Responsive Scrollable Menu

IND A vs SL A Turning Point: वो चार गेंदें... जिसने भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया, बना सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

IND A vs SL A Turning Point: इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को वनडे ट्राई सीरीज के पहले और रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया. भले ही भारत ने इस मैच में जीत दर्ज की, लेकिन एक समय तक मुकाबला श्रीलंका की गिरफ्त में था. अरशद खान का ओवर (49वां) इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसमें चार गेंदों के अंदर भारत को तीन सफलताएं मिलीं और श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई.

Continue reading on the app

अर्जुन रामपाल मेहर जेसिया से तलाक पर बोले:जब मेहर अलग हुईं तब मां कैंसर से जूझ रही थीं; दोस्त दूर हुए, सबसे अंधेरा दौर था

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से हुए अपने तलाक और उस दौरान के मुश्किल हालातों पर खुलकर बात की है। यूट्यूब शो कैंसिल्ड टू क्राउन' में अर्जुन ने बताया कि मेहर से अलग होने का समय उनकी जिंदगी का सबसे कठिन और अकेला दौर था। उस दौरान एक तरफ उनकी शादी टूट रही थी, वहीं दूसरी तरफ उनकी मां कैंसर से जंग लड़ रही थीं। अर्जुन के मुताबिक, इस मुसीबत के समय मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स उनके जीवन में आईं और उन्होंने एक मजबूत सहारे की तरह उनका साथ दिया। मां और दोस्तों को खोने का था दुख अर्जुन रामपाल ने शो में अपने पुराने दिनों को याद किया। अर्जुन ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने सबसे ज्यादा अकेलापन तब महसूस किया, जब मैं खुद से नहीं जुड़ा था। मेरी शादी सफल नहीं हो रही थी। यह देखना दुखद था क्योंकि प्यार हमेशा एक जैसा नहीं रहता। जिंदगी में कुछ भी स्थायी नहीं है। वह मेरी जिंदगी का सबसे अंधेरा दौर था। उसी वक्त मेरी मां कैंसर से पीड़ित थीं और मैं उन्हें खो रहा था। मेरे पिता का निधन उससे तीन साल पहले ही हुआ था। मैं अपने दोस्तों और उन सभी चीजों को खो रहा था, जिन्हें पाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की थी।' गैब्रिएला मुश्किल वक्त में बनीं सहारा निजी जिंदगी के इस बड़े उतार-चढ़ाव के बीच अर्जुन रामपाल की मुलाकात मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से हुई। अर्जुन ने बताया कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें गैब्रिएला जैसी पार्टनर मिली। उन्होंने कहा, 'गैब्रिएला मेरी जिंदगी में एक मजबूत एंकर की तरह आईं। वे खुद भी एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। हम दोनों एक तूफान के बीच थे और हमें मिलकर इसका सामना करना था। अच्छा हुआ कि हमने इस मुश्किल वक्त का सामना साथ मिलकर किया और इसके बाद जिंदगी में खुशियां वापस आईं।' मेहर जेसिया से 2019 में हुआ था तलाक अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। मॉडलिंग के दिनों में दोनों की मुलाकात हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। करीब दो दशक तक साथ रहने के बाद साल 2018 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। नवंबर 2019 में कानूनी रूप से दोनों का तलाक हो गया। अर्जुन रामपाल और उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया के दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम माहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। दोनों के बाद वे अपनी मां मेहर जेसिया के साथ रहती हैं। मेहर से अलग होने के बाद साल 2018 में अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। अब अर्जुन और गैब्रिएला के दो बेटे हैं, जिनका जन्म 2019 और 2023 में हुआ था। दिसंबर 2025 में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर दोनों ने सगाई करने की बात भी कन्फर्म की थी। फिल्म 'धुरंधर' की सफलता से लौटे चर्चा में अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल को आखिरी बार डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक क्रूर आईएसआई (ISI) एजेंट मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। उनके इस निगेटिव रोल को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई। ये खबर भी पढ़ें अर्जुन रामपाल की 14 फिल्में फ्लॉप, किराया नहीं दे पाए:मॉडल से एक्टर बने; निगेटिव रोल्स से स्टारडम मिला, 'धुरंधर' ने किस्मत बदली एक समय बॉलीवुड में अपनी स्टाइल और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले अर्जुन रामपाल का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। मॉडलिंग से फिल्मों में आए अर्जुन ने शुरुआत में पहचान बनाई, लेकिन लंबे समय तक उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

IND-A vs SL-A: टीम इंडिया ने 5 गेंदों में पलट दी बाजी, श्रीलंका के जबड़े से ऐसे छीन ली जीत

इंडिया-ए की इस जीत में उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की बड़ी भूमिका रही, जिसके दम पर टीम मुकाबले लायक स्कोर तक पहुंच पाई. इसके बाद आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी भी करवाई. Tue, 09 Jun 2026 18:50:32 +0530

  Videos
See all

PoJK में PM Shehbaz-Asimi Munir के खिलाफ बगावत क्यों? PoJK Protest | Pakistan News Today |Word News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T15:14:18+00:00

UP News: उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें! | Noida | Crime | Police | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T15:15:06+00:00

Vishesh Full: Lucknow के PGI में Love Jihad के मामले ने हड़कंप मचा दिया | Irshad Ali | Conversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T15:07:06+00:00

Viral Shorts | जवान दामाद के प्यार में डूबी सास #kanpur #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T15:07:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers