Balushahi Recipe : बाजार जैसी खस्ता बालूशाही अब घर पर बनाना हुआ आसान, जानिए हलवाई वाला सीक्रेट तरीका
Balooshahi Banane Ka Aasan Tareeka : हलवाई जैसी बालूशाही बनाने का सबसे बड़ा राज इसके आटे और तलने के तरीके में छिपा है. मैदे को ज्यादा नहीं गूंथना है और बालूशाही को तेज आंच पर नहीं तलना है. धीमी आंच पर धीरे-धीरे तलने से ही इसकी खस्ता और परतदार बनावट तैयार होती है. वहीं चाशनी को एक तार के आसपास रखना जरूरी है, ताकि बालूशाही में मिठास अच्छी तरह आए और चाशनी बहुत ज्यादा बहने न लगे. आज जानें बालूशाही बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
शाकिब अल हसन की बांग्लादेश वापसी होगी या नहीं:मर्डर केस, शेख हसीना से रिश्ते और 2027 वर्ल्ड कप, 5 सवालों में पूरी कहानी
बांग्लादेश के सबसे बड़े क्रिकेटर शाकिब अल हसन एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार सुरक्षा की गारंटी दे तो वह बांग्लादेश लौटकर अदालत का सामना करने और 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ सरकार के कई मंत्री और क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी मानते हैं कि उनकी वापसी फिलहाल संभव नहीं है। आखिर शाकिब क्यों देश से बाहर हैं, उन पर कौन-कौन से केस हैं, क्या वे 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे और उनकी वापसी में सबसे बड़ी रुकावट क्या है; 5 सवालों में पूरी कहानी… सवाल-1: शाकिब बांग्लादेश से बाहर क्यों हैं? जवाब: शाकिब अल हसन सिर्फ क्रिकेटर नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से सांसद भी रहे हैं। अगस्त 2024 में सरकार बदलने के बाद उनके खिलाफ हत्या और भ्रष्टाचार समेत कई मामले दर्ज हुए। इसके बाद से वह अमेरिका में रह रहे हैं और बांग्लादेश नहीं लौटे। सवाल-2: क्या शाकिब पर लगे आरोप गंभीर हैं? जवाब: शाकिब के खिलाफ दर्ज सबसे चर्चित मामला हत्या का है। हालांकि उनका कहना है कि जिस दिन हत्या हुई, उस समय वह कनाडा के टोरंटो में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे तो वह देश लौटकर अदालत में पेश होंगे और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करेंगे। सवाल-3: उनकी वापसी में सबसे बड़ी बाधा क्या है? जवाब: सबसे बड़ी बाधा क्रिकेट नहीं, बल्कि राजनीति है। हाल ही में शाकिब ने शेख हसीना की ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और कहा कि कप्तान जो कहेंगी, हम वही करेंगे। उन्होंने अवामी लीग से दूरी बनाने से भी इनकार किया। इसके कुछ समय बाद उनके घर पर हमला भी हुआ। इससे साफ है कि उनकी राजनीतिक पहचान अभी भी विवाद का केंद्र बनी हुई है। सवाल-4: क्या शाकिब 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे? जवाब: 39 साल के शाकिब की इच्छा है कि वह पहले बांग्लादेश में विदाई मैच खेलें और फिर 2027 वनडे वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करें। लेकिन यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें कानूनी राहत मिलती है या नहीं और सरकार उनकी वापसी की अनुमति देती है या नहीं। फिलहाल वह खुद भी मानते हैं कि उम्र उनके पक्ष में नहीं है और उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। सवाल-5: सरकार और क्रिकेट बोर्ड का रुख क्या है? जवाब: बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि उन्हें शाकिब की वापसी की संभावना नहीं दिखती। क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों का भी मानना है कि मौजूदा राजनीतिक हालात में उनकी वापसी आसान नहीं होगी। यानी शाकिब की वापसी का फैसला क्रिकेट प्रदर्शन से ज्यादा राजनीति और न्यायिक प्रक्रिया तय करेगी। ---------------------------- शाकिब से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में क्रिकेटर शाकिब अल-हसन के घर पर हमला बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर में बने घर पर हमला हुआ है। यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब के शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुई। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








