Responsive Scrollable Menu

धुरंधर 10 जुलाई को जापान में रिलीज होगी:जापानी भाषा में मूवी का नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ होगा, पोस्टर आया सामने

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज की जाएगी। जापान में इस फिल्म को 'ऑपरेशन धुरंधर' के नाम से रिलीज किया जाएगा। धुरंधर से पहले जापान में रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म RRR है, जिसने लगभग 143.69 करोड़ रुपए (¥ 2.42 बिलियन) का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर रजनीकांत स्टारर फिल्म मूथु है, जिसकी कमाई करीब 24.04 करोड़ रुपए (¥ 405 मिलियन) रही। इसके अलावा बाहुबली 2 और 3 इडियट्स ने भी यहां अच्छी कमाई की थी। धुरंधर ने 1,307 करोड़ रुपए कमाए धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए हैं। यह फिल्म आदित्य धर ने लिखी है। सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वहीं, 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट ग्लोबली 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। फिल्म की अब तक की कुल दुनिया भर में कमाई 1,780.76 करोड़ रुपए हो चुकी है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,132.94 करोड़ रुपए और कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,356.01 करोड़ रुपए तक हो गया है। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अब तक 424.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। --------------------- धुरंधर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Agri Tips: गर्मी का सुपरहिट क्रॉप! सिर्फ 65 दिनों में 15 क्विंटल पैदावार, मूंग की इस किस्म ने मचाया तहलका

Moong Cultivation Tips: रबी सीजन के बाद खाली खेतों में मूंग की खेती मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. कृषि विज्ञान केंद्र जहानाबाद ने शिखा किस्म और जीरो टिलेज तकनीक का सुझाव दिया है. जिससे न केवल 65 दिनों में 15 क्विंटल तक की पैदावार होगी, बल्कि लागत में भी 7 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप का हीरो, IPL में जीरो? क्या अब नहीं खेलना चाहते जसप्रीत बुमराह, मुंबई इंडियंस के लिए बने सिरदर्द

Jasprit Bumrah का आईपीएल औसत 132 है, जो उनके टी-20 करियर का सबसे खराब औसत है. इस सीजन में 30 या उससे ज्यादा ओवर फेंकने वाले अन्य गेंदबाजों की तुलना में उनका औसत लगभग दोगुना है, जिससे वह मुंबई इंडियंस के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में शुमार हो जाते हैं. Fri, 1 May 2026 13:59:21 +0530

  Videos
See all

US Attack ON Iran Live News : Trump किसी भी वक्त Iran पर हमला कर सकते है? | US Iran War | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:09:52+00:00

Bengal Election।Mamata Banerjee। Omar Abdullah। “ये Exit poll फिर गलत साबित होंगे”। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:15:03+00:00

Iran America War Update: ईरान बना लेगा परमाणु बम? टेंशन में ट्रंप, करेंगे हमला ! | Top News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:15:02+00:00

India's First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किराया 5 रुपये! न होगा शोर और न धुआं ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:11:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers