Responsive Scrollable Menu

₹8,499 में लॉन्च हुआ Lava Smart 4: 5,000mAh बैटरी, Android 16 Go और 4G कनेक्टिविटी से है लैस, देखें फीचर्स

Lava Smart 4 Launched India: देसी ब्रांड Lava ने सोमवार को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Smart सीरीज का नया मॉडल है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 6.56-इंच का डिस्प्ले, 4G कनेक्टिविटी और 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर दिया गया है। खास बात है कि इस डिवाइस की कीमत भारत में 10 हजार रुपए से भी कम रखी गई है। यह उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहते है। देखिए पूरी डिटेल्स।    

Lava Smart 4 की भारत में कीमत
भारत में Lava Smart 4 की कीमत ₹8,499 रखी गई है। यह कीमत फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की है। स्मार्टफोन Ajanta Grey और Konark Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, Lava Smart 4 के लिए सभी ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से फाइनेंशियल स्कीम्स उपलब्ध होंगी। Lava ने फोन के साथ फ्री डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस देने की भी पुष्टि की है।

ये भी पढ़े-ः iQOO Z11S की लॉन्च डेट कन्फर्म: Neo 11 Ultra के साथ आएगा नया स्मार्टफोन, जानें डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

इससे पहले कंपनी ने जून में Lava Smart 4 Plus को भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत ₹9,999 रखी गई थी और इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है।

Lava Smart 4 के स्पेसिफिकेशंस
Lava Smart 4 डुअल-सिम (Nano+Nano) स्मार्टफोन है और यह Android 16 Go Edition पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। स्मार्टफोन में 6.56-इंच का qHD डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 3GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Lava Smart 4 में पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Lava Smart 4 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसके लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।


 

Continue reading on the app

कोलंबिया में भूकंप से 224 लोगों की मौत, 1200 घायल:86 इमारतें गिरीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान; 3000 से ज्यादा लोग लापता

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 224 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 1200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। 3000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है। पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी शुरू कर दी है। भूकंप से जुड़ी 10 फोटोज परेरा में सबसे ज्यादा मौतें परेरा शहर में अकेले 60 लोगों की मौत हुई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में भी तेज झटके महसूस किए गए। एहतियात के तौर पर लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। चोको और रिसाराल्डा में भारी नुकसान अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप सोमवार सुबह करीब 7:34 बजे आया। इसका केंद्र चोको इलाके में सैन जोसे डेल पालमार के पास था। भूकंप की गहराई 107 किलोमीटर थी। बोगोटा से 100 रेस्क्यूकर्मी भेजे जाएंगे बोगोटा के मेयर ने प्रभावित इलाकों के लिए 6 कलेक्शन सेंटर बनाए हैं। यहां पानी, कंबल, पैक्ड खाना, हाइजीन सामान और फर्स्ट-एड किट जमा की जा रही हैं। प्रभावित शहरों में राहत और बचाव अभियान के लिए बोगोटा से 100 रेस्क्यूकर्मियों को भेजने की तैयारी है। कोलंबिया में ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं कोलंबिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यहां हर साल हजार से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आते हैं। कोलंबिया में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश 'रिंग ऑफ फायर' नाम के भूकंप और ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में आता है। यहां नाजका, कोकोस और दक्षिण अमेरिकी जैसी कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनमें से एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती रहती है। इसी वजह से जमीन के अंदर लगातार हलचल होती रहती है, जिससे अक्सर तेज भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पूर्व कप्तान अहजर अली ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान का क्रिकेट, पीसीबी की करतूतों का किया खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली का मानना है कि देश में डिपार्टमेंटल क्रिकेट नहीं होने से काफी नुकसान पहुंच रहा है. अहजर अली मानते हैं कि पाकिस्तान के लिए डिपार्टेमेंटल क्रिकेट का होना जरूरी है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों को तराशा जाता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार डिपार्टेमेंटल टीमों को खत्म कर रही है. Sun, 16 Aug 2026 08:46:04 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Viral Speech : मैं बुलडोजर चलवा सकता हूं... सीएम योगी ने दिया मजेदार जवाब | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:09:30+00:00

Operation Sindoor: लेफ्टिनेंट जनरल. (रि.) संजय कुलकर्णी ने श्रवण के बारे में क्या कहा? Shravan Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers