Iran America War Updates: ईरान की इकॉनमी की स्थिरता का राज क्या? | Israel | Trump | Netanyahu | TOP
Iran America War Updates: ईरान की इकॉनमी की स्थिरता का राज क्या? | Israel | Trump | Netanyahu | TOP #iranamericawar #nuclearwar #iran #israel #netanyahu #mujtabakhamenei #warnews Iran War Live News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित अस्थायी युद्धविराम का संकेत दिया है. उन्होंने अपनी 48 घंटे की मियाद पूरी होने के कुछ घंटे पहले ही ये ऐलान कर दिया कि वे अगले 5 दिनों तक ईरान के किसी भी पावर प्लांट पर हमला नहीं करेंगे. उन्होंने ये भी दावा किया कि वे लगातार ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही इस युद्ध का समाधान निकलेगा. दिलचस्प ये रहा कि जिससे बात करने का दावा ट्रंप कर रहे थे, वो ईरान खुद भी इस दावे से चौंक गया. उसने सीधे-सीधे कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. US President Donald Trump has hinted at a possible temporary ceasefire with Iran. Hours before his 48-hour deadline expired, he announced that he would not attack any power plant in Iran for the next five days. He also claimed that they are constantly in talks with Iran and soon there will be a solution to this war. Interestingly, Iran, which Trump claimed to be talking to, was also shocked by this claim. "Trump is lying," he said. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
IPL 2026: रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी मिलने के बाद एक और गुड न्यूज मिली, KKR में बढ़ गया कद
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया। 28 साल के रिंकू सिंह इस सीजन में कप्तान अजिंक्य रहाणे के डिप्पी की भूमिका निभाएंगे। रिंकू को ये जिम्मेदारी ऐसे वक्त पर मिली है, जब उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त करने जा रही।
इस घोषणा की जानकारी टीम के सीईओ वैंकी मैसूर ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आयोजित ‘Knights Unplugged 3.0’ इवेंट के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से खुद को इस जिम्मेदारी के लिए तैयार किया और वह टीम लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा होंगे।
पिछले सीजन में केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर थे लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद रिंकू सिंह के लिए यह मौका बना।
रिंकू सिंह का नाम आईपीएल 2023 में उस वक्त चर्चा में आया था जब उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को एक यादगार जीत दिलाई थी। उस पारी के बाद वह क्रिकेट फैंस के बीच घर-घर में पहचाने जाने लगे।
केकेआर ने आईपीएल 2025 से पहले रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो टीम में उनकी अहमियत को दिखाता है। अब तक अपने आईपीएल करियर में रिंकू 59 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1099 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.53 और स्ट्राइक रेट 145.18 का रहा है। वह 2024 में केकेआर की खिताबी जीत का भी हिस्सा रहे थे और इसी साल भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी शामिल थे।
आईपीएल 2026 में केकेआर का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। टीम इस बार नए जोश और बदले हुए सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरने वाली है।
फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। अभिषेक नायर को हेड कोच बनाया गया है जबकि शेन वॉटसन असिस्टेंट कोच होंगे। ड्वेन ब्रावो मेंटर की भूमिका में बने रहेंगे। खास बात यह है कि आंद्रे रसेल अब टीम के पावर-हिटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसमें पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi




















