Responsive Scrollable Menu

Hariyali Teej 2026 Astrology: 4 शुभ ग्रहों की युति, जानें Shubh Muhurat और सुखी Marital Life के उपाय

सावन के महीने में हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। तीज को पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। खासकर इस व्रत को सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवों के देव महादेव की साधना करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल हो जाता है और कुंवारी कन्याओं के विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल हरियाली तीज का त्योहार 15 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। हरियाली तीज के अवसर पर कई महासंयोग बन रहा है, यह योग बेहद ही शुभ माना जा रहा है। इस महासंयोग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। आइए आपको आपको बताते हैं हरियाली तीज के दिन कौन-सा योग बना रहा है।
 
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
-ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 से 05:35 तक

-अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 01:08 तक 

-विजय मुहूर्त: दोपहर 02:51 से 03:42 तक

-गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 से 07:29 तक

-अमृत काल: रात 08:18 से 09:53 तक

हरियाली तीज 2026 चौघड़िया मुहूर्त
-शुभ (उत्तम): सुबह 07:55 से 09:31 तक

-लाभ (उन्नति): दोपहर 02:19 से 03:55 तक

-अमृत (सर्वोत्तम): दोपहर 03:55 से 05:30 तक

-चर (सामान्य): दोपहर 12:43 से 02:19 तक 

हरियाली तीज शुभ योग
ज्योतिष के अनुसार, इस बार तीज पर दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है, इसकी शुभता कई गुना बढ़ जाती है। श्रद्धालु  तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए कई दुर्लभ ग्रह-नक्षत्रों के संयोग बन रहे हैं।

तीज पर बनने वाले मुख्य शुभ योग
इस बार हरियाली तीज पर रवि योग, सिद्धि योग, शुभ योग और अमृत सिद्धि योग की युति बन रही है-

रवि योग
इस योग से समस्त अनिष्टों और ग्रहों के दोषों को नष्ट करने की क्षमता होती है। माना जाता है कि इस योग में की गई पूजा-अर्चना से साधक को यश और पति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

सिद्धि व शुभ योग
साधक इस दिन व्रत, जप और दान करता है, तो उसके फल कभी निष्फल नहीं होते हैं। यह योग दांपत्य जीवन में पुराने मतभेदों को मिटाकर आपसी सामंजस्य बढ़ाता है।

गजकेसरी योग
वहीं, चंद्र और गुरु की स्थिति से गजकेसरी योग का प्रभाव भी निर्मित होता है, जो घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि करता है।

विशेष पूजन विधि और मंत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन योगों के दौरान कोई भी सुहागिन महिला शिव-पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करती है और "ॐ नमः शिवाय" अथवा "ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः" मंत्र का जाप करती है, तो उसके पति के जीवन से संकट टल जाता है और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कैसे दूर करें वैवाहिक जीवन का क्लेश
यदि आप वैवाहिक जीवन में किसी क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो हरियाली तीज के दिन कपूर और लौंग को जलाकर पूरे घर में घुमाए। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है। 

Continue reading on the app

JBL लाया 2 धांसू ईयरबड्स: Hi-Res ऑडियो के साथ मिलेगी 48 घंटे तक की बैटरी, ₹25 हजार है कीमत

JBL ने भारतीय बाजार में अपने नए JBL Live Buds 4 और JBL Live Beam 4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों मॉडल दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस, 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स, Active Noise Cancellation (ANC) और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। कंपनी ने इन्हें अपनी आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। आइए अब इनकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें। 

JBL Live Buds 4 और Live Beam 4 की कीमत
भारत में JBL Live Buds 4 और JBL Live Beam 4 की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। आपको JBL Live Buds 4 में ब्लैक, ब्लू, Sand और Silver रंग ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, JBL Live Beam 4 में Black, Blue, Green, Orange, Purple, Sand और Silver कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। 

ये भी पढ़े-ः 8 अगस्त से शुरू होगी Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4a से Oppo Reno 15 तक पर मिलेगी भारी छूट, जानें ऑफर्स

JBL Live Buds 4 और Live Beam 4 के फीचर्स
दोनों नए TWS ईयरबड्स में 10mm Dynamic Drivers दिए गए हैं, जो दमदार और हाई-क्वालिटी साउंड देने का दावा करते हैं। इनमें Hi-Res Audio, JBL Signature Sound, JBL Spatial Sound, Personi-Fi 3.0, Personal Sound Amplification और Low Volume EQ जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। JBL Live Buds 4 इन-ईयर सिलिकॉन टिप डिजाइन के साथ आता है, जबकि Live Beam 4 स्टेम-स्टाइल इन-ईयर डिजाइन में उपलब्ध है।

ANC और कॉलिंग फीचर्स
दोनों ईयरबड्स में True Adaptive Noise Cancelling 2.0 तकनीक दी गई है, जिसमें चार माइक्रोफोन का उपयोग किया गया है। वहीं, JBL Live Beam 4 में अतिरिक्त Smart Talk फीचर भी मिलता है। बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए दोनों मॉडल्स में 6 माइक्रोफोन, Perfect Calls 2.0, AI-पावर्ड Call Equaliser और Sound Level Optimiser जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही यूजर्स JBL Headphones App की मदद से टच कंट्रोल और अन्य सेटिंग्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग
कंपनी के अनुसार, JBL Live Buds 4 ANC ऑन होने पर 32 घंटे और ANC ऑफ होने पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। वहीं JBL Live Beam 4 ANC ऑन होने पर 40 घंटे और ANC ऑफ होने पर 48 घंटे तक चल सकता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक मिल सकता है। इसके अलावा दोनों के चार्जिंग केस में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

क्यों रवींद्र जडेजा और प्रभात जयसूर्या से अलग है मानव सुथार, पैरों के 'पिवटिंग' से डाल रहे है गॉल टेस्ट में बड़ा फर्क

manav suthar analysis: श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की स्पिन-अनुकूल पिच पर भारतीय युवा स्पिनर मानव सुथार ने गेंद को हवा में जिस तरह से नचाया, उसने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि इस मैच में प्रभात जयसूर्या और रवींद्र जडेजा जैसे दुनिया के दिग्गज और स्थापित बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर भी खेल रहे थे, लेकिन सुथार के एक्शन ने उन्हें एक अलग ही धार दी. Mon, 17 Aug 2026 15:25:56 +0530

  Videos
See all

मुस्लिम भगाओ नेपाल बचाओ आंदोलन का नारा ! #nepalviolence #hindu #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T10:15:13+00:00

BJP New Team Announced: नितिन नवीन की नई टीम में किसे मिला बड़ा मौका ? | Smriti Irani | BJP | Nabin #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T10:13:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers