375 साल पुरानी पाक कला; कबीरधाम में मिलीं 38 दुर्लभ पांडुलिपियां, भगवद्गीता से शिलालेख तक का उल्लेख
कबीरधाम में 38 दुर्लभ पांडुलिपियां मिलीं, 375 साल पुरानी तालपत्र पाक-कला बनी आकर्षण
हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने बच्ची संग बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से लगाई छलांग, पोस्टपार्टम डिप्रेशन में थी महिला
हैदराबाद के मियापुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 37 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी छह महीने की बच्ची को गोद में लेकर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे के चलते महिला की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई। शुरुआती जांच में महिला के लंबे समय से मानसिक तनाव, अनिद्रा और पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई है।
मृतक महिला की पहचान ईशा साहू के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को उसने अपनी बच्ची को गोद में लेकर इमारत से छलांग लगाई। महिला की तो मौत हो गई लेकिन बच्ची गिरने के बावजूद बच गई और उसे मामूली चोटें आईं।
बच्ची खतरे से बाहर
पुलिस ने बताया कि जमीन पर गिरने से पहले बच्ची एक फेंसिंग पर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोग बच्ची को पास के अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि, बच्ची खतरे से बाहर है।
मध्यप्रदेश की रहने वाली थी महिला
ईशा मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। उनके परिवार में उनके पति और दो बेटियां हैं। एक की उम्र आठ साल है और दूसरी मात्र 6 महीने की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह कई महीनों से गंभीर अनिद्रा, एंग्जायटी और पोस्ट-पार्टम डिप्रेशन (डिलीवरी के बाद होने वाला डिप्रेशन) के लक्षणों से जूझ रही थीं।
दंपति की शादी को 11 साल हो चुके
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपार्टमेंट के अंदर ही थे। घटना की सूचना शुक्रवार दोपहर 3:45 बजे मिली। दंपति की शादी को 11 साल हो चुके थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, "बच्ची के बाड़े के ढांचे पर गिरने के कारण किस्मत से उसकी जान बच गई। बच्ची का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
पुलिस का कहना है कि, वे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और परिवार के सदस्यों तथा मेडिकल रिकॉर्ड से और जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि, "हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि, महिला मानसिक तनाव से गुजर रही थी लेकिन असल हालात का पता लगाया जा रहा है।"
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
बताया जा रहा है कि, ईशा और उनके पति दोनों प्राइवेट सेक्टर में काम करते थे और अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहते थे। इस घटना से रिश्तेदार, पड़ोसी और इलाके के लोग सदमे में हैं। सूचना मिलने पर मियापुर पुलिस मौके पर पहुंची, शुरुआती जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच जारी है।
क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन?
पोस्टपार्टम डिप्रेशन एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जो महिला को बच्चे के जन्म के बाद हो सकती है। यह सामान्य थकान या मूड स्विंग से कहीं अधिक गंभीर स्थिति होती है। डिलीवरी के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, शारीरिक कमजोरी और बच्चे की देखभाल का दबाव कई महिलाओं को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकता है। कुछ मामलों में यह असर इतना बढ़ जाता है कि महिला अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार हो जाती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Haribhoomi






















