ईरान और अमेरिका के बीच मीडिएशन का ड्रामा कर रहे पाकिस्तान के अंदर ही जंग शुरू हो गई है। पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू कश्मीर और बलूचिस्तान से एक साथ ऐसी दो खबरें आई हैं जिन्होंने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। एक तरफ पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान का ही मिलिट्री एयरक्राफ्ट पहाड़ों में गिर गया तो वहीं बलूचिस्तान भी मौके का फायदा उठाकर मैदान में कूद पड़ा है। खबर है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान के 60 ट्रकों को जला दिया गया है। इन ट्रकों के अंदर जो निकला है वो आपको हैरान कर देगा। मुजफराबाद में पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। Mi-17 हेलीकॉप्टर बेहद ही महंगा और हाई एंड हेलीकॉप्टर है। इस हादसे में 21 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। मुजफराबाद के पहाड़ों से जो धुआं निकल रहा है वो Mi-17 हेलीकॉप्टर का ही है। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर पाकिस्तान से आजादी मांग रहे कश्मीरियों के खिलाफ ऑपरेशन के लिए उतारा गया था। लेकिन या तो यह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है या इसे मार गिराया गया है। बहरहाल इसी बीच बलूचिस्तान के नुष्की इलाके से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के 60 ट्रकों में आग लगा दी गई है। इन ट्रकों में पाकिस्तान बलूचिस्तान से मिनरल्स और एलपीजी गैस लूट कर ले जा रहा था।
हो सकता है कि पाकिस्तान इन ट्रकों में भरे मिनरल्स और एलपीजी गैस को अमेरिका या चीन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा हो। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 60 ट्रकों को उड़ा दिया गया है। बलूच एक्टिविस्ट मीरिया बलोच ने कहा है कि पाकिस्तान जल्द ही अगला सोमालिया बनने वाला है। बलूचिस्तान के संसाधनों के बिना पाकिस्तान एक महीने भी नहीं टिक पाएगा और हम पाकिस्तान को अपने नेचुरल रिसोर्सेज नहीं लूटने देंगे। बहरहाल बता दें कि बलूचों ने पाकिस्तान के खिलाफ पीओके के लोगों का साथ देने का ऐलान कर दिया है। पीओके की जनता इतनी उग्र हो गई है कि वह पाकिस्तान की आर्मी को दौड़ा दौड़ा कर मार रही है। पाकिस्तानी सैनिकों की पेंटें उतार कर आसमान में उछाल रही है। आपको बताते हैं कि पीओके के हजारों कश्मीरी पाकिस्तानी सेना पर अचानक क्यों टूट पड़े हैं। दरअसल पाकिस्तान पीओके में गैरकानूनी इलेक्शन करवा रहा है। जिसका विरोध भारत सरकार के साथ-साथ पीओके की जनता कर रही है।
बता दें कि पीओके के हजारों लोग पिछले दो हफ्तों से पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि हमारी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। पाकिस्तान ने हमारे सारे राजनैतिक अधिकार छीन लिए हैं। यहां तक कि पाकिस्तानी सेना हम पर भयंकर अत्याचार कर रही है। पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर के हजारों लोगों ने बोलना शुरू कर दिया कि हुक्मरानों देख लो हम तुम्हारी मौत हैं। बवाल बढ़ता देख पाकिस्तान की सेना ने प्रदर्शन कर रहे पीओके के लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे कश्मीरियों पर गोलीबारी कर दी। खबर है कि पीओके में 200 से ज्यादा कश्मीरियों को मार दिया गया है। सबसे ज्यादा हिंसा रावलकोट में देखने को मिली है। पाकिस्तानी सेना के हमले के बाद पीओके के लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। पीओके के हजारों लोगों ने पाकिस्तानी सेना को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा। कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ कर उनकी पैंट उतरवा ली गई।
केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को बताया कि ओमान की खाड़ी में एक टैंकर पर अमेरिकी सेना के हमले के बाद लापता हुए तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। ओमान के पास टैंकर पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद ये नाविक लापता हो गए थे। अमेरिका के अनुसार, निर्देशों का पालन न करने पर उसकी सेना ने जहाज पर सटीक हमला किया। अमेरिका ने यह भी कहा कि टैंकर ईरान से तेल ले जा रहा था। इस बीच, जानलेवा हमले के बाद नई दिल्ली ने अमेरिकी डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन को तलब किया और हमले पर कड़ा विरोध जताया। विदेश मंत्रालय (MEA) में अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) नागराज नायडू ने टैंकर 'सेटेबेल्लो' पर हमले के बाद अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया।
इस घटना के बाद, भारत ने हमले की कड़ी निंदा की और जहाज़ पर मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हम आज ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज़ 'सेटेबेल्लो' पर हुए हमले की निंदा करते हैं। मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज़ पर 24 भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे। मंत्रालय ने कहा कि 21 भारतीयों को बचा लिया गया है। अमेरिका ने कहा कि अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन न करने पर उसके सैनिकों ने जहाज़ पर "सटीक" हमला किया। अमेरिका ने यह भी कहा कि टैंकर ईरान से तेल ले जा रहा था।
बाद में US सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की कि उसने ईरान के खिलाफ जारी समुद्री नाकेबंदी के तहत 9 जून की रात 11:14 बजे 'सेटेबेलो' (Settebello) को निशाना बनाया। बयान के अनुसार, "US सेंट्रल कमांड ने पलाऊ के झंडे वाले M/T सेटेबेलो को ओमान की खाड़ी से गुजरते समय बेकार कर दिया।" इसमें आगे कहा गया कि अमेरिकी सेना के निर्देशों का बार-बार पालन न करने पर "एक अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन रूम में सटीक निशाना साधने वाले हथियार (precision munitions) दागे।
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आयोजन FIFA World Cup 2026 इस बार 12 जून (भारतीय समय अनुसार) से शुरू होने जा रहा है। इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में खास है क्योंकि पहली बार इसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने वाले हैं। दुनिया भर के फैंस अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों को एक ही मंच पर खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं।
तीन देशों में होगा आयोजन इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी एक नहीं बल्कि तीन देश मिलकर कर रहे हैं- अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको। यह मल्टी-नेशन टूर्नामेंट कुल 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बनने जा रहा है। बड़े स्तर पर हो रहे इस आयोजन से वैश्विक फुटबॉल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
नया फॉर्मेट क्या है टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सीधे अगले राउंड में पहुंचेंगी, जबकि 8 सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें भी आगे बढ़ेंगी। इसके बाद पहली बार राउंड ऑफ 32 खेला जाएगा, फिर पारंपरिक नॉकआउट स्टेज शुरू होगा।
भारत में कहां देखें मैच? भारत में इस बार वर्ल्ड कप देखने को लेकर पहले असमंजस था, लेकिन अब तस्वीर साफ हो चुकी है। टीवी पर इस टूर्नामेंट का प्रसारण Unite8 Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी और इंग्लिश दोनों कमेंट्री के साथ अलग-अलग चैनलों पर मैच देख सकेंगे।
मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए Zee5 ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इससे फैंस कहीं भी और कभी भी अपने पसंदीदा मैच का आनंद ले सकेंगे।
ग्रुप्स की पूरी लिस्ट टूर्नामेंट में शामिल टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है।
भारत नहीं, लेकिन क्रेज बरकरार हालांकि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही है, लेकिन देश में फुटबॉल फैंस का उत्साह कम नहीं है। बड़े खिलाड़ियों और हाई-वोल्टेज मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।