Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: शुक्र प्रदोष व्रत के दिन कैसा रहेगा आपका दिन? राशियों पर दिखेगा अश्विनी और भरणी नक्षत्र का प्रभाव, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 12 जून 2026, शुक्रवार को ज्येष्ठमास की द्वादशी तिथि है. हालांकि, आद त्रयोदिशी तिथि का भी संयोग देखने को मिलेगा. आज सुबह 06:29 तक अश्विनी नक्षत्र प्रभावित रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. चंद्रमा मीन राशि से निकल चुके हैं और आज पूरे दिन मेष राशि में स्थित रहेंगे. यहां से वे कई राशियों को लाभ और तरक्की प्रदान कर रहे हैं.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन ग्रहों की स्थिति अत्यंत दुर्लभ है. आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और शंख योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अतिगंड योग बन रहा है. इन शुभ संयोंगों से कई राशियों को लाभ होगा. भद्र राजयोग भी सहयोग दे रहे हैं. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.
आज का महामंत्र
ऊं श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ऊं ।।
पढ़ें आज का राशिफल 12 जून 2026 (Today Horoscope 12 June 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. व्यापारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी और तनाव से मुक्त रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे और पुराने विवाद आपके पक्ष में हल होंगे.
- सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
- उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें, केसर का तिलक लगाएं.
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- ताम्र
- लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आपके साथ धोखा हो सकता है. आज आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. आज धन में वृद्धि होगी और पिता से विवाद हो सकता है.
- सावधानी- बड़ों की बात मानें
- उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें, ऊं नमः शिवाय का जाप करें.
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. विवाह की चर्चा सफल होगी. मिथुन राशि वाले वाहन और मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
- सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग - हरा
- लक मीटर- 9
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ आज संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरा करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
- सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
- उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं और सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- आसमानी
- लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को समय रहते जरूरी काम निपटा लेने हैं. मित्रों को सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. आज अचानक यात्रा हो सकती है.
- सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
- उपाय- केसर का तिलक लगाएं और लाल रंग का कपड़ा दान करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- लाल
- लक मीटर- 7
6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को अपने कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें लेनी चाहिए. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस हो सकती है. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा और शुभ समाचार मिल सकता है.
- सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के यश कीर्ति में वृद्धि होगी. नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं. मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे.
- सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
- उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को अचानक बड़े खर्च का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवाद से दूर रहें, इससे पारिवारिक क्लेश भी हो सकता है.
- सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
- उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि वालों का आज प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन होगा.
- सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
- उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि वाले लोग आज अपने कार्य समय पर पूरे करेंगे तो फायदे में रहेंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी और शेयरों में निवेश करने से बचें. जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
- सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
- उपाय- काला कंबल दान करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को अपने काम से संतुष्ट नहीं महसूस होगी. आज उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. मकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा. कार्य विस्तार के योग हैं.
- सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
- उपाय- गरीबों की मदद करें और सरसों का तेल दान करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- काला
- लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज कारोबार से कामयाबी मिलेगी. परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पूंजी निवेश में विचार-विमर्श जरूर करें.
- सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
- उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
Aaj Ka Panchang 12 June 2026: आज है अधिकमास का शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 12 June 2026: आज यानी 12 जून 2026, शुक्रवार को पुरुषोत्तम मास का दूसरा प्रदोष व्रत पड़ रहा है. शुक्रवार के दिन पड़ने की वजह से यह शुक्र प्रदोष व्रत बन गया है. हिंदू धर्म में पंचांग की बेहद खास मान्यता होती है. इसे प्रत्येक दिन पढ़ना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख आता है. माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. पंचांग पांच अंगों से बनता है. इसमें प्रत्येक दिन की तिथि, वार और समय के बारे में बताया जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी से जानिए आज का पंचांग.
आज है शुक्र प्रदोष व्रत
आज शुक्र प्रदोष का व्रत है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है. इसलिए, आज उन लोगों को उपवास और शिवलिंग की पूजा जरूर करनी चाहिए जिन्हें अपने जीवन में अपार धन और भौतिक सुख-सुविधाएं चाहिए. शुक्र प्रदोष के दिन प्रदोष काल में शिव पूजन होता है. प्रदोष व्रत कि तिथि 12 जून 2026 को रात 7 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 13 जून को शाम 4:07 पर समाप्त होगी. प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 7:36 से 9:20 तक रहेगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
दिन- शुक्रवार
तिथि- द्वादशी
नक्षत्र- अश्विनी, भरणी
सूर्योदय- सुबह 05:22 बजे
सूर्यास्त- शाम 07:19 बजे
करण- कौलव, तैतिल
चंद्रमा- मेष राशि
शुभ मुहूर्त- सुबह 11:52 से दोपहर 12:48 तक
राहुकाल- सुबह 10:36 से दोपहर 12:20 तक
दिशा शूल- पश्चिम
दिशा शूल का उपाय- घर से घी या दही खाकर निकलें
आज का महामंत्र
ऊं श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ऊं ।।
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर आज मेष राशि में होने वाला है.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
आज के शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 7:36 - रात 9:20 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 5:23 - सुबह 6:28
सुकर्मा योग- रात 9:26 के बाद शुरू होगा
चंद्रमास
सूर्योदय- सुबह 05:22 बजे
सूर्यास्त- शाम 07:19 बजे
चंद्रोदय- सुबह 02.41 मिनट पर
चंद्र अस्त- 12 जून को शाम 04:18 मिनट पर
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:08 मिनट से 04:56 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 11:52 से दोपहर 12:48 तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:59 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट तक
आज का अशुभ समय
आज प्रदोष व्रत के दिन राहुकाल का समय सुबह 10:36 से दोपहर 12:20 तक रहेगा.
व्रत- शुक्र प्रदोष व्रत
यह भी पढ़ें: Dhruv Yog 2026: 17 जून को बनेगा बेहद शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते




News Nation




















