नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं। इन्हीं में से एक था फिल्म 'फैशन' में शोनाली गुजराल का किरदार। इस फिल्म में कंगना ने एक ऐसी सफल मॉडल की भूमिका निभाई थी, जिसकी जिंदगी नशे की लत की वजह से बर्बाद हो जाती है। उनके इस अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। इन दिनों उनका एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी आतिशी पारी से सभी का ध्यान खींचा। हालांकि उनकी शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। लेकिन मैच के बाद गुरबाज ने एक बड़ा खुलासा करते हुए अपनी सफलता का श्रेय भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को दिया।
गुरबाज ने बारिश से बाधित 25 ओवर के मैच में सिर्फ 51 गेंदों में 102 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 25 ओवर में 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
गंभीर की सलाह से गुरबाज का खेल निखरा मिड-इनिंग इंटरव्यू के दौरान गुरबाज ने बताया कि मुल्लांपुर में खेले गए इकलौते टेस्ट के बाद उनकी गौतम गंभीर से लंबी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी बल्लेबाजी, खासकर शॉट चयन में सुधार करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने गंभीर से सलाह मांगी।
मुल्लांपुर टेस्ट के बाद गंभीर से बात हुई थी: गुरबाज गुरबाज ने कहा, 'टेस्ट मैच के बाद मेरी गौतम गंभीर सर से बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने मुझे कुछ सकारात्मक सुझाव दिए और बताया कि मुझे किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। मैंने नेट्स में उन्हीं बातों पर काम किया और आज उसका फायदा मिला।'
'मैं पॉजिटिव माइंटसेट के साथ खेलता हूं' अफगान बल्लेबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सकारात्मक क्रिकेट खेलना था। उन्होंने बताया कि 25 ओवर के मैच में टीम को तेज शुरुआत की जरूरत थी और उन्होंने अपने खेल पर भरोसा रखते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। गुरबाज ने कहा, 'मैं अपनी तैयारी और मेहनत पर भरोसा करता हूं। यह पारी मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना हमेशा खास होता है।'
गौरतलब है कि गौतम गंभीर और गुरबाज पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स में साथ काम कर चुके हैं। आईपीएल 2024 में गंभीर टीम के मेंटर थे, जबकि गुरबाज टीम का हिस्सा थे। दोनों के बीच उसी दौरान अच्छी समझ विकसित हुई थी। हालांकि गुरबाज का शानदार शतक अफगानिस्तान को जीत नहीं दिला सका। भारत ने 195 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 13 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
गुरबाज की यह पारी भले ही हार में आई हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी और गौतम गंभीर की सलाह वाला खुलासा इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो गया है।