ईरान ने खाड़ी में अमेरिकी बेस को टारगेट करके कई हमले किए, एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम
ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस को टारगेट करते हुए कई हमले किए. बहरीन, UAE, कुवैत और इराक में सबसे ज्यादा हमले किए गए. ईरान की स्ट्राक की वजह से हालात किस तरह बिगड़ गए इस रिपोर्ट में देखिए. मिडिल ईस्ट में ईरान ने एक बार फिर कहर बरपाया. अमेरिका के कई बेस को एक साथ टारगेट किया गया. घातक मिसाइलों से की गई स्ट्राइक से जबरदस्त तबाही हुई है. ईरान ने बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों के अलावा सुसाइड ड्रोन के जरिए भी अटैक किया. जिन्हें इंटरसेप्ट करने में एयर डिफेंस सिस्टम भी नाकाम रहा.
पूरे इलाके में घुआं फैल गया
ईरान के सटीक हमले के बाद इराक में अमेरिकी सेना का ठिकाना आग की लपटों में घिर गया. ये अटैक विक्टोरिया बेस को टारगेट करते हुए किया गया था. अचानक हुए हमले के बाद यहां भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में घुआं फैल गया. टारगेटेट अटैक की वजह से यहां काफी नुकसान पहुंचा.
अमेरिका का अहम सैन्य ठिकाना
बगदाद में विक्टोरिया बेस अमेरिका का अहम सैन्य ठिकाना है. ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को काफी इस बेस से काफी मदद मिल रही है. इसीलिए यहां बार-बार हमले किए जा रहे हैं. कोशिश यही है कि अमेरिका की सैन्य क्षमताओं को ज्यादा से ज्यादा टारगेट किया जाए ताकि उसका ऑपरेशन कमजोर किया जा सके.
एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया
इराक की राजधानी बगदाद में एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया. इसी एयरपोर्ट से अमेरिका के कई फाइटर जेट उड़ान भर रहे हैं लिहाजा ईरान और उसके समर्थक गुटों ने इसे टॉप टारगेट पर रखा है. मिसाइल और ड्रोन के डबल अटैक की वजह से यहां भीषण आग लग गई जिससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.
बेस को काफी नुकसान होने की खबर है
इराक में ड्रोन अटैक के बाद हालात किस तरह विस्फोटक हो गए उससे जुड़ा एक वीडियो देखिए. ड्रोन तेजी से आगे बढ़ा, अपने लक्ष्य़ तक पहुंचा और पलक झपकते ही वहां जोरदार धमाका सुनाई दिया. इस अमरे में अमेरिकी बेस को काफी नुकसान होने की ख़बर है.
मिसाइलें अपने टारगेट को हिट करने में सफल रहीं
ईरान के साथ ही उसके समर्थक मिलिशिया गुट भी मिडिल ईस्ट में लगातार तबाही मचा रहे हैं. पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन मिलिशिया ने कुवैत को टारगेट करते हुए कई मिसाइलें और ड्रोन दागे. इस दौरान कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया जबकि कुछ मिसाइलें अपने टारगेट को हिट करने में सफल रहीं.
कुवैत पर कई ड्रोन दागे
कुवैत को निशाना बनाते हुए रात भर कई ड्रोन दागे गए. इस दौरान एयर डिफेंस सिस्टम लगातार एक्टिव रहा. कुवैत की डिफेंस मिनिस्ट्री ने ज्यादातर ड्रोन हवा में ही मार गिराने का दावा किया. साथ ही लोगों को भी अहतियात बरतने की हिदायत दी गई. ईरान की ओर से तेज होते हमले पूरे रीजन में बर्बादी का सबब बन चुके हैं.
बहरीन में एनर्जी सेक्टर खतरे में पड़ गया है. हमले के बाद BAPCO कंपनी के एक अहम स्टोरेज साइट आग की चपेट में आ गई. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मर गया. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. एनर्जी सेक्टर को लेकर मिडिल ईस्ट में इन दिनों दहशत है क्योंकि अमेरिका बार-बार ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की धमकी दे रहा है. ऐसे में ईरान की ओर से किेए जा रहे अटैक से खौफ पैदा हो गया है.
आग की लपटें उठने लगीं
बहरीन में ईरान ने एक साथ कई ड्रोन दागे जिससे अलग-अलग इलाकों में तबाही मची. इस दौरान ड्रोन को इंटरसेप्ट करने में एयरडिफेंस मिसाइल नाकाम रही और सीधे BAPCO कंपनी के ऑयल फील्ड पर जा गिरी. मिसाइल गिरते ही वहां आग की लपटें उठने लगीं. ईरान इस वक्त पूरी आक्रामकता के साथ अटैक कर रहा है.
UAE में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव
खाड़ी के तमाम देश ईरान के निशाने पर हैं. UAE में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बनाने के बहाने लगातार स्ट्राइक की जा रही है. देर रात किे गए हमलों के बाद UAE में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हुआ. डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावा किया है कि अलग-अलग इलाकों में धमाकों की गूंज इसलिए सुनाई दी क्योंकि बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने में सफलता मिली.
सऊदी अरब का प्रिंस सुल्तान एयरबेस भी ईरान के निशाने पर है. जंग की शुरुआत के बाद से ही यहां कई हमले किए गए हैं. जिसकी वजह से अमेरिकी सैन्य ताकत को काफी नुकसान पहुंचा है. बार-बार की जा रही स्ट्राइक को काउंटर करने के लिए अमेरिकी नेवी ने टॉमहॉक मिसाइलें दागकर IRGC से बदला लेने का दावा किया है.
हालात इस वक्त बेहद गंभीर
पश्चिम एशिया में हालात इस वक्त बेहद गंभीर हैं. चुनौतियां इस कदर बढ़ चुकी हैं कि हर रोज अलग-अलग ठिकानों पर अटैक हो रहे हैं और तबाही मच रही है. फिलहाल खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा ऐसे में बड़ा सवाल है कि हालात कब और कैसे सुधरेंगे.
Exclusive: परेश रावल ने 'भूत बंगला' की OTT फिल्मों से की तुलना, कहा-'डबल मीनिंग के बगैर भी बन सकती हैं मूवीज'
Paresh Rawal Exclusive Interview: हॉरर और कॉमेडी के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) तैयार है. लंबे इंतजार के बाद 6 अप्रैल को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसने आते ही दर्शकों के बीच हलचल बढ़ा दी. ट्रेलर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का पुराना कॉमिक अंदाज, साथ में हॉरर का ट्विस्ट और दमदार स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली. इसी खास मौके पर दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने न्यूज नेशन को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने फिल्म के मैसेज और आज के ओटीटी कंटेंट पर खुलकर बात की.
परेश रावल ने क्या कहा
परेश रावल से पूछा गया कि भूत बंगला क्या मैसेज देती है. उन्होंने कहा, 'भूत बंगला कॉमेडी फिल्म है, जिसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है. ये फिल्म मैसेज देती है अगर चाहो तो अच्छा सी फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म बना सकते हो बिना गाली-गलौज के. जिसमें डबल मीनिंग न हो. जिसे पूरी फैमिली के साथ बैठकर देखा जा सके. हमने देखा है लॉकडाउन के समय घर में एक दूसरे कमरे में नहीं जा सकते थे क्योंकि ओटीटी फिल्मों पर भी गाली गलौज वाली फिल्में आती हैं. जिसे फैमिली के सामने नहीं देख सकते हैं.'
Bhooth Bangla मूवी को लेकर परेश रावल के साथ न्यूज़ नेशन की एक्सक्लूसिव बातचीत
— News Nation (@NewsNationTV) April 6, 2026
Visit https://t.co/iu10vmpTKi#BhootBangla #PareshRawal #Priyadarshan #AkshayKumar #Interview #Bollywood #NewsNation pic.twitter.com/DDmlMuDSOv
ओटीटी कंटेंट पर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, 'वरना हमने देखा है जब ओटीटी का दौर शुरू हुआ था. पता भी नहीं चलता था फैमिली वाले कहां जाएं. लॉकडाउन के समय में भी आप बाहर नहीं जा सकते थे. घर में ही बैठना था तो एक कमरे से निकलकर दूसरे कमरे में भागना पड़ता था. भूत बंगला ये मैसेज देती है कि अगर डायरेक्टर अच्छा है, अगर डायरेक्टर को अपनी कहानी और क्राफ्ट पर भरोसा है, उसको ये सब चीजें करने की जरूरत नहीं है. इस फिल्म का सबसे बड़ा मैसेज यही है.'
ट्रेलर में क्या है खास
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें हॉरर और कॉमेडी का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है. अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे हैं. वहीं राजपाल यादव और परेश रावल की मौजूदगी फिल्म में कॉमेडी को और मजबूत बनाती है. ट्रेलर में एक रहस्यमयी कहानी की झलक भी दिखाई गई है, जो फिल्म को और दिलचस्प बनाती है. कुल मिलाकर ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.
फिल्म की रिलीज और स्टारकास्ट
भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को पहले 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यू शो शुरू होंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि यह एक साफ सुथरी फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म साबित होगी.
ये भी पढ़ें: कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिक्सर है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में दिखे अक्षय-राजपाल और परेश रावल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















