Australian Open: पीवी सिंधु का सिडनी में धमाका, 27 मिनट में मैच खत्म, सेमीफाइनल में पहुंचीं इंडियन शटलर
Australian Open 2026: पीवी सिंधु ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय स्टार ने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की चेन सू यू को सिर्फ 27 मिनट में 21-6, 21-9 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी. अब सिंधु का सामना जापान की शीर्ष वरीय अकाने यामागुची से होगा, जिन्होंने भारतीय किशोरी तन्वी शर्मा का सफर समाप्त किया. सिंधु और यामागुची के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारतीय खिलाड़ी 15-13 से आगे हैं. लंबे समय से खिताब का इंतजार कर रहीं सिंधु के लिए यह सेमीफाइनल बेहद अहम माना जा रहा है.
भारतीय शूटिंग के पहले सुपरस्टार थे जसपाल राणा, वक्त से पहले चल गया 'द्रोणाचार्य'
Jaspal Rana Death: जसपाल राणा ने 49 साल की उम्र में 12 जून को आखिरी सांस ली, उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं हो गई थीं, जो म्यूनिख से दिल्ली लौटते समय उनकी उड़ान के दौरान सामने आईं, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए.



News18













.jpg)




