आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का टीजर आज यानी 10 जून को मेकर्स ने जारी कर दिया है. शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने टीजर की जमकर तारीफ की है. लेकिन यूजर्स ने इस टीज में कमियां भी निकाल निकालना शुरू कर दिया है. टीजर के शुरुआती सीन को ही लोग सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये सीन फ्रेंच फिल्म से कॉपी किया गया है.
टीवी शो 'जोधा अकबर' में रुकैया बेगम बनकर मशहूर हुई एक्ट्रेस लवीना टंडन एक बार फिर चर्चा में है. उन्होंने अब 'कास्टिंग काउच' पर अपना अनुभव बयां किया. उन्होंने खुलासा किया कि एक साउथ डायरेक्टर ने उन्हें 10-15 दिन के काम के लिए 5 लाख रुपये ऑफर किए, लेकिन 'कॉम्प्रोमाइज' करने पर बजट बढ़ाकर 7 लाख करने की बात कही थी. लवीना टंडन ने गंदी डिमांड को तुरंत ठुकराते हुए डायरेक्टर को दोबारा फोन न करने की चेतावनी दी थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें हाल में दोबारा ऐसे हालात का सामना करना पड़ा.
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने भारतीय फैंस को चौंका दिया। खराब तालमेल के कारण रोहित शर्मा रनआउट हो गए और उन्हें निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा। मैच के बाद शुभमन गिल ने इस घटना पर खुलकर बात की और बताया कि आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने उनसे क्या कहा था।
धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में भारत को 195 रन का लक्ष्य मिला था। टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच गलतफहमी के चलते रोहित रन आउट हो गए थे। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन रन लेने के दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल नहीं बन पाया और उन्हें वापस लौटना पड़ा।
रोहित के रन आउट होने पर गिल बोले मैच के बाद जब शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस रनआउट को लेकर रोहित शर्मा से बात की, तो भारतीय कप्तान ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। गिल ने कहा, 'मुझे पता है कि उन्होंने रिप्ले देख लिया था। उन्होंने मुझसे कहा कि कोई बात नहीं, ठीक है। वैसे भी अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में भी वह रनआउट हुए थे।'
गिल की कप्तानी पारी से भारत की आसान जीत रनआउट की घटना के बाद शुभमन गिल ने अपना ध्यान पूरी तरह बल्लेबाजी पर फोकस रखा। उन्होंने शानदार नाबाद 84 रन की पारी खेली और भारत को 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दिला दी। अपनी पारी में गिल ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
गिल ने मैच के बाद कहा कि यह मुकाबला किसी टी20 मैच जैसा लग रहा था। उन्होंने अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की जमकर तारीफ की, जिन्होंने शतक लगाकर भारत पर दबाव बनाया था। गिल ने कहा, 'हमने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करके मैच को हमारी पकड़ से दूर कर दिया था। हालांकि हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी की। विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था।'
डेब्यू खिलाड़ियों की भी गिल ने की तारीफ भारतीय कप्तान ने टीम के नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे की खास तारीफ की, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में तीन-तीन विकेट लिए। गिल ने कहा कि गुरनूर ने नई गेंद और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। वहीं हर्ष दुबे ने पहले ओवर में 16 रन देने के बाद शानदार वापसी की।
मिडिल ओवर्स को बताया जीत की कुंजी गिल ने वनडे क्रिकेट में मिडिल ओवर्स के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को लगातार दबाव बनाना होता है, जबकि बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करते हुए गैप्स ढूंढ़ने होते हैं। यही रणनीति टीम मीटिंग में भी तय की जाती है और उसी पर अमल करके भारत ने जीत हासिल की।