Responsive Scrollable Menu

हाईटेक चीन में ‘मान्यताओं’ से तय होते करोड़ों के प्रोजेक्ट:सरकारी से लेकर सैन्य अफसर तक परंपराओं में उलझे; सैकड़ों, हाईवे-पुल प्रभावित

चीन की युआनयांग में नए औद्योगिक पार्क और उससे जुड़ने वाले फोर-लेन हाईवे की योजना मंजूर हो चुकी थी। इंजीनियर नक्शे व बजट को अंतिम रूप दे चुके थे, पर शिलान्यास से पहले ताओवादी फेंग शुई मास्टर ने दावा किया कि प्रस्तावित मार्ग की उत्तर-पूर्व दिशा ली वेई की जन्मतिथि के अनुसार अशुभ है और इससे करिअर प्रभावित हो सकता है। इसके बाद वेई ने हाईवे का रूट बदलवा दिया। इसके लिए अतिरिक्त जमीन लेनी पड़ी। प्रोजेक्ट 14 महीने लेट हुआ और 21 करोड़ रुपए लागत बढ़ गई। इसी तरह जियांग्शी प्रांत में पुल का निर्माण 20% हो चुका था। इसी दौरान अधिकारी झेंग गुआंगझोउ ने फेंग शुई सलाहकार से परामर्श लिया। सलाहकार ने दावा किया कि पुल का पिलर क्षेत्र की कथित ‘ड्रैगन वेंस’ (प्राकृतिक ऊर्जा) को काट रहा है, जिससे झेंग को जेल हो सकती है। उन्होंने निर्माण रुकवा दिया और पिलर 50 मीटर आगे बढ़वा दिया। पहले से बने पिलर भी तोड़ने पड़े। प्रोजेक्ट दो साल तक अटका रहा और 29 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। चीन में फेंग शुई और कई मान्यताएं सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई प्रशासनिक फैसलों और ​प्रोजेक्ट को भी प्रभावित कर रही है। दिलचस्प यह है कि इन मान्यताओं का खुलकर विरोध करने वाली ‘कम्युनिस्ट पार्टी’ के अफसर और मेयर ही इनके घोर समर्थक बने हुए हैं। ​वॉल स्ट्रीट की रिपोर्ट के अनुसार इन मान्यताओं के कारण बीते एक दशक में सैकड़ों हाईवे, पुल व औद्योगिक पार्क प्रभावित हुए। नक्शे बदलने व तोड़-फोड़ से प्रोजेक्ट्स 3 से 4 साल लेट हुए। एक ही मामले में 23 में से 16 बड़े प्रोजेक्ट बीच में ही रद्द या ठप कर दिए गए। सेना को ऑडिट कराना पड़ा - चीन की सबसे संवेदनशील रॉकेट फोर्स और रक्षा तंत्र में हुई बड़ी कार्रवाई के पीछे भ्रष्टाचार के अलावा इन पारंपरिक मान्यताओं को भी बड़ी वजह बताया गया। जांच में पता चला कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी आधुनिक सैन्य जरूरतों के बजाय ताओवादी भविष्यवाणियों (ताओ धर्म की विद्या के आधार पर अनुमान) प्राचीन ग्रंथों और गणनाओं के आधार पर फैसले ले रहे थे। इनके चलते कई रक्षा प्रोजेक्ट्स व रणनीतिक ढांचों की मंजूरी में महीनों की देरी हुई। हालात इतने गंभीर हो गए कि 2023-24 में चीन को रक्षा बजट और प्रमुख प्रोजेक्ट्स का ऑडिट कराना पड़ा। ‘अशुभ दिशा’ मानकर निवेश कम, जीडीपी औसतन 2.3% कम बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 2000 से 2018 के बीच 300 चीनी मेयरों की जन्मतिथियों व उनकी कथित ‘अशुभ’ दिशाओं की स्टडी की। ताकि पता चल सके कि वे जन्मतिथि व मान्यताओं के आधार पर किस तरह फैसले लेते हैं। नतीजे चौंकाने वाले थे। जिन क्षेत्रों को मेयर अशुभ दिशा में मानते थे, वहां कम निवेश करते थे। इसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा और उन जिलों की जीडीपी औसतन 2.3% कम रही। रोजगार व निजी निवेश भी घटे। इससे चीन को हर साल कुल जीडीपी का 0.1% का घाटा हुआ। दस साल में यह नुकसान 15 लाख करोड़ रु. रहा।

Continue reading on the app

ब्लाउज में सिलवाएं ये ब्यूटीफुल स्लीव, डिजाइन देख सारी लेडीज करेंगी तारीफ

सावन में नई साड़ी खरीदने वाली हैं लेकिन ब्लाउज के लिए वहीं बोरिंग डिजाइन ना सिलवा लें। त्योहार और किट्टी पार्टी के लिए कुछ हटके लुक चाहिए तो स्लीव पर सिलवाएं ये डिजाइन।

Continue reading on the app

  Sports

विश्व के 5 क्रिकेटर...जिन्होंने बदल ली अपनी पहचान, 2 ने बदला धर्म तो 1 ने देश के नाम किया सरनेम

These 5 World Cricketers Who Changed Their Names: इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों की पहचान उनके आंकड़ों से होती है, लेकिन कई दिग्गजों ने अपने करियर में नाम भी बदला. पाकिस्तान के यूसुफ योहाना और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने धर्म परिवर्तन कर नई पहचान बनाई, जबकि सूरज रणदीव ने भी नाम बदला. वहीं, इंग्लैंड के बटलर ने नाम की उलझन दूर करने के लिए 'जोश'किया और अफगानिस्तान के असगर स्टेनिकजई ने देशभक्ति में सरनेम बदल लिया. Sun, 16 Aug 2026 20:10:22 +0530

  Videos
See all

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का स्टाइलिश अंदाज आया नजर #ameeshapatel #shorts #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:45:39+00:00

UP Caste Politics: UP में इस वक्त चुनावी चर्चा ब्राह्मणों को लेकर खूब जोर शोर से चल रही | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers