Responsive Scrollable Menu

यूपी में आंधी और बिजली गिरने से 5 की मौत:एमपी में एंबुलेंस पर पेड़ गिरा; राजस्थान समेत 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव

देश के 8 राज्यों में प्री मानसून एक्टिव है। राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में शनिवार शाम भोपाल समेत 4 जिलों में बारिश हुई। इटारसी में आंधी के बाद एंबुलेंस पर पेड़ गिर गया। कई जगहों पर बिजली के तार, पेड़ टूट कर गिरे। मेले का मेन गेट उखड़ गया। यूपी में आंधी-बारिश के दौरान हुए हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। उन्नाव और गाजीपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। वहीं कासगंज में आंधी में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। चूरू जिले में आंधी-बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। इसमें परिवार के 4 सदस्य मलबे दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई।। अगले 3 दिन में मानसून के छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा महाराष्ट्र के यवतमाल में दर्ज किया गया। यहां पारा 42.4°C रहा। वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, गुजरात के भावनगर में 41.9°C, राजस्थान के जैसलमेर में 40.8°C दर्ज किया गया। 19 जून तक इन राज्यों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 19 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी।

Continue reading on the app

हरियाणवी डांसर बोलीं-कमर छूने वाले को बचा रही यूपी पुलिस:पहले खुद बुलाकर शिकायत ली, अब पैसे खाकर चुप्पी साधी; योगी सरकार से मांगूंगी इंसाफ

हाथरस में 3 जून को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कमर छूने के मामले में पीड़ित हरियाणवी डांसर ने यूपी पुलिस कार्रवाई से खासी नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर दी है। डांसर ने पुलिस का एक वीडियो साझा करते हुए कहा- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कमेटी के कुछ सदस्यों को उठा लिया, जबकि उस समय तक उन्होंने खुद कोई शिकायत भी नहीं दी थी। शुरुआत में उन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया था, बल्कि पुलिस ने खुद उन्हें फोन कर थाने बुलाया और शिकायत देने के लिए कहा था। जब शिकायत दी तो कार्रवाई नहीं की। मैं अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी। बता दें कि हरियाणवी डांसर की तरफ से छेड़खानी का मुकदमा सासनी थाने में BNS की धारा 74 के तहत केस दर्ज कराया गया है। हाथरस सीओ सिटी हिमांशु माथुर के अनुसार, 3 जून को नगला नाई निवासी देवेंद्रपाल सिंह की बेटी का जन्मदिन था। देवेंद्रपाल और श्रीपाल सिंह ने बिना परमिशन के समारोह किया था। इसी कार्यक्रम में डांसर के साथ छेड़खानी की गई। पुलिस ने देवेंद्रपाल, श्रीपाल और छेड़खानी करने वाले सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। हाथरस में डांसर के साथ हुई घटना के कुछ PHOTOS… डांसर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…5 पॉइंट में पढ़िए ‘पुलिस ने खुद बुलाकर शिकायत दिलवाई, अब कार्रवाई नहीं कर रही’ डांसर का सबसे बड़ा आरोप यह है कि उन्होंने शुरुआत में कोई शिकायत देने की इच्छा नहीं जताई थी। घटना के बाद वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने खुद उनसे संपर्क किया और बार-बार थाने बुलाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। डांसर का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें न्याय मिलेगा। मगर, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अपने वादे से पीछे हट गई और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने पहले सहानुभूति दिखाई और बाद में पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। ‘आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस उसे बचा रही’ डांसर ने दावा किया कि पुलिस के पास आरोपी की पूरी जानकारी मौजूद है। थाने में बुलाए जाने पर एक पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें आरोपी का आधार कार्ड तक दिखाया था और उसकी पूरी जानकारी साझा की थी। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। डांसर का कहना है कि जब पुलिस आरोपी की पहचान जानती है तो उसे पकड़ने में देरी क्यों हो रही है। आरोपी के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ है और इसी कारण पुलिस उस पर हाथ डालने से बच रही है। ‘पुलिस ने सोशल मीडिया से दूर रहने का दबाव बनाया’ हरियाणवी डांसर ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा था कि वह मीडिया से बातचीत न करें और सोशल मीडिया पर कोई वीडियो भी अपलोड न करें। उनका दावा है कि 10 जून को उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाकर रखा गया और तीन दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई। कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि पुलिस के खिलाफ उनकी नाराजगी और मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक न हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही थी। ‘पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी को बचाने की सेटिंग कर ली’ हरियाणवी डांसर ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस युवक ने उनके साथ बदसलूकी की थी, उसके सरकारी नौकरी में होने की चर्चा है और उसे बचाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर पैसे लेकर सेटिंग कर ली है। कहना है कि पुलिस केवल पैसे के लिए काम करती है और इसी वजह से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही। पूरे मामले में पैसे और रसूख का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिसके कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा। ‘मुख्य आरोपी को छोड़ कमेटी सदस्यों पर कार्रवाई की जा रही’ हरियाणवी डांसर का आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में असली आरोपी को बचाने और ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार पुलिस सोशल मीडिया पर तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, जबकि उनके साथ बदसलूकी करने वाला केवल एक युवक था। डांसर का कहना है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे कार्यक्रम की अनुमति और आयोजन से जुड़े मामले में पकड़े गए हैं, उनका छेड़छाड़ की घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है, जबकि निर्दोष कमेटी सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। ‘महिला इंस्पेक्टर ने भरोसा दिया था, इसलिए उम्मीद जगी’ डांसर ने बताया कि घटना के बाद जब वह भावुक होकर रो रही थीं, तब महिला इंस्पेक्टर विपिन कुमारी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि पुलिस उनकी मदद करेगी और उन्हें न्याय मिलेगा। इसी भरोसे के कारण उन्होंने कानूनी प्रक्रिया में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि शुरू में उन्हें लगा था कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है, इसलिए उन्होंने पूरा सहयोग किया। आगे कहा कि अब वह पुलिस कमिश्नर, महिला आयोग और अन्य उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजने की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो वह सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सरकार से न्याय की उम्मीद है और वह अपने मामले को अंतिम स्तर तक लेकर जाएंगी। हाथरस के सासनी थाने में दर्ज हैं मामला… डिप्रेशन से गुजर रही हरियाणवी डांसर की 5 बातें पढ़िए…. ---------------------- डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया 'कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी':हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: फोन बजते ही नीतीश कुमार रेड्डी ने रोक दिया इंटरव्यू, लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में आखिर ऐसा क्या हुआ

Nitish Reddy mother call: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनका एक वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. दरअसल, पत्रकारों के सवालों के बीच नीतीश रेड्डी की मां का फोन आ गया था. Sun, 14 Jun 2026 05:57:59 +0530

  Videos
See all

viral Video | जबरन दीवार का विरोध पड़ा भारी, पूरे परिवार पर हमला! #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T01:15:04+00:00

Amit Shah News: आज अमित शाह से मुलाकात करेंगे सुदीप बंद्योपाध्याय #amitshah #tmc #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T01:14:02+00:00

TMC Crisis | Suvendu Adhikari | West Bengal News: TMC नेता Avijit chatterjee पर फेंके अंडे #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T01:17:22+00:00

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam Live: दान चढ़ावा में कथित चोरी, CM Yogi से SIT Investigation की मांग #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-14T01:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers