Responsive Scrollable Menu

मोहम्मद रफी का रोमांटिक गाना, 58 साल से कपल का फेवरेट, राजेंद्र कुमार-सायरा बानो की छाई जोड़ी

नई दिल्ली: साल 1968 में आई फिल्म 'झुक गया आसमान' का एक गाना आज भी प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है. हम गाने 'कौन है जो सपनों में आया' की बात कर रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा के सबसे सदाबहार और रूमानी गीतों में से एक हैं. इस गीत को अपनी मखमली आवाज से सजाया था महान सिंगर मोहम्मद रफी ने, जिनकी गायकी ने इसमें एक अलग ही जादू भर दिया था. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका संगीत और सिनेमैटोग्राफी है. म्यूजीशियन जोड़ी शंकर-जयकिशन ने इसे एक बहुत ही ताजा और विदेशी धुन दी थी, जो उस दौर के हिसाब से काफी मॉडर्न थी. पर्दे पर दिग्गज एक्टर राजेन्द्र कुमार ने इस गाने को अपनी खास स्टाइल में निभाया. बर्फीली वादियों और खुली कार में फिल्माया गया गाना दर्शकों को एक जादुई दुनिया का अहसास कराता है. हसरत जयपुरी के लिखे बोल एक ऐसे प्रेमी की भावनाओं को जाहिर करते हैं जो अपने सपनों की राजकुमारी की तलाश में है. चाहे वह रफी साहब की 'याहू' वाली पुकार हो या गाने की थिरका देने वाली लय, यह गीत हर पीढ़ी के दिलों पर राज करता है. यही कारण है कि दशकों बाद भी जब यह रेडियो या यूट्यूब पर बजता है, तो चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026: पंत ने डीसी के खिलाफ करीबी हार के लिए 'अतिरिक्त रनों' को जिम्मेदार ठहराया

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने अतिरिक्त रनों को हार का कारण बताया है। Wed, 1 Apr 2026 23:54:37 +0530

  Videos
See all

Iran denies Trump's claim it requested ceasefire | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:51:15+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : ईरान युद्ध में बुरी तरह फंसे ट्रंप ! | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:50:29+00:00

Mathura Viral Video: छात्र पर हमला और घर पर पत्थरबाजी | #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:45:01+00:00

Iran War: Trump threatens to pull US out of NATO over lack of support from allies | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:40:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers