Responsive Scrollable Menu

UIDAI का बड़ा अपडेट: Aadhaar App के Offline Mode से बिना Internet होगा वेरिफिकेशन

आज के समय में आधार कार्ड देश के हर नागरिक की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है। UIDAI यानी के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इस इस साल की शुरुआत में नया 'आधार एप' लॉन्च किया था। जब इस एप को लॉन्च किया गया है तो कुछ दिनों के बाद पुराने 'एमआधार' एप को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
अब इस नए आधार एप को ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके मदद से आप बिना किसी इंटरनेट के भी अपनी पहचान का पुख्ता वेरिफिकेशन आसानी से कर पाएंगे। आइए आपको इस लेख में बताते है यूआईडीएआई  का नया ऑफलाइन फीचर कैसे यूज कर सकते हैं और जानें इसके फायदे।

जानिए क्या नया है ऑफलाइन मोड और कैसे काम करता?
- गौरतलब है कि आधार एप ऐसा बनाया गया है कि अब बिना किसी इंटरनेट के भी इसको इस्तेमाल किया  जा सकता है।

- बिना इंटरनेट के आप आधार एप ओपन करेंगे तो भी आपकी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा, जो ऑफलाइन मोड पर भी काम करता है। 

- बता दें कि, इस क्यूआर कोड में आपकी फोटो, नाम और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारियां पहले से ही सुरक्षित रूप से लॉक रहती हैं।

बिना नेटवर्क के कैसे होगा पहचान का पूरा सत्यापन
- खासकर, जब आप किसी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सरकारी ऑफिस जाएंगे, तो वहां स्थित अधिकारी अपने मोबाइल से आपके इस ऑफलाइन क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे।

- कोड स्कैन करने पर अधिकृत QR स्कैनर या UIDAI के आधार एप के तहत आपकी पहचान ऑफलाइन सत्यापित कर पाएंगे।

- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपके फोन में डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान
- हर किसी के मन यह डर जरुर होता है कि इंटरनेट के बिना क्या यह सुरक्षित है?

-  UIDAI के अनुसार, यह ऑफलाइन क्यूआर कोड पूरी तरह सेफ है।

- इस सुविधा में सिर्फ जरुरत की जानकारी ही शेयर की जाती है, ताकि आपकी निजता बेहतर तरीके से सुरक्षित रहे और अनावश्यक डेटा शेयर होने का जोखिम कम हो।

दूर-दराज के क्षेत्रों और आम नागरिकों को मिलने वाले बड़े लाभ

 - इस नए ऑफलाइन मोड का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों या गांव में रहते हैं।

- ट्रेन टिकट चेकिंग के दौरान या आपातकालीन स्थिति में मोबाइल डेटा न होने पर भी आपका डिजिटल आधार पूरी तरह से मान्य होगा।

- गौरतलब है कि कुछ जगहों पर नया Aadhaar App पहचान के लिए सुविधाजनक ऑप्शन बन सकता है। लेकिन, कुछ संस्थान पर अपने नियमों के अनुसार फिजिकल आधार या अन्य दस्तावेज भी मांगा जा सकता है।

Continue reading on the app

बिना तेल के छानें गर्मागरम पकौड़े, महिला ने बताई कुकर वाली ट्रिक, पांच मिनट में होता है तैयार!

बारिश का मौसम है. ऐसे मौसम में पकौड़े खाने का अपना ही अलग मजा होता है. लेकिन तेल की वजह से लोग इसे अवॉयड करते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक महिला ने बिना तेल के पकौड़े छानने की विधि बताई है.

Continue reading on the app

  Sports

Video: सिर्फ 24 सेकेंड में गोल…आर्सेनल के तूफान में उड़ी मैनचेस्टर सिटी, फिर जीती Community Shield

प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल ने नए इंग्लिश सीजन का आगाज इस धमाकेदार जीत के साथ किया, जहां मैनचेस्टर सिटी के पास उसके अटैक का कोई जवाब नहीं था. अब नजरें नये PL सीजन पर हैं, जो 23 अगस्त से शुरू होगा. Sun, 16 Aug 2026 22:16:46 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram विवाद में Prashant Kishor की एंट्री, BJP से बोले- “Sonia Gandhi पर केस करें” #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:31:50+00:00

Crime Kahaniyan With Shams Ep. 100: क्या Iran की Missile के निशाने पर था Donald Trump का विमान? | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:34:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers