A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
IND vs AFG 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने वाली है. इस घरेलू सीरीज का पहला वनडे मैच आज यानी 13 जून (शनिवार) को खेला जाने वाला है. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. वहीं हशमतउल्लाह शहीदी के हाथों में अफगानिस्तान की कमान होगी. उससे पहले आज ये मैच कितने बजे शुरू होगा. इस बारे में हम आपको बताने वाले हैं. वहीं इस मैच में पिच और वेदर कैसा रहेगा. इसके बारे में भी आपको बताएंगे.
आज कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान मैच
भारतीय क्रिकेट टीम के मैच का समय अक्सर बदलता रहता है. ऐसे में क्रिकेट प्रेमी ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है कि, इंडियन क्रिकेट टीम का पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा. तो आपको बता दें कि ये मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 1:00 बजे होगा. धर्मशाला के सुंदर मौसम में जहां गर्मी कम होगी और सर्दी का भी थोड़ा बहुत अहसास फैंस को शाम के समय में होगा. वहां ये मुकाबला आज दोपहर एक बजे से फैंस का मनोरंजन करेगा.
पिच रिपोर्ट - धर्मशाला
धर्मशाल की पिच हमेशा बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है. इस पिच पर बॉल तेजी और बाउंस के साथ बल्ले पर आता है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना और रन बनाना काफी आसान होता है. धर्मशाला के इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिसका फायदा भी बल्लेबाज उठाते हैं. वहीं इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी हैं. लेकिन यहां पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाज विकेट हासिल कर सकते हैं. लेकिन इस पिच पर स्पिनर्स के लिए कोई ज्यादा मदद नहीं है पर बॉल पुरानी होने पर वो भी एक्शन में नजर आ सकते हैं.
वेदर रिपोट - धर्मशाला
धर्मशाला के वेदर की बात करें तो, कल यानी कि 12 जून (शुक्रवार) को धर्मशाला में जमकर बारिश हुई है. धर्मशाला के आस-पास के इलाजों में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इस दौरान मैदान पर पानी काफी अच्छी मात्रा में देखा गया. अब इस बारिश से असर आज भी देखने को मिलेगा, जब पिच हरकत करेगी.
एक्यूवेदर के रिपोर्ट के अनुसार, भारत-अफगानिस्तान मैच में बारिश शाम के समय खलल डाल सकती है. आज धर्मशाला में 80 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. ऐसे में भारत-अफगानिस्ता मैच पर भी बारिश का साया पड़ा सकता है. धर्मशाला में दोपहर के 2 से 4 बजे के बीच बारिश संभावना सबसे ज्यादा है. इसके अलावा रात 8 बजे के करीब हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है.
इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैंस की नजर रहेगी. रोहित शर्मा टीम में वापस आ चुके हैं. वहीं विराट कोहली के बाहर होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह कौन भरेगा. ये भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है. तो आइए आपको बताते हैं कि भारत की और अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है.
भारत और अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम - शुभमन गिल, रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - इब्राहिम जद्रान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम, एएम गजनफर, जियाउर रहमान.
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड्स
इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c),यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.
अफगानिस्तान स्क्वॉड: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (c), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (w), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फ़रीद अहमद मलिक, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG: पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए रोहित शर्मा की होगी छुट्टी या मिलेगा मौका?
Continue reading on the app