रियलिटी शो की दुनिया में तहलका मचाने के लिए 'लॉकअप सीजन 2' का आधिकारिक ऐलान हो गया है। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद एकता कपूर का यह मशहूर शो बिल्कुल नए अंदाज में वापसी कर रहा है। इस बार यह शो टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है, जिसके लिए मेकर्स ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सामने आए प्रोमो से साफ हो गया है कि इस बार शो में एक नहीं, बल्कि दो-दो जेलर मिलकर कैदियों की क्लास लगाएंगे।
शिवांगी जोशी की जेल में एंट्री की चर्चा
खबरों की मानें तो टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इस बार रियलिटी शो की दुनिया में सबकी बैंड बजाने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी टीवी सीरियल्स से थोड़ा ब्रेक लेकर 'लॉकअप 2' की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद से ही शिवांगी के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी शामिल
शिवांगी जोशी के अलावा इस शो के लिए एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी खूब सुर्खियों में बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि सुनीता आहूजा भी इस बार जेल की कैदी बन सकती हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट के नाम पर आखिरी मुहर नहीं लगाई है और सस्पेंस बरकरार रखा है।
जानिए कब से शुरू होगा शो और कौन हैं जेलर
यह धमाकेदार शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है। इस बार शो की कमान बतौर जेलर फराह खान और रितेश देशमुख के हाथों में होगी, जो मिलकर कंटेस्टेंट्स की नाक में दम करेंगे। 'लॉकअप 2' के इस सीजन में कुल 14 सेलिब्रिटी कैदी बनकर बंद होने वाले हैं और यह हाई-वोल्टेज ड्रामा पूरे 6 हफ्तों तक चलने वाला है।
Continue reading on the app
मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बीते महीने जुड़वा बेटों की मां बनी हैं। शादी के करीब 10 साल बाद मां बनने की खुशी दिव्यांका के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पहली बार उनके जुड़वा बेटों की झलक दुनिया के सामने आई है। इन तस्वीरों में दिव्यांका अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाए हुए उन पर खूब प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली फोटो में वह अपने एक बेटे को चूमती हुई दिख रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में वह मुस्कुराते हुए अपने लाडले को निहार रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक बेहद भावुक कैप्शन लिखा, "मुझे चुनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया।" महज कुछ ही घंटों में इन तस्वीरों पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों जैसे आरती सिंह, रुहानिका धवन और शिरीन मिर्जा ने भी कमेंट्स करके इस खूबसूरत रिश्ते पर अपना प्यार जताया है।
विवेक दहिया ने रखे बच्चों के अनोखे निकनेम
दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने अभी तक अपने बच्चों के असली नामों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन विवेक ने अपने एक व्लॉग में बताया कि उन्होंने बच्चों के निकनेम टी 1 और टी 2 रखे हैं। विवेक द्वारा रखे गए इन अजीबोगरीब नामों को सुनकर न सिर्फ दिव्यांका त्रिपाठी, बल्कि उनके परिवार के बाकी लोग भी पूरी तरह हैरान रह गए।
Continue reading on the app