Responsive Scrollable Menu

PM Modi Independence Day 2026 Speech Live: स्वतंत्रता दिवस 2026 | PM Modi Speech | 15 August 2026

PM Modi Independence Day 2026 Speech Live: स्वतंत्रता दिवस 2026 | PM Modi Speech | 15 August 2026 #PMModiSpeech #IndependenceDay2026 #15August #स्वतंत्रता_दिवस #IndianArmy डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, bengal politics, us iran war, weather news, independence day 2026, 80th independence day, high alert in delhi, rss gen z outreach, irctc money laundering case, red fort blast case, tiranga bike march in jammu & kashmir, har ghar tiranga, high alert in udhampur, jpsc-jssc exam irregularities case, black day in pok and balochistan

Continue reading on the app

क्रिकेट पर बनी 10 फिल्में करेंगी 15 अगस्त की छुट्टी का मजा दोगुना, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें

Movie Suggestion For Cricket Fans: 15 अगस्त 2026 के दिन पूरे देश में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. जगह-जगह पर सुबह झंडारोहण हुआ और लोगों ने आजादी को सेलिब्रेट किया. अब अगर आप घर पर ही अपनी इस छुट्टी को बिता रहे हैं और कंफ्यूज हो गए हैं कि कौन सी फिल्म देखें? तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. चूंकि, यहां हम आपको क्रिकेट पर बनी ऐसी 10 फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप देखकर अपनी 15 अगस्त की छुट्टी का मजा दोगुना कर सकते हैं. इस लिस्ट में कई बायोपिक भी शामिल हैं...

लगान (नेटफ्लिक्स)

क्रिकेट पर बनी फिल्मों की जब भी बात होती है, तो सभी के जहन में सबसे पहला नाम लगान का आता है. मूवी के नाम में ही इसका प्लॉट है.... फिल्म में वो वक्त दिखाया है, जब भारत आजाद नहीं था. यकीन मानिए आज भी क्रिकेट फैंस को ये मूवी काफी पसंद आती है.

83 (नेटफ्लिक्स)

भारत ने 1983 में इंग्लैंड की सरजमीं पर उस वक्त की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप जीता था. रणबीर सिंह स्टारर फिल्म 83 को देखते हुए ऐसा लगेगा, मानो आप टाइम मशीन में बैठकर 1983 में पहुंच गए हैं और वर्ल्ड कप का लुफ्त उठा रहे हैं.

घूमर (ZEE5)

अभिषेक बच्चन और सियामी खेर स्टारर फिल्म घूमर 2023 में आई, जो क्रिकेट पर बनी फिल्म है. एक्ट्रेस सियानी खेर अनीना नाम की लड़की का रेल प्ले कर रही है. फिल्म में सियानी अपनी जिंदगी में हुए हादसे से उबरकर एक हाथ से बॉलिंग करते हुए भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलती हैं, जिसके लिए अभिषेक बच्चन उन्हें ट्रेन करते हैं.

‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (Disney+ Hotstar)

महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी बायोपिक 2016 में आई थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. अगर आप भी एमएस धोनी के फैन हैं, तो कभी भी इस मूवी को देख सकते हैं. कहानी रांची के एक छोटे शहर से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने तक के उनके सफर को दिखाती है. रेलवे में नौकरी करने से लेकर क्रिकेट को करियर बनाने, शुरुआती संघर्ष, प्यार, दोस्ती और टीम इंडिया में जगह बनाने तक के सफर के बाद धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताते हैं.

काई पो चे (Netflix)

2013 में आई काई पो चे फिल्म मशहूर राइटर चेतन भगत के नॉवेल “थ्री मिसटेक्स ऑफ माइ लाइफ” पर आधारित है. इस फिल्म में क्रिकेट और दोस्ती का खूबसूरत मेल दिखाया है. ईशान, गोविंद और ओमी की कहानी है, जो मिलकर गुजरात में स्पोर्ट्स की दुकान और क्रिकेट अकादमी शुरू करते हैं. ईशान एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर अली को ट्रेनिंग देता है और उसे बड़ा खिलाड़ी बनाने का सपना देखता है. वहीं गोविंद बिजनेस और ओमी राजनीति में उलझता जाता है. 2001 के भूकंप और 2002 के दंगों के बीच उनकी दोस्ती, सपने और रिश्ते कठिन दौर से गुजरते हैं.

अजहर (SonyLIV)

ये फिल्म 90 के दशक मे भारतीय टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक है. ये फिल्म मई 2016 में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया था. कहानी उनके क्रिकेट करियर, शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के साथ-साथ मैच फिक्सिंग के आरोपों के इर्द-गिर्द घूमती है. अजहर अपने ऊपर लगे आरोपों के कारण मुश्किल दौर से गुजरते हैं और क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिए जाते हैं. फिल्म में उनके निजी रिश्तों, संघर्ष और खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिशों को भी दिखाया गया है.

मिस्टर एंड मिसेस माही (Netflix)

मई 2024 में आई राजकुमार राव और जानवी कपूल स्टाटर फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही भी क्रिकेट पर बनी एक शानदार फिल्म है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे क्रिकेट में असफल होने के बाद एक पति पहले अपनी पत्नी को क्रिकेटर बनाता है और फिर उसकी सफलता ही उसे चुभने लगती है. हालांकि, बाद में फिल्म की हैप्पी एंडिंग हो जाती है. फिल्म फुल एंटरटेनमेंट है, जो आपको कभी हंसाएगी और कभी इमोशनल कर देगी.

जन्नत (Amazon Prime)

2008 में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म जन्नत आई, जिसमें क्रिकेट में लगने वाले सट्टे और बैटिंग को दिखाया गया. फिल्म एक छोटे-मोटे अपराधों से पैसा कमाने वाले अर्जुन की कहानी है, जो क्रिकेट सट्टेबाजी की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात जोया से होती है और दोनों में प्यार हो जाता है. अर्जुन अपराध की दुनिया छोड़कर नई जिंदगी शुरू करना चाहता है, लेकिन उसका अतीत और सट्टेबाजी का नेटवर्क उसे बार-बार खींच लाता है. प्यार, लालच और अपराध के बीच फंसी अर्जुन की ये कहानी आपको पसंद आएगी.

इकबाल (Amazon Prime)

फिल्म इकबाल... एक मास्टरपीस है. ये फिल्म एक गूंगे और बहरे लड़के की कहानी है, जिसका सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना है. गांव में रहने वाला इकबाल क्रिकेट को लेकर बेहद जुनूनी है, लेकिन उसकी कमजोरी को देखते हुए लोग उसके सपने पर भरोसा नहीं करते. पूर्व क्रिकेटर मोहित उसे ट्रेनिंग देते हैं और इकबाल अपनी मेहनत, जुनून और आत्मविश्वास के दम पर चुनौतियों को पार करता है. फिल्म बताती है कि प्रतिभा के सामने शारीरिक कमियां भी बाधा नहीं बन सकतीं.

Sachin: A Billion Dreams (SonyLIV)

Sachin: A Billion Dreams फिल्म भारत के सबसे सफल बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के करियर पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो 2017 में आई थी. ऐसे में आप अगर एक क्रिकेट फैन हैं, तो आपको कम से कम एक बार तो इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए.

जर्सी (Netflix)

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म जर्सी भी आप 15 अगस्त को देखकर अपनी छुट्टी इंज्वॉय कर सकते हैं. ‘जर्सी’ एक ऐसे पूर्व क्रिकेटर की कहानी है, जो अपने बेटे के लिए फिर से क्रिकेट खेलने का फैसला करता है. आर्थिक तंगी और उम्र की चुनौतियों के बावजूद वह भारतीय टीम की जर्सी हासिल करने का सपना देखता है. आखिर में पिता का निधन हो जाता है, लेकिन वो अपने बेटे की नजर में हीरो की तरह अंतिम विदाई लेता है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Test : किन 10 भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

13 चौके-छक्के… RCB ने बिना मौका दिए किया था बाहर, अब उसी ने 45 गेंदों में 82 रन ठोक मचाया गदर

Swastik Chikara: उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 में स्वास्तिक चिकारा के बल्ले से एक तूफानी पारी देखने को मिली. उन्होंने सीजन के 5वें मैच में गोरखपुर लायंस के खिलाफ चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. Sun, 16 Aug 2026 23:07:06 +0530

  Videos
See all

Amroha Gajraula Murder Case: लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, फिर जबरन कराए समझौते पर दस्तखत, 2 गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T22:00:21+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | I-Day Speech | PM Modi का बड़ा विजन, युवाओं के लिए क्या प्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T21:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers