उत्तर प्रदेश: AIMIM ने बसपा की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, साथ मिलकर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, पढ़ें खबर
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी भी तैयारियों में जुट गई हैं। पार्टी की ओर जिला स्तर पर बैठकें तक ही जा रहीं हैं। ऐसी खबरें थीं कि बसपा चुनाव में किसी दल से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की मुखिया मायावती ने किसी भी दल से गठबंधन की बात से इनकार कर दिया था।
मायावती के इनकार के बाद भी बसपा को गठबंधन का ऑफर मिला है और यह ऑफर हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने यह प्रस्ताव पेश किया है। AIMIM भी यूपी चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने वाली है। इसलिए AIMIM ने बसपा को यह ऑफर दिया है।
बसपा के साथ गठबंधन का लेकर क्या बोले शौकत अली?
असदुद्दीन ओवैसी की 14 जून को प्रस्तावित बहराइच रैली से पहले AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। बहराइच पहुंचे शौकत अली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि AIMIM आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ मिलकर लड़ना चाहती है।
उन्होंने कहा कि दलित और मुस्लिम मतदाताओं का गठजोड़ प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावी समीकरण साबित हो सकता है। शौकत अली के मुताबिक, यदि यह गठबंधन बनता है तो इसके दम पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों को कड़ी चुनौती दी जा सकती है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों और संभावित गठबंधनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नए सामाजिक समीकरण तय करेंगे चुनावी दिशा: शौकत अली
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि यदि दलित और मुस्लिम वोटों का गठजोड़ होता है, तो यह यूपी की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। शौकत अली ने कहा कि वर्ष 2017 में कांग्रेस और सपा ने गठबंधन किया था, लेकिन वह भाजपा को रोकने में सफल नहीं हो सका। उनके अनुसार, केवल पारंपरिक गठबंधनों के भरोसे भाजपा को चुनौती नहीं दी जा सकती।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो प्रदेश की राजनीति की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं। उनके इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संभावित गठबंधन राजनीति और नए चुनावी समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका, 10 साल की उम्र में जड़ा शतक, लगाई 21 बाउंड्री
बिहार से निकलकर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी के परिवार से अब एक और खिलाड़ी का नाम सामने आया है। दरअसल उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में शतकीय पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद ने 87 गेंदों में 103 रन बनाए हैं। उनकी पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा है। वहीं इतनी कम उम्र में दिखाई गई यह बल्लेबाजी प्रतिभा आने वाले समय के लिए बड़े संकेत मानी जा रही है।
दरअसल आशीर्वाद की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर स्कोरकार्ड और वीडियो साझा किया है, जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने भी युवा बल्लेबाज को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी बेटे की पारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिवार को आशीर्वाद से भी बड़ी उम्मीदें हैं।
आशीर्वाद सूर्यवंशी का शतक बना चर्चा का विषय
10 साल की उम्र में शतक लगाना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए खास उपलब्धि माना जाता है। आशीर्वाद ने अपनी पारी के दौरान शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनकी पारी की बदौलत क्रिकेट अकादमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 234 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वहीं पिता संजीव सूर्यवंशी पहले भी कह चुके हैं कि वे आशीर्वाद को व्यवस्थित तरीके से ट्रेनिंग दिला रहे हैं और चाहते हैं कि आने वाले वर्षों में वह भी बड़े स्तर पर क्रिकेट खेले।
वैभव सूर्यवंशी ने कमाया नाम
दरअसल आशीर्वाद की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी पहले ही भारतीय क्रिकेट में बड़ी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में वैभव का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ था। कम उम्र में राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल हो चुका है। जानकारी दे दें कि आईपीएल 2026 में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके अलावा उन्हें कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी मिले।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News