स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को लिवर के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बताया है कि स्वस्थ लिवर अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद है। शरीर के कई जरूरी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में लिवर की अहम भूमिका होती है। इसी कारण इसकी देखभाल करना और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है।
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे अपने लिवर की सेहत को गंभीरता से लें, क्योंकि एक स्वस्थ लिवर न केवल शरीर को बीमारियों से बचाता है, बल्कि बेहतर जीवनशैली और लंबे समय तक अच्छे स्वास्थ्य का आधार भी बनता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर शरीर का एक ऐसा अंग है, जो बिना रुके कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाता है। यह न केवल शरीर को संक्रमण और विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करता है, बल्कि रक्त में शुगर के स्तर को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही वजह है कि लिवर को शरीर का एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच माना जाता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लिवर शरीर में मौजूद हानिकारक और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है। भोजन, दवाइयों और अन्य स्रोतों से शरीर में पहुंचने वाले कई तत्वों को यह फिल्टर करता है, जिससे शरीर के अन्य अंग सुरक्षित रहते हैं। यदि लिवर सही तरीके से काम न करे तो शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इसके अलावा, लिवर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। संतुलित कोलेस्ट्रॉल हृदय और रक्त वाहिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है। लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शरीर में वसा और कोलेस्ट्रॉल का संतुलन भी बिगड़ सकता है।
पाचन प्रक्रिया में भी लिवर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। यह बाइल (पित्त) नामक द्रव का निर्माण करता है, जो भोजन में मौजूद वसा को पचाने और पोषक तत्वों को शरीर द्वारा अवशोषित करने में सहायता करता है। इसलिए स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए भी लिवर का स्वस्थ रहना आवश्यक है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी का सेवन और शराब तथा जंक फूड से दूरी बनाकर लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है, ताकि किसी समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।
--आईएएनएस
एमटी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Bihar News: पटना में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 2 घायल
Patna Firing Case: बिहार में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. अब अपराधी आम जनता के साथ-साथ कानून के रखवालों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके मसौढ़ी का है, जहां शुक्रवार की शाम को अपराधियों ने पुलिस की एक टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ गोलीबारी में मसौढ़ी थाना के प्रभारी इंचार्ज राहुल कुमार और दारोगा संजय कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Patna, Bihar: Masaurhi SHO Rahul Kumar and another policeman were injured in a gunfight with criminals during a raid in Patna district. Both are hospitalized and out of danger, while a manhunt is underway pic.twitter.com/jWtBvKaTEn
— IANS (@ians_india) June 12, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation