IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड देख समझ जाएंगे आप
IND vs PAK: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 जून से आगाज हो चुका है. यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेला जा रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजर इस खिताब को जीतकर इतिहास रचने पर होगी. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच यह महामुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान की कोई भी टीम जब भी आमने-सामने होती है, तो मैच का रोमांच चरम पर होता है. सभी की नजर भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर होती है, तो आइए जानते हैं कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2009 में की गई थी. अब तक कुल 9 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है. वहीं भारत और पाकिस्तान महिला टीम की इस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 8 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से भारतीय महिला टीम ने कुल 6 बार जीत हासिल किया है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. पिछली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा था. हेड टू हेड के आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है. इस बार भी टीम इंडिया बाजी मार सकती है.
Only 1⃣ more sleep until our #T20WorldCup opener ????????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 13, 2026
Send in your wishes for the #WomenInBlue ✍️????#TeamIndia pic.twitter.com/RwdlucqwnE
कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान का मैच?
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं वहीं आधे घंटे पहले टॉस होगा. दोनों टीमें जीत के साथ इस टूर्नामेंट में आगाज करना चाहेंगी. हालांकि पाकिस्तान के लिए टीम इंडिया को हराना आसान नहीं होगा.
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलती नजर आएंगी ये भारतीय महिला खिलाड़ी
भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलती नजर आएंगी. इन खिलाड़ियों में मीडिल ऑर्डर की बल्लेबाज भारती फुलमाली, तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़, स्पिनर श्री चरणानी शामिल हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलती नजर आएंगी. इन खिलाड़ियों से टीम और भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें होंगी. अब देखने वाली बात होगी कि किसे-किसे मौका मिलता है. बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. ऐसे में टीम इंडिया अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से इस टूर्नामेंट में उतरेंगी.
???????????????????????????????????????? ???????????????????? ????????????????????-???????????????????????? ???????? ???????????????????? ???????????? ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 13, 2026
Deepti Sharma, Nandni Sharma & Bharti Fulmali on the pride of representing #TeamIndia at the biggest stage ????????
By @jigsactin | #T20WorldCup | #WomenInBluehttps://t.co/dmi8TMKquS
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम : फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, इमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जाबिन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 में यूएसए ने पैराग्वे को दी 4-1 मात, कनाडा ने दिखाया शानदार खेल, जानें किसके बीच होंगे अगले 3 मैच
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 कर्मियों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
जोरहाट (असम) : भारतीय वायुसेना के बेड़े से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। असम के जोरहाट एयर बेस पर वायुसेना का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच सैन्यकर्मियों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, विमान का को-पायलट इस हादसे …
The post असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 कर्मियों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar