Mangal Gochar 2026: कृतिका नक्षत्र में मंगल का प्रवेश... इन 4 राशियों को होगा लाभ, करें ये उपाय
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 जून 2026 को मंगल ग्रह का सूर्य के कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. उनके कदम रखते ही मंगल और सूर्य, दो ऊर्जावान ग्रहों का मिलन होगा. इससे जातकों के जीवन में साहस बढ़ेगा. मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 जुलाई तक प्रभावित रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों का करियर और आर्थिक स्थिति में परिवर्तन लेकर आ रहा है मंगल का यह गोचर. इन लोगों की स्थिति में सुधार हो सकता है. आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.
इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत (Mangal Gochar Impact on Zodiac Signs)
1.मेष राशि- मेष राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. आप इस अवधि में जिस काम पर अपना हाथ रखेंगे, वह पूरा होगा ही होगा. नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसमें भी मुनाफा कमाएंगे.
2.सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को उनके कार्य के प्रति सराहना मिलेगी. ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा. बॉस या सीनियर्स से आपके संबंध अच्छे होंगे. लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे.
3.वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के रुके हुए कार्य अब तेजी से पूरे होंगे. बिजनेस में कोई बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने वाली है.
4.मीन राशि- इस राशि के जातकों को अपने करियर और बिजनेस में स्थिरता देखने को मिलेगी. आप अपने सहकर्मियों के सहयोग से पूरे काम कर पाएंगे. सही समय पर सही फैसला लेने की क्षमता बढ़ेगी.
मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश क्यों खास है?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य माने जाते हैं. ऐसे में मंगल का इस नक्षत्र में प्रवेश साहस, मनुष्य की नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास में वृद्धि और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है. ज्योतिषों की मानें तो यह गोचर जातकों को अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.
मंगल और सूर्य की युति का प्रभाव
मंगल और सूर्य दोनों अग्नि तत्व वाले ग्रह माने जाते हैं. इनकी ऊर्जा मिलकर इंसान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा की भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ा सकती है. हालांकि, इस युति से कुछ लोगों में गुस्सा और जल्दबाजी भी बढ़ सकती है, इसलिए, सोच-समझकर निर्णय लेने की भी सलाह दी जाती है.
करियर और कारोबार पर असर
16 जून से 5 जुलाई के बीच लकी राशियों के लोगों को अपने करियर में नई जिम्मेदारियां मिलती हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट या नई परियोजनाओं में शामिल होने का मौका मिल सकता है. वहीं, व्यापारियों को नए निवेश, साझेदारी और बड़े सौदों में सफलता मिलती है.
मंगल गोचर के दौरान करें ये खास उपाय
मंगल की सकारात्मक ऊर्जा के लिए और करियर से जुड़ी समस्याओं सें छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ असरदार उपाय करने चाहिए.
हनुमान जी की पूजा- मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. इस दिन हनुमान मंदिर जाएं और शांत मन के साथ पूजा करें.
दान करें- मंगल गोचर के दौरान जरूरतमंदों और गरीबों को लाल मसूर की दाल, तांबा, गुड़ और लाल वस्तुओं का दान करें.
गुस्से पर नियंत्रण- मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है. इसलिए, इस समय बेवजह गुस्सा और लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल न करें.
सही दिनचर्या- मंगल के गोचर से लोगों की सेहत पर असर पड़ता है. इसलिए, इन्हें अपने स्वास्थ्य पर फोकस करना चाहिए. खाने-पीने पर ध्यान देना चाहिए. व्यायाम और योग करते रहें. इससे मंगल की ऊर्जा भी बैलेंस होती है.
मंगल के मंत्रों का जाप करें
बीज मंत्र- ऊं क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः॥
सरल मंगल मंत्र- ऊं मंगलाय नमः॥
Box Office Collection: 'गवर्नर' और 'भारत भाग्य विधाता' पर भारी पड़ी 'मैं वापस आऊंगा', जानें तीनों फिल्मों के कलेक्शन
Box Office Collection: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हुईं. जी हां, कुल 9 फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी लेकिन दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स की निगाहें तीन बड़ी फिल्मों पर टिकी थीं. इनमें इम्तियाज अली की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', कंगना रनौत की प्रेरणादायक फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और मनोज बाजपेयी की राजनीतिक-ऐतिहासिक ड्रामा 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' शामिल हैं. तीनों फिल्मों की स्टाइल और विषय एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनके बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन की कमाई के मामले में 'मैं वापस आऊंगा' सबसे आगे रही, जबकि 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' उसके पीछे दिखाई दीं. तो चलिए जानते हैं तीनों फिल्मों के कलेक्शन.
पहले दिन कौन रहा नंबर-1?
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने पहले दिन भारत में 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को देशभर में 2302 शोज में रिलीज किया गया था और इसकी औसत ऑक्यूपेंसी करीब 11 प्रतिशत रही. हालांकि फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन शुरुआती कमाई उम्मीदों से कम रही. खास बात ये है कि इम्तियाज अली की पिछली फिल्म 'लव आज कल 2' ने 2020 में रिलीज के पहले दिन ही 12.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में 'मैं वापस आऊंगा' का ओपनिंग कलेक्शन उससे काफी पीछे नजर आता है. फिल्म का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 1.38 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. अब सभी की निगाहें वीकेंड पर टिकी हैं, जहां पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की कमाई में उछाल ला सकता है.
मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' को मिला धीमा आगाज
मनोज बाजपेयी स्टारर 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को इस साल की चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा था. निर्देशक चिन्मय डी. मंडलेकर की ये फिल्म भारत के 1991 के आर्थिक संकट पर आधारित है, जब देश गंभीर वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा था. इतने बड़े विषय और दमदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म पहले दिन 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में नाकाम रही. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. देशभर के 1427 सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 1.08 करोड़ रुपये रहा. अब फिल्म की नजरें वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं, जहां दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया इसे मजबूत बना सकती है.
'भारत भाग्य विधाता' ने भी दिखाई दमदार मौजूदगी
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ये फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों द्वारा दिखाई गई बहादुरी और सेवा भावना की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आती है. मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देशभर में 2181 शोज मिले. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 11 प्रतिशत दर्ज की गई. दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन देशभक्ति और प्रेरणादायक विषय के कारण वीकेंड में इसके प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद की जा रही है.
एक साथ रिलीज हुईं 9 फिल्में
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कुल 9 फिल्में रिलीज हुईं. इनमें 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता', 'गवर्नर', 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट', 'द नर्मदा स्टोरी', 'हीर सारा', 'स्केरी मूवी', 'डिस्क्लोजर डे' और 'बैकरूम्स' जैसी फिल्में शामिल हैं. इतनी बड़ी संख्या में फिल्मों की रिलीज का असर सभी फिल्मों की कमाई पर देखने को मिला. दर्शकों की पसंद अलग-अलग फिल्मों में बंटी रही, जिसके कारण कोई भी फिल्म पहले दिन बड़ी ओपनिंग हासिल नहीं कर सकी.
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस नहीं एयर फोर्स पायलट बनना चाहती थीं ये हसीना, फिर किस्मत ने बना दिया बड़ी बॉलीवुड स्टार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation