Responsive Scrollable Menu

कराची में बेटियां भी सुरक्षित नहीं, अपहरण और जबरन शादी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

इस्लामाबाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची में ईसाई समूहों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने देश भर में अपने समुदाय की नाबालिग लड़कियों के साथ जबरदस्ती शादी और धर्म-परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई।

वॉइस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी (वीओपीएम) के अनुसार, 29 मार्च को नेशनल क्रिश्चियन पार्टी, गवाही मिशन ट्रस्ट और अन्य नागरिक समूहों की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में कराची भर से परिवार और धार्मिक नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हमारी बेटियों की रक्षा करो जैसे नारे लगाए।

अधिकार संगठन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कम उम्र की लड़कियों, जिनमें कुछ किशोरावस्था की शुरुआत में हैं, उनका अपहरण किया जा रहा है। उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और उनसे उम्र में काफी बड़े पुरुषों से शादी कराई जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने आगे कहा कि ये घटनाएं न केवल मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं, बल्कि बचपन की अवधारणा पर भी एक हमला हैं।

वीओपीएम के अनुसार, एक वक्ता ने कहा, हम एक शांतिप्रिय समुदाय हैं, लेकिन हमारी बेटियां डर के साये में जी रही हैं।

उनकी मांगें साफ थीं: पहले से मौजूद कानूनों को सख्‍ती से लागू किया जाए, जहां कानूनों में कमियां हैं, वहां और सख्‍त कानून बनाए जाए, और हर नागरिक के लिए चाहे वह किसी भी धर्म का हो। सुरक्षा, आस्था और गरिमा के अधिकार को सुनिश्चित किया जाए।

वीओपीएम ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हाल में एक पाकिस्तानी अदालत के विवादास्पद फैसले का जिक्र किया, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार 13 वर्षीय ईसाई लड़की मारिया की शादी को वैध ठहराया गया था। यह शादी उस मुस्लिम व्यक्ति से कराई गई थी, जिस पर उसका अपहरण करने का आरोप था, जिससे अल्पसंख्यक समुदायों में डर और अनिश्चितता और बढ़ गई है।

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश से इस फैसले की समीक्षा करने की मांग की और राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की।

कानूनी सुधार के अलावा, प्रदर्शनकारियों ने नैतिक एकजुटता की भी अपील की ताकि मुस्लिम, ईसाई, हिंदू और सिख समुदाय मिलकर अन्याय के खिलाफ खड़े हो सकें।

वीओपीएम के अनुसार, प्रमुख ईसाई कार्यकर्ता सुल्तान सरदार भट्टी ने कहा, हम विशेष अधिकार नहीं मांग रहे हैं। हम सुरक्षा मांग रहे हैं। हर बच्चे के बिना डर के सपने देखने के अधिकार की मांग।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

RCB vs CSK मैच देखने के लिए फैंस को खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपये, इस तरह से फ्री में मिलेगी मेट्रो राइड

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ आगाज किया था. इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से हराया था. अब आरसीबी आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 अप्रैल को खेलेगी. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए टिकट बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं RCB vs CSK मैच की टिकट कब, कहां और कैसे बुक कर सकते हैं. 

कब, कहां और कैसे खरीदें RCB vs CSK मैच का टिकट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें इस मैच को देखने के लिए पैसे भी खर्च करने होंगे. आरसीबी और सीएसके मैच का सबसे महंगा टिकट 25,000 रुपये का है. आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपने सोशल मीडिया पर टिकट की पूरा जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया है कि 1 अप्रैल से टिकट बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. टिकट सिर्फ आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट और एप पर ही उपलब्ध हैं. साथ बताया गया कि किसी भी अनाधिकारिक जगह से टिकट खरीदने से बचें, क्योंकि बहुत फ्रॉड होता है.

कितने की है RCB vs CSK मैच की टिकट प्राइस

आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे सस्ता टिकट का प्राइस 2300 रुपये का रखा गया है. वहीं BOAT C STAND टिकट का प्राइस 3750 का है. वहीं सबसे महंगा टिकट 25,000 हजार रुपये का रखा गया है. यह टिकट NOTHING (R) PLATINUM LOUNGE का है. इसके साथ बताया गया कि आप एक साथ दो टिकट ही बुक कर सकते हैं.  

मेट्रो सुविधा होगी फ्री

सभी वैध RCB मैच टिकट धारकों को मैच के दिन मुफ्त मेट्रो यात्रा की सुविधा मिलेगी. अपने M-ticket में दिए गए Metro QR कोड टैब को ज़रूर चेक करें. आपके M-ticket में एंट्री गेट, इनर गेट, स्टैंड, रो और सीट नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी. स्टेडियम में प्रवेश के लिए QR कोड मैच के दिन गेट खुलने से कुछ घंटे पहले ही दिखाई देगा.

स्टेडियम में पहुंचने का नियम

चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रवेश के लिए अपने टिकट पर दिए गए एंट्री और इनर गेट की जानकारी को ध्यान से देखें. दर्शकों का प्रवेश Cubbon Road, Link Road और MG Road से होगा. Queens Road से एंट्री सीमित रहेगी, केवल कुछ Pavilion (P) स्टैंड्स के लिए अनुमति होगी.

आईपीएल 2026 के लिए CSK और RCB का स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स टीम का स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह , सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा.

यह भी पढ़ें:  22 वर्षीय कूपर कोनोली की फैन हुई प्रीति जिंटा, मैदान पर पहुंचकर खास अंदाज में दी बधाई, डेब्यू मैच में मचाया तहलका

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Shami: पहली बॉल के किंग मोहम्मद शमी… IPL में ये कारनामा करने वाले इकलौते गेंदबाज

Mohammed Shami First Ball Wicket: मोहम्मद शमी के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ नई शुरुआत काफी खास रही. उन्होंने इस टीम के लिए आईपीएल में पहला मैच खेलते हुए पहली ही गेंद पर विकेट अपने नाम किया. Wed, 01 Apr 2026 22:19:20 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान युद्ध में अकेले पड़े ट्रंप ? | Iran Vs America | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T17:06:03+00:00

ट्रंप धुरंधर या सरेंडर | Shorts | Iran Vs Israel US War | Trump | NATO | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T16:58:11+00:00

West Bengal Election: Bengal में चुनावी हिंसा पर क्या बोले 'दीदी' फैन?#bengalelection2026 #sealdah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T17:01:09+00:00

West Bengal Election: Bengal में टीएमसी को लेकर क्या बोली Sealdah की पब्लिक? #bengalelection2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T17:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers