Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी हुआ धड़ाम
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले ही दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72500 अंक के आसपास कारोबार करते दिखा. जबकि निफ्टी 330 अंक टूटकर 22500 अंक के करीब ट्रेड करता दिखा.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Dhurandhar 2 BO Collection: दूसरे संडे 'धुरंधर 2' की सुनामी में बही 'पुष्पा 2', 11वें दिन बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है. वीक डेज पर कमाई गिरने के बाद धुरंधर 2 ने वीकेंड पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने दूसरे संडे करोड़ों की कमाई कर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 (Pushpa 2) के 11वें दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. तो चलिए जानते हैं, धुरंधर 2 ने अब तक कितनी कमाई कर डाली है.
'धुरंधर 2' का 11वें दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते 674 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था. वहीं, अब इसके 11वें दिन कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11) को फिल्म ने 68.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ की कमाई 846.87 करोड़ रुपये हो गई और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में कौन है बेहतर एक्टर?
'धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में भी तहलका मचाए हुए हैं. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे संडे को दुनियाभर में 25 करोड़ रुपये कमाए हैं. जिससे इसका ओवरसीज में कलेक्शन का कुल आंकड़ा 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ ही, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1361.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है. बता दें, धुरंधर दुबई जैसी गल्फ कंट्रीज पर बैन है, लेकिन इसके बावजूद भी है दुनियाभर में कोरोड़ों छाप कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है.
11वें दिन तोड़ा पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड
धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 11वें दिन 68.10 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसी के साथ इसने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) यानि 'पुष्पा 2: द राइज' (Pushap 2: The Rise) के 11वें दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब तक 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था जिसने 54 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन 'धुरंधर 2’ ने इसे तोड़ दिया. इतना ही नहीं, धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 के 812.14 करोड़ के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.
स्टारकास्ट की हो रही है तारीफ
बता दें, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, उनके अलावा फिल्म में नजर आए अन्य स्टारकास्ट की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई है. फिल्म में संजय दत्त, (Sanjay Dutt) आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश इकबाल, दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में नजर आए छोटे-छोटे किरदारों ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. फिल्म में यामी गौतम का भी कैमियो है. वहीं, जिस तरह से धुरंधर 2 कमाई कर रही है, ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ेगी.
ये भी पढ़ें- 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनी सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया बेटा हुआ या बेटी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























