Responsive Scrollable Menu

Redmi 15A: 6,300mAh बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5G फोन भारत में लॉन्च, देखिए खासियत और कीमत

Redmi 15A भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह Xiaomi के सब-ब्रांड की अफोर्डेबल स्मार्टफोन रेंज में नवीनतम एंट्री है। नया A सीरीज स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसमें ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट दिया गया है। Redmi 15A में 6,300mAh की बड़ी बैटरी है और इसमें 32-मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट लगी है। फोन में 6.9-इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जानिए कीमत और अनय फीचर्स। 

Redmi 15A की भारत में इतनी है कीमत
Redmi 15A की शुरुआती कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए ₹12,999 रखी गई है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹16,499 और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,499 में उपलब्ध हैं। यह Ace Black, Awesome Blue और Amaze Purple कलर ऑप्शन में आता है। नया Redmi 15A 3 अप्रैल से Flipkart, Mi.com और Xiaomi के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Redmi 15A के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 15A डुअल-सिम फोन है और यह Android 16 पर HyperOS 3.0 के साथ चलता है। Redmi ने इसके लिए चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है। फोन में AI आधारित फीचर्स जैसे Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi Interconnectivity भी शामिल हैं।

फोन में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 60Hz, 90Hz और 120Hz तक बदलती रहती है। स्क्रीन में 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है।

Redmi 15A में T8300 5G ऑक्टा-कोर SoC है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है और Mali-G57 GPU के साथ आता है। इसमें 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। RAM वर्चुअल RAM एक्सपेंशन को सपोर्ट करती है, जबकि स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 15A में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 32-मेगापिक्सल का मेन सेंसर (f/2.0 अपर्चर) और LED फ्लैश शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में IP52 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन भी है।

बैटरी औऱ कनेक्टविटी 
कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS/AGPS, Glonass, Galileo, FM Radio, 3.5mm ऑडियो जैक, USB OTG और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कॉम्पास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं।

Redmi 15A में 6,300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है। फोन का साइज़ 171.56x79.47x8.15mm है और वजन 210 ग्राम है।

Continue reading on the app

Gujarat Govt: देश भर में अपनाया जा रहा है गुजरात के बायो-CNG मॉडल, पशुपालकों की आय में हो रहा है इजाफा

Gujarat Govt: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात का वेस्ट टू वेल्थ मॉडल देश भर में प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में उभरकर सामने आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी और आत्मनिर्भर भारत के विजन की तरह ही राज्य का बनास बायो-सीएनजी प्लांट मॉडल अब देश भर में अपनाया जा रहा है.  

सीएमओ यानी सीएम ऑफिस की मानें तो बनास डेयरी द्वारा विकसित इस मॉडल को अब देश के लगभग 15 प्रदेशों में लागू किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत गोबर जैसे जैविक कचरे को स्वच्छ ईंधन (सीएनजी) और जैविक खाद में बदलकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जा रही है. 

10 नए बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जाएंगे

इस क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए गुजरात सरकार ने बजट में 60 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है. इसके तहत सहकारी दुग्ध समितियों के मदद से करीब 10 नए बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जाएंगे. बनासकाठा में पहले से इसका प्लांट सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जिसमें हर रोज 40 मिट्रिक टन गोबर प्रोसेस किया जा रहा है. वहीं, नए प्लांट 100 मिट्रीक टन रोजाना की क्षमता के साथ विकसित किए राज्य रहे हैं.

400 से अधिक पशुपालकों के लिए अतिरिक्त आय का साधन खुला

इस योजना की मदद से गुजरात के 20-25 गावों के 400 से अधिक पशुपालकों के लिए अतिरिक्त आय का साधन खुला गया है. अब किसानों से गोबर खरीदा जा रहा है और गोबर के लिए उन्हें किलो के हिसाब से पेमेंट हो रही है. इस वजह से आय के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

सालाना 12 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हो रहा 

प्रत्येक प्लांट से हर रोज करीब 1800 किलो बायो-सीएनजी, 25 टन ठोस और 75 टन तरल जैविक खाद का उत्पादन हो रहा है. इससे रोजाना तीन लाख से अधिक और सालाना 12 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हो रहा है. पर्यावरण संरक्षण में भी इस मॉडल की अहम भूमिका सामने आई है. हर साल इस वजह से करीब 6,750 टन कार्बन उत्सर्जन की कमी आती है. ‘ग्रीन बनासकांठा’ से ‘ग्रीन गुजरात’ की दिशा में ये पहल राज्य सरकार की सतत विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाती है.

 

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: बेईमानी पर उतरी शाहीन अफरीदी की टीम, बॉल से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, हाथ से निकला मैच

पाकिस्तान की टी20 लीग PSL में लगभग हर दिन ही कुछ न कुछ बवाल हो रहा है और ताजा बवाल सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है. मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स की टीम पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा, जिसके चलते टीम को पेनल्टी लगी. Mon, 30 Mar 2026 00:07:25 +0530

  Videos
See all

फैंस के बीच दिखे Amitabh Bachchan #amitabhbachchan #bollywood #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:45:01+00:00

Shah On Petrol-Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल पर शाह ने बड़ा ऐलान कर दिया ! #shorts #petroldieselupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:48:49+00:00

Maharashtra: बैलगाड़ी ऑन ड्यूटी, पेट्रोल खत्म हुआ तो बैलगाड़ी बनी सहारा #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:45:01+00:00

Shah On LPG Crisis: तो इसलिए हो रही LPG की किल्लत अमित शाह ने खोले बड़े राज ! #shorts #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T18:50:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers