हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला आज:वेल्स के खिलाफ कभी नहीं हारा; 220 गोल कर चुके कप्तान हरमनप्रीत पर नजरें
आज से हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है। पुरुषों क पहला ही मैच भारत और वेल्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 बजे से शुरु होगा। भारतीय टीम वेल्स के खिलाफ अब तक कोई मुकाबला नहीं हारी है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह 220 इंटरनेशनल गोल कर चुके हैं। इस मैच से पहले वर्ल्ड कप में महिला टीम के 2 मुकाबले होंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान, दूसरा मुकाबला जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। वेल्स कभी भारत को हरा नहीं पाया भारत और वेल्स के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं। भारत को हर बार जीत मिली। टीम ने 2014 में 3-1 और 2018 में 4-3 से जीत दर्ज की थी। फिर 2022 में 4-1 और 2023 में 4-2 से वेल्स को हराया। हरमनप्रीत भारत के लिए 220 गोल कर चुके भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर के रोल में खेलते हैं। वे टीम के टॉप गोल स्कोरर हैं। उन्होंने 264 मैचों सबसे ज्यादा 220 गोल किए हैं। उनके अलावा मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और फॉर्वर्ड अभिषेक पर भी निगाहें होंगी। वेल्स की टीम काफी हद तक अपने को-कप्तान गैरेथ फर्लोंग पर निर्भर है। वे पेनल्टी कॉर्नर स्पेस्लिस्ट और बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर हैं। उनके नाम 166 मैचों में 113 गोल हैं। 8 भारतीय पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे भारत 20 खिलाड़ियों के स्क्वाड के साथ टूर्नामेंट में उतरा है। टीम में 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। इसके अलावा डिफेंडर यशदीप सिवाच के लिए यह वर्ल्ड कप और खास है। वे अपना पहला वर्ल्ड कप उस देश में खेलने जा रहे हैं, जहां उनकी मां प्रीतम सिवाच ने भारत के लिए वर्ल्ड कप खेला था। वहीं भारत पहली बार टूर्नामेंट में दिग्गज गोलकीपर पी श्रीजेस के बिना उतरेगा। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक के बाद संन्यास ले लिया था। टीम के दोनों गोलकीपर सूरज करकेरा और मोहित एचएस पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे। दोनों टीमों का स्क्वाॅड भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एच.एस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकंता शर्मा, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, मंदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा। वेल्स: गैरेथ फर्लोंग (कप्तान), टोबी रेनॉल्ड्स-कॉटेरिल (गोलकीपर), राइस पेन (गोलकीपर), डेनियल किरियाकिडिस, ह्वेल जोन्स, अल्फ डिनी, जैकब ड्रेपर, रोडरी फर्लोंग, डेल हचिंसन, राइस ब्रैडशॉ, फ्रेड न्यूबोल्ड, गैरेथ ग्रिफिथ्स, बेन फ्रांसिस, निक मॉर्गन, जैक प्रिचर्ड, जोलियॉन मॉर्गन, सैम वेल्श, जॉनी फ्लेक, जेम्स टायसन, लियाम बार्कर। आज खेले जाने वाले सभी मुकाबलें… ----------------------------------------------- हॉकी वर्ल्ड कप से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… महिला-पुरुष हॉकी वर्ल्डकप पहली बार एक साथ होंगे; 32 टीमों में 50 मुकाबले 15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। पहली बार महिला और पुरुष के टूर्नामेंट एक साथ हो रहे हैं। बेल्जियम और नीदरलैंड मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
IDFC FIRST Bank ग्लोबल रेटिंग पाने वाला पहला बैंक बना:पुरस्कार लौटाने वाले इतिहासकार सुमित सरकार का निधन, 15 अगस्त के करेंट अफेयर्स
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक ने नेशनल बैंक ओपन जीता 3. आज से हॉकी वर्ल्ड कप 2026 शुरू होगा निधन (DEATH) 4. इतिहासकार सुमित सरकार का निधन मिसलीनियस ( 5. IDFC FIRST Bank को ग्लोबल रेटिंग मिली IDFC First Bank 6. आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जाति पूछी जाएगी इतिहासकार सुमित सरकार का निधन 13 अगस्त को आधुनिक भारत के प्रमुख इतिहासकार सुमित सरकार निधन हो गया। वे 87 साल के थे। सुमित मार्क्सवादी इतिहासकार थे और स्वदेशी आंदोलन के अध्ययन और भारतीय राष्ट्रवाद के दृष्टिकोणों पर सवाल उठाने के लिए जाने जाते थे। कलकत्ता यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे और बर्दवान यूनिवर्सिटी में रीडर के तौर पर काम किया। सुमित दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1974 से 2004 तक इतिहास के प्रोफेसर रहे। सुमित की रचनाओं में 'द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल' , 'मॉडर्न इंडिया: 1885-1947' और 'राइटिंग सोशल हिस्ट्री' शामिल हैं। सुमित के लेखन में सामाजिक मुद्दे, वर्गों और जन आंदोलनों के अनुभवों के माध्यम से उपनिवेशवाद, राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता आंदोलन का विश्लेषण किया गया। सुमित को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर उनके कार्यों के लिए 2003 में भारतीय इतिहास और संस्कृति सोसायटी द्वारा सरित चटर्जी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2004 में सुमित को सामाजिक इतिहास लेखन के लिए रवींद्र पुरस्कार दिया गया था। सुमित ने 2007 में पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के किसानों के साथ किए गए व्यवहार के विरोध में 2007 में पुरस्कार लौटा दिया था। आज का इतिहास ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. बैंक ऑफ अमेरिका, Jio क्रेडिट की बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा:प.बंगाल में TMC के अप्रूव किए सभी OBC सर्टिफिकेट रद्द, 14 अगस्त के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. नेशनल (NATIONAL)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











