Responsive Scrollable Menu

अब सिर्फ होममेकर्स नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माता कहिए! सुप्रीम कोर्ट का गृहणियों पर बड़ा फैसला, तय की 30 हजार रुपये मासिक आय

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने गृहणियों पर बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने घर संभालने वाली महिलाओं यानी होममेकर्स को 'राष्ट्र निर्माता' माना है। साथ ही कोर्ट ने घर की देखभाल से जुड़ी सेवाओं के नुकसान को मुआवजे के लिए एक अलग श्रेणी माना जाना चाहिए। कोर्ट ने इस नुकसान का आकलन करने के लिए ₹30,000 की काल्पनिक मासिक आय तय की। कोर्ट ने यह भी कहा कि उसने निर्देश जारी किए हैं और उम्मीद व भरोसा जताया है कि सभी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इस मामले पर नजर रखेंगे।

मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय करोल और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने बिना पैसे के किए जाने वाले घरेलू काम के आर्थिक मूल्य पर जोर दिया और उम्मीद जताई कि 'होममेकर' शब्द को अब 'राष्ट्र निर्माता' की पहचान भी मिलेगी। कोर्ट ने कहा कि घरेलू महिलाएं घर में योगदान देती हैं। वे राष्ट्र निर्माता हैं। वे राष्ट्र का निर्माण करती हैं। आप उस योगदान का आकलन कैसे करेंगे और उसे पैसे में कैसे बदलेंगे? 'होममेकर' शब्द को अब 'राष्ट्र निर्माता' की पहचान भी मिलेगी।  

अब होममेकर्स नहीं राष्ट्रनिर्माता कहिए 

कोर्ट ने कहा कि घरेलू महिलाएं घर में योगदान देती हैं। वे राष्ट्र निर्माता हैं। वे राष्ट्र का निर्माण करती हैं। आप उस योगदान का आकलन कैसे करेंगे और उसे पैसे में कैसे बदलेंगे? 'होममेकर' शब्द को अब 'राष्ट्र निर्माता' की पहचान भी मिलेगी। 

क्यों कोर्ट ने सुनाया यह फैसला?

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि परिवारों और समाज में घर संभालने वाली महिलाओं के बड़े, लेकिन अक्सर बिना पैसे के किए जाने वाले योगदान को मानते हुए, घर की देखभाल से जुड़े नुकसान को मुआवजे के लिए एक अतिरिक्त श्रेणी के तौर पर मान्यता दी जानी चाहिए।

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलिया को ये क्या हो गया है! बांग्लादेश ने उड़ाई धज्जियां, 3 कंगारू बल्लेबाज शून्य पर आउट

BAN VS AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस वक्त भारत दौरे पर है. जहां, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढ़ाका के शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान का ये फैसला पूरी तरह से गलत साबित होता नजर आया. चूंकि, टीम के शुरुआती 3 बल्लेबाज तो बिना खाता खोले शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. जी हां, बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने कंगारू बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए और 0-3 विकेट हो गए.

ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज हुए डक पर आउट

बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. ढ़ाका में खेले जा रहे इस मुकाबले में कंगारू टीम के बल्लेबाज बांग्लादेश के सामने घुटने टेकते नजर आए, क्योंकि एक के बाद एक 3 बल्लेबाज शून्य पर ही पवेलियन लौट गए.

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मैथ्यू शॉर्ट के रूप में लगा, जिन्हें तस्किन अहमद ने शून्य पर पवेलियन भेज दिया. दूसरा झटका कूपर कोनोली के रूप में लगा, जिन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने डक पर वापस भेजा और फिर मैट रेनशॉ भी बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 3 विकेट डक पर ही आउट हो गए.

मुस्तफिजुर रहमान ने लिए 3 विकेट

बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने कमाल की गेंदबाजी की है. ढ़ाका में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में इस स्टार तेज गेंदबाज रहमान ने 5 ओवर फेंके, जिसमें 3 विकेट झटक लिए. मुस्तफिजुर रहमान ने कूपर कोनोली, मैट रेनशॉ और एलेक्स कैरी को 17 गेंद पर 13 रन पर आउट किया.

ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें

बांग्लादेश के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. शुरुआती 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट होने के बाद जोस इंग्लिस और एलेक्स कैरी के बीच पार्टनरशिप पनप रही थी, लेकिन तभी मुस्तफिजुर रहमान ने इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया. रहमान ने कैरी को 13(17) रन पर ही चलता कर दिया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 23 के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि कंगारू टीम इस मैच में कैसे वापसी कर पाती है, क्योंकि फिलहाल जैसी स्थिति है, उसे देखते हुए कंगारू टीम का 50 ओवर बल्लेबाजी करना भी मुश्किल लग रहा है.

पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को मिली थी शर्मनाक हार

बांग्लादेश के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और उसने ऑस्ट्रेलिया को 285 रनों का लक्ष्य दिया था. मगर, फिर बारिश के चलते DLS मैथड आया. वहीं, कंगारू टीम 42.2 ओवरों में 9 विकेट खोकर 191 रन बना सकी और DLS मैथड के तहत 86 रन से मैच हार गई थी. 22 साल बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे मैच में हराया था.

ये भी पढ़ें: 9 चौके, 200 का स्ट्राइक रेट... वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए इतने रन

Continue reading on the app

  Sports

London Nightclub में ऐसा क्या हुआ? जांच के चलते कप्तान Ben Stokes और Atkinson टीम से ड्रॉप

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को नाइटक्लब की घटना में कथित संलिप्तता की जांच जारी रहने के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया। यह जानकारी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दी। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को स्टोक्स की जगह अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है। दूसरा टेस्ट 17 से 21 जून तक ‘द ओवल’ में खेला जाएगा।

ईसीबी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पुष्टि करता है कि जारी जांच के मद्देनजर बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना गया है। यह मैच 17 जून से किया ओवल में शुरू होगा। यॉर्कशर के बल्लेबाज जो रूट टीम की अगुआई अंतरिम कप्तान के तौर पर करेंगे।’’ ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और एसेक्स के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को भी टीम में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टोक्स कथित तौर पर अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ एक नाइटक्लब में हुई घटना में शामिल थे।

इस घटना में एक रग्बी खिलाड़ी के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। यह घटना रविवार रात लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर 115 रन की जीत के बाद हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, स्टोक्स और एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे जहां यह कथित घटना हुई। ‘टॉकस्पोर्ट’ ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि स्टोक्स कप्तानी छोड़ सकते हैं और संन्यास की घोषणा भी कर सकते हैं। ईसीबी ने इससे पहले कहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद टीम प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंघन की जांच की जा रही है।

Thu, 11 Jun 2026 11:05:16 +0530

  Videos
See all

मोदी ने नेहरू को पछाड़ा! #PMModi #PMModiNehruRecord #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T07:15:15+00:00

NITI Aayog Meeting 2026: PM मोदी की अध्यक्षता में आज अहम बैठक, विकसित भारत 2047 पर मंथन #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T07:10:21+00:00

Breaking News: वीडियो वायरल होते ही जल उठा Ireland! सड़कों पर तबाही! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T07:03:14+00:00

TMC Split News: सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा | TMC Vs BJP | Mamata | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T07:08:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers