शराब नीति केस: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में नहीं होंगे पेश
शराब नीति केस: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शराब नीति मामले में बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, निचली अदालत से बरी होने के बाद जांच एजेंसी ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा (Swarn Kanta Sharma) की बेंच में होनी है. लेकिन केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में पेश नहीं होंगे. उन्होंने एक पत्र लिखकर कहा कि न तो वह खुद कोर्ट में आएंगे और न ही किसी वकील के जरिए अपनी बात रखेंगे. केजरीवाल का कहना है कि उन्हें इस अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं रही है.
AAP National Convenor Arvind Kejriwal writes to Justice Swarana Kanta Sharma stating that he will not appear before her in person or through a lawyer.
— ANI (@ANI) April 27, 2026
Kejriwal writes, "My hope of getting justice from Justice Swarn Kanta is shattered. Therefore, I have decided to follow… pic.twitter.com/PIgznx0LUQ
केजरीवाल ने पत्र में क्या लिखा?
अपने पत्र में केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे. उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर लिया है. उनका इशारा है कि वह कानूनी लड़ाई के बजाय नैतिक विरोध करेंगे.
#WATCH | AAP National Convenor Arvind Kejriwal releases a video, he says, "My hope of receiving justice from Justice Swarnkanta Sharma Ji has been shattered. Listening to the voice of my conscience, adhering to the principles of Gandhi Ji, and with the spirit of Satyagraha, I… pic.twitter.com/jOTxvyfOHd
— ANI (@ANI) April 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प खुला
हालांकि केजरीवाल ने यह भी साफ किया कि अगर इस मामले में कोई फैसला उनके खिलाफ आता है, तो वह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) जाने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखेंगे.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला दिल्ली की शराब नीति से जुड़ा है. केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से इस केस की सुनवाई से खुद को अलग करने की मांग की थी. उन्होंने जज पर पक्षपात की आशंका जताई थी और कुछ कारण भी बताए थे.
"My hope of receiving justice has shattered": Kejriwal refuses to appear before Delhi HC Judge Swarana Kanta Sharma in excise policy case
— ANI Digital (@ani_digital) April 27, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/TlzDeL7SfA #ArvindKejriwal #SwaranaKantaSharma #ExcisePolicyCase #DelhiHighCourt pic.twitter.com/le1UbrpnFc
जज ने याचिका क्यों खारिज की?
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ शक के आधार पर कोई जज किसी मामले से खुद को अलग नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की याचिका में ठोस सबूत नहीं हैं और यह न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने जैसा है. सुनवाई के दौरान जज ने यह भी कहा कि इस तरह की मांग से ऐसी स्थिति बनती है, जहां किसी भी फैसले को अपने हिसाब से पेश किया जा सकता है. उन्होंने साफ कहा कि वह संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी और किसी दबाव में नहीं आएंगी.
यह भी पढ़ें- कौन हैं संजय जमुआर, इन्हें मिली है दिल्ली मेट्रो को देश-विदेश में ले जाने की जिम्मेदारी
रिंकू सिंह की बेस्ट इनिंग पर ऐसा क्या बोल गईं मंगेतर प्रिया सरोज, जमकर वायरल हो रहा रिएक्शन
Rinku Singh Best Inning: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में आया, जहां केकेआर ने शानदार खेल दिखाया और सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की. इस मैच में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर की बेस्ट इनिंग खेली और कोलकाता को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी इस पारी के बाद उनकी मंगेतर प्रिया सरोज का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक खास शख्स को इस पारी का क्रेडिट देती नजर आ रही हैं.
रिंकू सिंह ने खेली IPL करियर की बेस्ट इनिंग
Fight with the bat scoring 83* (51) and flight in the field taking 4️⃣ catches ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
Rinku Singh wins the Player of the Match award ????
WATCH HIS INNINGS ▶️ https://t.co/mk1VzOKy7M#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/d6ywyMFFor
रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की टीम एक के बाद एक विकेट गंवाती गई और रिंकू सिंह जब बल्लेबाजी के लिए आए, तब केकेआर का स्कोर 31-4 था.
फिर, रिंकू ने एक संभली हुई पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 162.75 का रहा. रिंकू की ये आईपीएल की बेस्ट इनिंग रही, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने किसे दिया क्रेडिट?
What it's all about ???????? pic.twitter.com/t4l5Rb3zMj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 26, 2026
रिंकू सिंह ने इस मैच जिताऊ पारी को किसी को डेडिकेट किया हो या न दिया हो, लेकिन स्टैंड्स में मौजूद उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने इसे अपने ससुर यानि रिंकू सिंह के पिता को डेडिकेट किया.
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑफीशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है. इस वीडियो में प्रिया सरोज कहती हैं कि, 'हम बहुत खुश हैं और जो भी आज उन्होंने खेला है यह हमारे फादर इन लॉ के लिए है। आज हम बहुत मिस कर रहे हैं उनको और यह उनके लिए ही है.'
सुपर ओवर में जीती KKR
IPL 2026 का पहला सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार की रात को खेला गया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले 20 ओवर में KKR ने 155 रन बनाए और फिर चेज करने उतरी LSG भी 155 रन ही बना सकी और मैच सुपर ओवर में जा पहुंचा. जहां, पहले बैटिंग करने आई लखनऊ की टीम महज 3 ओवर में ही अपने 2 विकेट गंवा बैठी और KKR को सिर्फ 2 रनों का लक्ष्य मिला.
???????????????????????????????? ???????????? ???????????????????????????? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
The Shreyas Iyer-led @PunjabKingsIPL remain at the top of the Points Table ????❤️
Will they go all the way this season? ????#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/SX6697Gyi8
इस छोटे से लक्ष्य को रिंकू सिंह ने अपने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर हासिल किया और कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी को अंक तालिका में फायदा हुआ है और टीम 5 अंक के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गई है. आपको बता दें, KKR अपना अगला मैच 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने वाली है, जिसमें 6 दिन का अंतराल है.
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह को बचपन से ही बहुत पसंद है ये खास चीज, मैच जिताने के बाद खुद कर दिया खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















