Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 के 3 मुकाबलों के बाद किसके सिर सजी ऑरेन्ज कैप? किसके पास है पर्पल कैप

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. शुरुआती 2 मैच हाईस्कोरिंग रहे, तो वहीं तीसरा मैच लो स्कोरिंग रहा. गौर करने वाली बात है कि शुरुआती तीनों ही मैचों में प्लेयर ऑप द मैच का अवॉर्ड गेंदबाजों को मिला है. मगर, बल्लेबाजों ने भी खूब गर्दा उड़ाया है और जमकर रन बनाए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि तीन मुकाबलों के बाद ऑरेन्ज कैप और पर्पल कैप किसके पास है और रेस में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

किसके सिर सजी है ऑरेन्ज कैप?

IPL 2026 में अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसके बाद ऑरेन्ज कैप रयान रिकेल्टन के सिर पर सजी हुई है. कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मुकाबले में रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्होंने 188.37 की स्ट्राइक रेट 81 रन बनाए थे. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं, जिन्होंने आरसीबी के साथ खेले गए सीजन के ओपनिंग मैच में 210.53 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए थे.

रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 205.26 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए, तो वहीं विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ 181.58 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 69 रन बनाए थे. पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे का नाम है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 167.50 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए.

रैंक खिलाड़ी नाम रन स्ट्राइक रेट नोट्स
???? 1 Ryan Rickelton 81 188.37 KKR के खिलाफ 
???? 2 Ishan Kishan 80 210.53 RCB के खिलाफ
???? 3 Rohit Sharma 78 205.26 KKR के खिलाफ
4️⃣ Virat Kohli 69* 181.58 SRH के खिलाफ
5️⃣ Ajinkya Rahane 67 167.50 MI के खिलाफ

किसके पास है पर्पल कैप?

IPL 2026 में फिलहाल पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज रोमानियो शेफर्ट के नाम पर दर्ज है. शेफर्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए ओपनिंग मैच में 18 के औसत से 3 विकेट लिए थे. दूसरे नंबर पर भी आरसीबी के ही गेंदबाज हैं, जैकब डफी. उन्होंने 7.33 के औसत से 3 विकेट लिए थे और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था.

मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने केकेआर के साथ खेले गए मैच में 13 के औसत से 3 विकेट लिए थे. डेविड पेन ने 17.50 के औसत से 2 और CSK के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने  9.50 के औसत से 2 विकेट लिए थे.

रैंक खिलाड़ी नाम विकेट औसत नोट्स
  1 Shepherd 3 18.00 SRH के खिलाफ
  2 Jacob Duffy 3 7.33 SRH के खिलाफ
  3 Shardul Thakur 3 13.00 KKR के खिलाफ
  4 David Payne 2 17.50 RCB के खिलाफ
  5 Jofra Archer 2 9.50 CSK के खिलाफ

अंक तालिका पर टॉप पर है कौन सी टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं. ऐसे में 3 टीमों का जीत का खाता खुल गया है, तो वहीं 3 टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका पर गौर करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली सबसे बड़ी जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स नंबर-1 पर है. आरआर का नेट रन रेट +4.171 है.

दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम है. RCB का नेट रन रेट +2.907 है. तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया और उनका नेट रन रेट +0.687 है. वहीं, केकेआर, एसआरएच और सीएसके जीत का खाता नहीं खोल पाए हैं.

ये भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी से मैं कहता हूं...', CSK को हराने के बाद कैप्टन रियान पराग ने भरी हुंकार, जानिए क्या-क्या कहा

Continue reading on the app

मार्च में 3.1 लाख पीएनजी कनेक्शनों का गैसीफाइड किया गया: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि ईरान युद्ध के कारण एलपीजी आयात में आई बाधाओं के बीच कुकिंग गैस की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। इस क्रम में मार्च में घरेलू, कमर्शियल, छात्रावास, और कैंटीन क्षेत्रों को कवर करते हुए 3.1 लाख से अधिक पीएनजी कनेक्शनों को गैसीफाइड किया गया है, जबकि 2.7 लाख नए कनेक्शन दिए गए हैं और उनको गैसीफाइड किया जा रहा है।

1 मार्च, 2026 से औसतन प्रतिदिन 50 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं, और एलपीजी वितरकों में किसी भी प्रकार की कमी की सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा, मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि 23 मार्च से प्रवासी श्रमिकों को 3.2 लाख से अधिक 5 किलो के सिलेंडर बेचे गए हैं, जिनमें से सोमवार को 63,000 से अधिक सिलेंडर बेचे गए।

पाइप से आपूर्ति की जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और वाहनों के लिए सीएनजी के मामले में, मांग को पूरा करने के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। ग्रिड से जुड़े औद्योगिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं को आपूर्ति उनकी औसत खपत के लगभग 80 प्रतिशत पर बनाए रखी जा रही है।

बयान में कहा गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर, देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए गए हैं।

बयान में यह भी कहा गया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं, और पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा रहा है, जबकि स्थानीय खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है।

देश भर में सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अफवाहों के कारण घबराहट में खरीदारी के मामले देखे गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप खुदरा दुकानों पर असामान्य रूप से अधिक बिक्री और भीड़भाड़ हुई है। हालांकि, बयान में कहा गया है कि देश भर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

सरकार ने जनता को अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दोहराई है और राज्य सरकारों से प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से सही जानकारी प्रसारित करने का अनुरोध किया है।

ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में लगभग 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी फरवरी 2026 में 53 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में 83 प्रतिशत हो गई है, जिससे हेराफेरी को रोकने में मदद मिली है।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs GT: युजवेंद्र चहल की चाल में फंसे 32 करोड़ के धुरंधर, गुजरात टाइटंस को दिए सबसे बड़े झटके

IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में पंजाब किंग्स ने पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस को सिर्फ 162 रन पर रोक दिया. इसमें बड़ा रोल निभाया अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने. उन्होंने अपने 4 ओवर में ही 2 सबसे बड़े शिकार कर दिए. Tue, 31 Mar 2026 21:52:06 +0530

  Videos
See all

Raja Raghuvanshi Rebirth News Viral Video :राजा रघुवंशी की तरह दिखता है ये बच्चा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:08:13+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 01 April 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi |LPG Crisis | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:05:08+00:00

कल से क्या बदलेगा...आपका फायदा क्या है?| 1 April se Kya Kya Badlega | Sumit Awasthi | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:07:58+00:00

Strait of Hormuz पर Iran की ढील,Pakistan को मिलेगा कुवैत का तेल #shorts #straitofhormuz #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:04:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers