Responsive Scrollable Menu

Thailand school shooting: थाईलैंड में स्कूल के अंदर गोलीबारी, 3 की मौत, किशोर हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

Thailand school shooting: थाईलैंड में शुक्रवार, 7 अगस्त को एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हमले में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कम से कम 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके नोंथाबुरी जिले में स्थित देबसिरिन स्कूल में घटी।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल के भीतर एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके चलते छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे सामने आई, जब पोह टेक तुंग फाउंडेशन के स्वयंसेवकों को इस प्रतिष्ठित माध्यमिक विद्यालय के अंदर गोलियां चलने की सूचना मिली।

अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि
थाईलैंड के शिक्षा मंत्री प्रसर्त जंतरारुआंगतोंग ने बताया कि इस स्कूल गोलीबारी में शिक्षकों और छात्रों समेत कुल चार लोगों की जान चली गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। हालांकि जांच अभी जारी है और यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतकों की इस संख्या में हमलावर की मौत भी शामिल है या नहीं।

भागते नजर आए छात्र, लोगों ने किया लाइव स्ट्रीम
आपातकालीन कर्मियों द्वारा साझा की गई तस्वीरों में छात्रों को स्कूल से बाहर भागते हुए देखा गया, जबकि एम्बुलेंस लगातार मौके की ओर दौड़ रही थीं। इस घटना के लाइव स्ट्रीम भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आम लोगों से इस तरह की घटनाओं को लाइव स्ट्रीम न करने की अपील की।

फरवरी में भी हो चुकी है इसी तरह की घटना
यह घटना उस वारदात के कुछ ही महीनों बाद सामने आई है, जब फरवरी में एक स्कूल गोलीबारी की घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई थी और एक छात्र घायल हुआ था।

फरवरी की उस घटना में हमलावर की पहचान 18 वर्षीय एक युवक के तौर पर हुई थी, जिसने सोंगख्ला प्रांत के फातोंग प्रथन खिरिवात स्कूल में गोलीबारी की थी। उस दौरान छात्रों और शिक्षकों को बंधक भी बना लिया गया था, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सुरक्षित रिहा करा लिया गया था।

थाईलैंड में बंदूकों की भरमार
थाईलैंड इस क्षेत्र के उन देशों में शुमार है, जहां बंदूक रखने की दर सबसे ज्यादा है। अनुमान के मुताबिक, देश में करीब एक करोड़ हथियार प्रचलन में हैं, यानी हर सात नागरिकों पर एक हथियार मौजूद है।

बंदूक कानूनों को सख्त बनाने के पहले भी कई वादे किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद देश में बार-बार होने वाली गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पाई है।

Continue reading on the app

स्मार्टफोन्स और कंप्यूटर्स में अब आएगी सुपर स्पीड, 3 एटम वाला ये जादुई मटेरियल बदल देगा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया

IIT भुवनेश्वर और वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने मिलकर एक नया 2D मटेरियल खोजा है. यह 3 एटम मोटा FeCl3 मोनोलेयर मटेरियल है. इसमें i-wave अल्टरमैग्नेटिज्म जैसी खास प्रॉपर्टी पाई गई है. इस नई खोज से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में बड़ी क्रांति आ सकती है. इसके इस्तेमाल से फ्यूचर में अल्ट्राफास्ट, कॉम्पैक्ट और कम पावर वाले गैजेट्स बनाए जा सकेंगे. यह रिसर्च नैनो लेटर्स जर्नल में पब्लिश हुई है.

Continue reading on the app

  Sports

'अपनी ही दुनिया में खो गए थे', यशस्वी जायसवाल पर भड़के संजय मांजरेकर, रन आउट में बताई उनकी गलती

yashasvi jaiswal run out: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल का ध्यान कुछ पल के लिए भटक गया था, जिसकी वजह से वह केएल राहुल के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट का शिकार बने. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जायसवाल 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. Sat, 15 Aug 2026 19:09:20 +0530

  Videos
See all

#shortvideo : पीएम का वेश क्या है संदेश? #PMModiSpeech #RedFortAddress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T13:44:23+00:00

UP News: संभल में छज्जा गिरा, मासूम की मौत! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T13:31:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers