भारतीय जहाज पर फिर से अटैक, आग लगने की वजह से फंसे भारतीय; ओमान में तीन दिन में तीसरा हमला
ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी जलवीर (MT Jalveer) भी हमले का शिकार हुआ है. रिपोर्टों के मुताबिक, इस जहाज पर 20 भारतीय नागरिक सवार हैं. MT जलवीर के इंजन में आग लगने की खबर है. MT जलवीर के क्रू ने जारी SOS मैसेज जारी किया है.
वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग देखी क्या! सेल्फी लेने के लिए बेताब हुए फैंस, जमकर वायरल हुआ वीडियो
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खेल इतना शानदार है कि जब वह मैदान पर होते हैं, तो हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक जाती है. उनके बल्ले से निकलने वाले चौके-छक्कों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इसी के साथ 15 साल के इस युवा खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग भी वक्त के साथ बढ़ती जा रही है. मौजूदा समय में वह इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका में हैं, जहां ट्राई सीरीज खेल रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप इस युवा खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग देख सकते हैं...
वैभव सूर्यवंशी के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब हुए फैंस
वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के साथ इस वक्त श्रीलंका दौरे पर हैं. जहां, वह ट्राई सीरीज खेल रहे हैं. ऐसे में वहां मौजूद फैंस के लिए ये वैभव से मिलने का अच्छा मौका है. सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी फैन फॉलोइंग साफ देखने को मिल रही है.
Vaibhav Suryavanshi has already become a superstar. After the match, the entire India A team was arriving, including Ruturaj, Tilak, Priyansh Arya, and other big names, but the fans were waiting for Vaibhav Suryavanshi to take pictures with him.????????
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) June 9, 2026
15-year-old boy, the new… pic.twitter.com/NcdWT8rEB6
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडिया ए टीम के खिलाड़ी निकल रहे होते हैं, तब तक वहां खड़े फैंस कुछ रिएक्ट नहीं करते, लेकिन जैसे ही वह वैभव को देखते हैं, तो उनके पास सेल्फी लेने के लिए आ जाते हैं. मानो फैंस ने बाकी सारे क्रिकेटर्स को इग्नोर कर दिया और सिर्फ वैभव के साथ सेल्फी ली. जो इस बात को दर्शाता है कि 15 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने अपने धमाकेदार खेल से अच्छा-खासा फैन बेस बना लिया है.
ट्राई सीरीज में कैसा रहा अब तक वैभव का प्रदर्शन?
A RUTHLESS START. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 11, 2026
Vaibhav Sooryavanshi comes out firing, smashing 44 off just 22 balls. ????
Watch AFG 'A' vs IND 'A' from the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV ????#SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia #AFGvIND pic.twitter.com/MIAxoxBtpq
ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था. उस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंद पर 12 रन की पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके लगाए थे. वहीं, अफगानिस्तान के साथ खेले मुकाबले में वैभव को अच्छी शुरुआत मिली और वह एक बार फिर गेंदबाजों को बाउंड्री में डील करने लगे.
मगर, वह फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए और 22 गेंदों पर 44 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. वैभव ने इस बार भी पारी की शुरुआत चौके के साथ की थी, जिसमें 9 चौके लगाए. इस तरह अब तक ट्राई सीरीज के 2 मुकाबलों में वैभव ने 58 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए हैं, लेकिन उनके बल्ले से एक भी छक्का देखने को नहीं मिल सका है.
SR 200. Explosive start. We’ve seen this! ???????? pic.twitter.com/8SvgtuJaDM
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 11, 2026
अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
भारत, अफगानिस्तान और मेजबान श्रीलंका के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज में अब टीम इंडिया अपना अगला मैच 15 जून को श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली है. ये मैच भी सेम वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आएंगे. जहां, एक बार फिर सभी को उम्मीद रहेगी कि वैभव बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे.
ये भी पढ़ें: 9 चौके, 200 का स्ट्राइक रेट... वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए इतने रन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















