Responsive Scrollable Menu

फंदे पर झूला पति, बेटा बनाता रहा VIDEO; गुरुग्राम में शख्स की मौत बनी गुत्थी

गुरुग्राम में एक कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। शख्स के परिवार ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

सरकार गन्ने से एथेनॉल बनाना रोक सकती है:सोना एक दिन में ₹1,020 महंगा, मोटोरोला का सबसे पतला टैबलेट मोटो पैड 70 लॉन्च

कल की बड़ी खबर एथेनॉल से जुड़ी रही। शकर की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार अक्टूबर सीजन से एथेनॉल प्रोडक्शन में गन्ने का इस्तेमाल सीमित कर सकती है। वहीं, सोने की कीमत में 10 अगस्त को बढ़त रही। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,020 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. एथेनॉल में गन्ने के इस्तेमाल को रोक सकती है सरकार:चीनी की कीमतें काबू करने की तैयारी; अभी 10% महंगी मिल रही देश में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इसको कंट्रोल करने और घरेलू सप्लाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अक्टूबर सीजन से एथेनॉल प्रोडक्शन में गन्ने के इस्तेमाल को सीमित करने पर विचार कर रही है। इस कदम से देश में चीनी का प्रोडक्शन बढ़ेगा, जिससे भारत को चीनी आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मामले पर अंतिम फैसला अगले महीने के आखिरी तक लिया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोने की कीमत ₹1,020 बढ़कर ₹1.51 लाख हुई:10 दिन में ₹7781 दाम बढ़ चुके, चांदी ₹2.31 लाख पर आई सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 10 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,020 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 8 रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 10 दिन में ही सोना 7,781 और चांदी 13,078 रुपए महंगी हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सरकार का ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का विचार नहीं:संसद में मंत्रालय ने कहा- खजाने पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा; 5 राज्यों की OPS फंड वापसी की मांग खारिज ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने को लेकर सरकार का रुख पूरी तरह साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि OPS को वापस लागू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार ने इसके पीछे सरकारी खजाने पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को मुख्य वजह बताया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पुरानी पेंशन योजना में वापस जाने के बारे में केंद्र सरकार और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण को सूचित किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मोटोरोला का सबसे पतला टैबलेट मोटो पैड 70 लॉन्च:12.1-इंच स्क्रीन के साथ 10,200mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, शुरुआती कीमत ₹33,999 मोटोरोला ने भारत में अपना नया टैबलेट मोटो पैड 70 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जिसमें सबसे खास इसकी बड़ी 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले और लंबे बैकअप के लिए 10,200mAh बैटरी दी गई है। मोटोरोला ने इससे पहले मोटो पैड 70 ग्रूव को 9 JBL स्पीकर के साथ पेश किया था, जिसके बाद अब इस स्टैंडर्ड मॉडल को मार्केट में उतारा गया है। इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है और कीमत 33,999 रुपए से शुरू होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में असली इम्तिहान से पहले पाकिस्तान की नींद हराम, उधर काम-तमाम करने बेसब्र मेजबान

babar azam injury: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले कप्तान बाबर आजम की चोट ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है. बाबर आजम दाहिने हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, इसी को लेकर उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उनका पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. Mon, 17 Aug 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

Satya aur Tathya: ISI समर्थित शहजाद भट्टी का नेटवर्क ध्वस्त, 200 से ज्यादा गिरफ्तार |Amit Shah | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T20:30:24+00:00

Trump’s envoy Jared Kushner in Israel for Gaza talks with Netanyahu | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T20:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers