370 Biryani Controversy: 'गालियां रुकनी नहीं चाहिए...' मल्लिका दुआ ने Pranit More की लगाई क्लास, फूहड़ कॉमेडी पर भड़कीं
370 Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में शुरू हुए '370 बिरयानी' और 'फीमेल डॉक्टर' वाले विवाद को लेकर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा है। सोशल मीडिया पर कई स्टार्स, इन्फ्लूएंसर्स और नामचीन लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आलोचना की है। इसी बीच कॉमेडियन और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर इन विवादों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
'कॉमेडी के नाम पर फूहड़पन'- मल्लिका
मल्लिका दुआ ने अपने पोस्ट में उन लोगों का जिक्र किया जो हालिया विवादों के रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए कुछ लोग विवादित और आपत्तिजनक कंटेंट का सहारा लेते हैं, जिससे गलत संदेश जाता है।
उनका मानना है कि ऐसे मामलों में लोगों की आलोचना को केवल ऑनलाइन ट्रोलिंग कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार वायरल होने की चाहत में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पीछे छूट जाती है।
महिला डॉक्टर को लेकर भी जताई नाराजगी
मल्लिका ने उस महिला डॉक्टर पर भी प्रतिक्रिया दी, जो हाल ही में एक विवादित टिप्पणी के कारण चर्चा में आई थीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जैसे पेशे में केवल तकनीकी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण भी बेहद जरूरी है।
अपने पोस्ट में मल्लिका दुआ ने प्रणित के स्टैंड-अप कॉमेडी के 'क्राउड वर्क कॉमेडी' पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कई कॉमेडियन इसे आसान लोकप्रियता हासिल करने के साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
Not the first time pranit more gave platform to these Trash, he doesn't host a comedy show but made this platform where ppl come nd objectifying Human even death body & patient as well, and ppl normalise it until koi famous na ho Jaye like Biryani boy
— ????αηу???? (@its_SanyHere) June 10, 2026
pic.twitter.com/Ljgyqpl1xI
Stand-up comedian Pranit More mocked on girls when a person told that he served a girl biryani of ₹370.
— Shailesh UP60 (@Shailes34135660) June 7, 2026
₹370 Ka Biryani Khila Di Toh Vasool karne Ka Haq Mil Gya.
Yahi Soch Problem Hai... pic.twitter.com/YBN3PrYGfV
प्रणीत मोरे मामले में दर्ज हुई FIR
इसी बीच, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे और अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में FIR दर्ज की है। इस कार्रवाई के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
नेशनल कंज्यूमर फोरम से भी सलमान खान को राहत:कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे; अगली सुनवाई 14 जुलाई को
राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन के मामले में सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम (NCDC) से भी राहत मिली है। फिलहाल सलमान खान को FSL जांच के लिए कोटा नहीं आना पड़ेगा। नेशनल कंज्यूमर फोरम ने सलमान खान के खिलाफ कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे दे दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। इसी मामले में हाईकोर्ट ने 27 मई को स्टे जारी किया था। जिसकी अगली सुनवाई 14 जुलाई को होनी है। सलमान खान को पेश होने का था आदेश पान मसाला कंपनी की ओर से वकील राकेश सुवालका ने बताया कि सलमान खान की ओर से कोटा कंज्यूमर फोरम में पेश वकालतनामा और जवाब पर सलमान खान के हस्ताक्षर को लेकर याचिकाकर्ता भाजपा नेता और एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने आपत्ति जताई थी। इस पर जिला उपभोक्ता अदालत ने 26 दिसंबर 2025 को एक आदेश पारित किया था, जिसमें सलमान खान के हस्ताक्षरों की जांच FSL से कराने और उन्हें खुद उपस्थित होकर अपना हस्ताक्षरित शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया गया था। सलमान खान के कोर्ट में पेश नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने कोर्ट की अवमानना का प्रार्थना-पत्र पेश किया था। इसी कार्रवाई के विरोध में सलमान खान की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट और नेशनल कंज्यूमर फोरम प्रार्थना-पत्र पेश किया था। 26 दिसंबर 2025 को कोटा कंज्यूमर कोर्ट के ऑर्डर पर रोक लगाने की मांग की। अगली सुनवाई 14 जुलाई को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 27 मई को स्टे जारी किया था। सलमान खान के वकील की ओर से हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी कोटा कंज्यूमर फोरम में पेश की थी। वहीं अब नेशनल कंज्यूमर फोरम ने मामले में सुनवाई करते हुए 10 जून को स्टे जारी कर दिया है। नेशनल कंज्यूमर फोरम के ऑर्डर की कॉपी 11 जून को कोटा कंज्यूमर फोरम में पेश की। सलमान खान के वकील की ओर से नेशनल कंज्यूमर फोरम में परिवादी इंद्र मोहन सिंह हनी द्वारा जून 25 में विमल पान मसाला के खिलाफ परिवाद विड्रो करने का प्रार्थना पत्र भी पेश किया। कोटा कंज्यूमर फोरम में इस मामले में अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़े सलमान खान को FSL-जांच के लिए नहीं आना पड़ेगा कोटा:वकील ने हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर किया पेश; कोटा कंज्यूमर कोर्ट से मिली राहत फिल्म स्टार सलमान खान के डॉक्यूमेंट्स FSL ने किए खारिज:कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने कमियों को दूर करने को कहा; 21 अप्रैल को अगली सुनवाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi