फ्री में कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच, जानिए किस ऐप पर देख पाएंगे IND W vs PAK W की लाइव स्ट्रीमिंग
IND W vs PAK W : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठवां मैच 14 जून यानी रविवार को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय समय के अनुसार 7:00 बजे से होने वाला है. इस मुकाबले में भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना नजर आने वाली हैं. ये इन दोनों टीमों का आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला-पहला मैच है.
इस मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. तो आइए इससे पहले हम आपको भारत पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में बताने वाले हैं. आज हम आपको बताएंगे कि इस मुकाबले को आप कहां पर फ्री में देख सकते है. वहीं किस ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. आइए इस बारे में जानते हैं.
Inching closer ⏳
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 12, 2026
Just 2⃣ days to go for #TeamIndia's opening fixture in the #T20WorldCup ????️#WomenInBlue pic.twitter.com/WdzlSwmXEy
कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इस मैच को आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषा में देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं. इस मैच में आप स्टार स्पोर्स्ट नेटवर्क पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलगु, कन्नड समेत अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं.
फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान का मैच अगर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखते हैं तो उसके लिए आपको चैनल का पैसे देकर पैक लेना होता है. वहीं इस मैच को अगर आप भारत में फ्री में देखना चाहते हैं और आपके पास स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल मौजूद नहीं है तो आप इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6वें मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके मजा आप अपनी फ्री डिश टीवी पर उठा सकते हैं. इसके लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा.
यहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली है. ऐसे में भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी. इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होगी.
इन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
इस मैच में भारत की ओर से हमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष पर नजरें रहने वाली है. वहीं बॉलिंग की बात करें तो टीम इंडिया को सबसे ज्यादा उम्मीद दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर से होंगी. वहीं टीम इंडिया को पाकिस्तान की तरफ से फातिमा सना, गुल फिरोजा, आयशा जफर, नशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब जैसे खिलाड़ियों से खतरा हो सकता है.
A terrific effort of 68(36) by Richa Ghosh ????????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 10, 2026
But England win by 5 runs in Cardiff.#TeamIndia will now shift their focus towards their #T20WorldCup opener on the 14th of June.#WomenInBlue pic.twitter.com/S5teiZRBer
भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्क्वाड्स
भारतीय महिला क्रिकेट टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम : फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, इमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जाबिन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
ये भी पढ़ें : भारत और पाकिस्तान के बीच कब और कहां होगा मैच, जानिए किस चैनल पर देख पाएंगे आप लाइव
Viral Video: ‘मौत’ के मुंह में फंसे लड़के के लिए देवदूत बना पुलिसवाला, जहर खाने वाले को दी नई जिंदगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation