Responsive Scrollable Menu

Hariyali Amavasya 2026: पितरों की शांति के लिए लगाएं ये Trees, दूर होगा Pitru Dosha और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। सावन में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पितरों और महादेव की कृपा प्राप्त करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवसर पर पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार हरियाली अमावस्या कल यानी 12 अगस्त को मनाई जाएगी। 
धार्मिक ग्रंथ और गरुड़ पुराण के अनुसार, हरियाली अमावस्या के दिन कुछ विशेष पौधे लगाने से पितर प्रसन्न होते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आइए आपको बताते हैं हरियाली तीज अमावस्या के दिन पितरों की तृप्ति के लिए आपको कौन-से पौधे लगाने चाहिए।

अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए पौधे

पीपल का पेड़
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल का पेड़ की जड़ को ब्रह्मा जी, तने में भगवान विष्णु और सबसे ऊपरी हिस्से को महादेव का वास माना जाता है। इसके साथ ही इस पेड़ में पितरों का वास माना जाता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति की कुंडली में से पितृ दोष की समस्या दूर हो सकती है और जीवन में सुख-शांति बनीं रहती है। वहीं, शनिवार के दिन पेड़ के पास दीपक जलाकर पूजा करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

बरगद का पेड़
हरियाली अमावस्या के दिन बरगद का पेड़ लगा सकते हैं। ऐसा करने से पितर अधिक प्रसन्न होते हैं और परिवार के लोगों को आशीर्वाद देते हैं। हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ दीर्घायु और वंश वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ की पूजा और परिक्रमा करने से पितरों की कृपा प्राप्त हो सकती हैं और व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी बाधाएं दूर हो जाती है। बता दें कि, इस पेड़ को आप पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं।

बेलपत्र का पौधा
गौरतलब है कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस खास मौके पर आप बेलपत्र का पौधा लगा सकते हैं। सावन के महीने में पूजा के समय शिव जी को बेलपत्र चढ़ाने का अधिक महत्व है। इससे साधक को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि हरियाली अमावस्या के दिन बेलपत्र का पौधा लगाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही पितरों को जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा मिल जाता है। इस पौधा को आप  उत्तर-पूर्व दिशा या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। 

Continue reading on the app

Air India Flight AI2379: 300 फीट नीचे गिरा था विमान, अब पायलट का गांजा टेस्ट पॉजिटिव; जांच में नया मोड़

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान AI2379 के पायलट-इन-कमांड का कन्फर्मेटरी लैब टेस्ट मारिजुआना (गांजा) के लिए पॉजिटिव आया है। यह जानकारी 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान के अचानक करीब 300 फीट नीचे गिरने और 17 यात्रियों व क्रू सदस्यों के घायल होने की घटना की जांच के बीच सामने आई है।

हालांकि, टेस्ट पॉजिटिव आने का यह मतलब नहीं है कि पायलट घटना के समय नशे की हालत में था या विमान के ऊंचाई खोने की घटना का कारण यही था। इस संबंध में जांच जारी है और दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दोनों पायलटों की हुई थी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग
4 अगस्त की घटना के बाद दोनों पायलटों का अनिवार्य psychoactive substance screening किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, को-पायलट की स्क्रीनिंग में कोई चिंताजनक परिणाम नहीं मिला, जबकि पायलट-इन-कमांड के शुरुआती टेस्ट के बाद आगे की प्रयोगशाला जांच कराई गई।

अब कन्फर्मेटरी लैब टेस्ट में marijuana के लिए पॉजिटिव परिणाम सामने आने के बाद मामले की जांच का एक नया पहलू जुड़ गया है।

AI2379 में क्या हुआ था?
एयर इंडिया की AI2379 उड़ान 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जा रही थी। क्रूज़ के दौरान विमान को अचानक तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा और उसकी ऊंचाई करीब 300 फीट कम हो गई।

विमान में 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे। घटना के बाद 13 यात्रियों और चार क्रू सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया। इस तरह कुल 17 लोग घायल हुए। विमान बाद में स्थिर हुआ और सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया।

DGCA ने 'गंभीर घटना' के तौर पर लिया संज्ञान
शुरुआत में एयर इंडिया ने घटना को टर्बुलेंस से जुड़ी एक संक्षिप्त घटना बताया था, जिसके कारण विमान की ऊंचाई में क्षणिक बदलाव आया। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले को गंभीरता से लिया और Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने जांच शुरू की। विमान के Flight Data Recorder (FDR) और Cockpit Voice Recorder (CVR) को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। Airbus ने जांच में विशेषज्ञ सहायता देने की बात कही है।

विमान में तकनीकी गड़बड़ियों की भी जांच
जांच का दायरा केवल टर्बुलेंस और पायलट की ड्रग स्क्रीनिंग तक सीमित नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान में कुछ तकनीकी समस्याओं की भी जानकारी सामने आई है। इनमें ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट, हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़ी कथित समस्याएं और अन्य तकनीकी संकेत शामिल बताए गए हैं।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन तकनीकी घटनाओं, टर्बुलेंस और विमान के अचानक ऊंचाई खोने के बीच कोई संबंध था या नहीं। साथ ही, जांच में घटनाओं का सटीक क्रम और उस समय कॉकपिट में लिए गए फैसलों को भी देखा जाएगा।

एयर इंडिया के CEO से भी हुई पूछताछ
इस पूरे मामले के बीच एयर इंडिया के निवर्तमान CEO कैंपबेल विल्सन को मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुख्यालय बुलाया गया। बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू, नागरिक उड्डयन सचिव और DGCA के वरिष्ठ अधिकारियों ने AI2379 घटना के साथ एयरलाइन की सुरक्षा और संचालन से जुड़े व्यापक मुद्दों की समीक्षा की।

एयर इंडिया का कहना है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और घटना से प्रभावित यात्रियों तथा क्रू सदस्यों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है।

अभी सबसे अहम सवाल क्या?
AI2379 मामले में अब जांच के सामने कई अहम सवाल हैं- क्या विमान के अचानक 300 फीट नीचे जाने की वजह केवल टर्बुलेंस थी? क्या तकनीकी गड़बड़ियों की इसमें कोई भूमिका थी? और पायलट के पॉजिटिव ड्रग टेस्ट का घटना से कोई संबंध था या नहीं?

इन सवालों का जवाब FDR, CVR, तकनीकी जांच, क्रू के मेडिकल/ड्रग टेस्ट और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पायलट के टेस्ट परिणाम और विमान के अचानक ऊंचाई खोने के बीच किसी कारणात्मक संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

गॉल में भारत की जीत पक्की समझिए, इतने रन बनाते ही होगी जीत की गारंटी

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत है. पहली पारी में उसे 178 रनों का लक्ष्य मिला है. सवाल ये है कि जीत की गारंटी कितना स्कोर देगा? Mon, 17 Aug 2026 17:58:35 +0530

  Videos
See all

सोनिया गाँधी को जेल में डालो ! Vande Mataram Controversy | Sonia Gandhi | Congress | BJP | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:37:41+00:00

Kolhapur Accident का CCTV VIDEO आया सामने! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:42:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers