Responsive Scrollable Menu

Student Protest: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज देख भड़के Prakash Raj, सरकार पर साधा निशाना; बोले- ‘बर्बरता घमंडी सत्ता...’

Prakash Raj On Jharkhand Student Protest: झारखंड में JPSC-JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार, 10 अगस्त को रांची में विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। पुलिस की इस कार्रवाई पर अभिनेता प्रकाश राज ने नाराजगी जताई है।

प्रकाश राज ने शेयर किया वीडियो

प्रकाश राज ने अपने X अकाउंट पर प्रदर्शन स्थल का बताया जा रहा एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पुलिस छात्रों को हटाने के लिए आंसू गैस छोड़ती और लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। वीडियो के साथ प्रकाश राज ने लिखा, “क्यों... क्यों... क्यों? अब यह बर्बरता काम नहीं करेगी। यह सिर्फ घमंडी सत्ता को नीचे लाएगी।” 

विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे छात्र
सोमवार शाम बड़ी संख्या में JPSC-JSSC अभ्यर्थी झारखंड विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने तीसरी बार लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार भी की गई। छात्रों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।

CBI जांच की मांग
छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आंदोलन JPSC-JSSC Reform Manch की ओर से किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

9 दिन से भूख हड़ताल पर नेता

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी इस आंदोलन में शामिल हैं और वह 9 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ उनकी आवाज नहीं है, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज है जो प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। महतो ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज जैसे कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद छात्रों ने सरकार के खिलाफ कोई गलत भाषा या राजनीतिक नारेबाजी नहीं की।

29 जुलाई से धरना
छात्र 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार भर्ती गड़बड़ी के मामले को CID जांच तक सीमित करके मुद्दे को खत्म करने की कोशिश कर रही है। छात्रों ने CBI के साथ-साथ ED से भी जांच की मांग की है। उनका दावा है कि कथित भर्ती घोटाले में बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन हुआ है।

क्या चाहते हैं छात्र?
प्रदर्शनकारी 19 अप्रैल को हुई 14वीं JPSC संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच चाहते हैं। छात्रों की मुख्य मांगों में CBI और ED से जांच, गड़बड़ियों के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल हैं।

पीयूष मिश्रा और सोनाक्षी भी कर चुके हैं समर्थन
इससे पहले पीयूष मिश्रा भी रांची में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पीयूष मिश्रा ने छात्रों के शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की तारीफ भी की। इस दौरान छात्रों ने उनके साथ फिल्म गुलाल का मशहूर गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ गाया। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया है।

यह भी पढ़े- ‘अब किसके मुंह में हड्डी है?’ झारखंड प्रोटेस्ट में पीयूष मिश्रा ने Naseeruddin Shah पर कसा तंज; बोले- आपसे डर नहीं...

Continue reading on the app

कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही, 130 लोगों की मौत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

Colombia Eathquake Update: कोलंबिया में सोमवार का दिन एक बड़ी त्रासदी लेकर आया. यहां आए 7 मैग्नीट्यूड के भूकंप ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया, जिसमें अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल रेस्क्यू की टीमें मलबे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई हैं.

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई खास तारीख, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देगी ICC!

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर ही है. महात्मा गांधी के जीवन और उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े इतिहास को लेकर टूर्नामेंट के लिए एक खास तारीख चुनी गई है. Sat, 15 Aug 2026 23:21:57 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Speech | संविधान की रक्षा करनी होगी- अखिलेश यादव ! Samajwadi Party | Constitution #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:00:19+00:00

Wagah-Attari Border पर Beating Retreat Ceremony के दौरान BSF Dog Squad का हैरतअंगेज करतब #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers