Responsive Scrollable Menu

क्या सच में आ गया AGI? एक लाइन ने छेड़ी ग्लोबल बहस, जानें AI से कितना अलग

NVIDIA के प्रेसिडेंट और CEO जेन्सेन हुआंग के बयान के बाद AGI को लेकर बहस तेज हो गई है. AI और AGI में बड़ा फर्क है. आज का AI सीमित काम करता है, जबकि AGI इंसानों जैसी सोच रखने का लक्ष्य है. फिलहाल AGI अभी पूरी तरह हकीकत नहीं बना है.

Continue reading on the app

डायरेक्टर लोकेश कनगराज के घर पुलिस की रेड:10 AK-47 राइफलें जब्त, जांच में पता चला हथियार नकली; मास्टर और विक्रम जैसी फिल्में बना चुके

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले लागू आचार संहिता के बीच फेमस फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज के घर पुलिस की रेड पड़ी है। चेन्नई के अशोक नगर में तलाशी के दौरान पुलिस के एक फ्लाइंग स्क्वाड ने लोकेश कनगराज से जुड़ी 10 AK-47 राइफलें जब्त कीं। इस मामले ने शुरुआती तौर पर फिल्म इंडस्ट्री और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया, लेकिन जांच के बाद पता चला कि ये असल में डमी गन (नकली हथियार) थीं। लोकेश बतौर डायरेक्टर 'कैदी', ‘मास्टर’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। शूटिंग के लिए मंगवाए गए थे प्रॉप्स पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये 10 AK-47 राइफलें असली नहीं थीं। इन्हें लोकेश कनगराज के किसी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग में इस्तेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा था। फिल्म की टीम ने जब इन हथियारों से जुड़े जरूरी कानूनी दस्तावेज और कागजात अधिकारियों को दिखाए। तब जाकर पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने ये डमी हथियार फिल्म की टीम को सुरक्षित लौटा दिए हैं। तमिल सिनेमा के बड़े डायरेक्टर हैं लोकेश 40 साल के लोकेश कनगराज दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने 'कैदी', 'मास्टर', 'विक्रम' और थलापति विजय की 'लियो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने 'लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स' (LCU) की शुरुआत की है, जिसकी देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कोयंबटूर में जन्मे लोकेश ने साल 2017 में फिल्म 'मानगरम' से अपने फीचर फिल्म करियर की शुरुआत की थी। अल्लू अर्जुन और आमिर खान संग बड़े प्रोजेक्ट्स लोकेश इन दिनों कई हाई-प्रोफाइल फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वे अल्लू अर्जुन के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म ला रहे हैं, जिसे फिलहाल #AA23 कहा जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने की भी घोषणा की है। लोकेश जल्द ही फिल्म 'DC' के जरिए बतौर एक्टर भी अपना डेब्यू करने वाले हैं।

Continue reading on the app

  Sports

KKR ने आंद्रे रसेल की जर्सी नंबर-12 को किया रिटायर, इमोशनल होकर दिग्गज ने कह दी दिल की बात

Andre Russell jersey no 12 retire: कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की जर्सी नंबर-12 को रिटायर कर दिया है. पिछले साल रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद अब वह केकेआर के कोचिंग स्टाफ में नजर आएंगे. रसेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए टीम को कई यादगार लम्हे दिए हैं. उन्हीं के सम्मान में फ्रेंचाइजी ने उनकी जर्सी रिटायर करने का बड़ा फैसला लिया. Tue, 24 Mar 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

Final Cut: जंग के मैदान से आई खबर! | Iran-Israel America War | PM Modi | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:19:18+00:00

America की तेल रिफाइनरी पर ईरान का हमला | Shorts | Trump | Iran Israel War | Netanyahu | US Refinery #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:37:22+00:00

जंग पर आपस में भिड़े Trump Netanyahu! | #shorts | Iran Israel War | America | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:39:25+00:00

NKP | Sushant Sinha: होई-वे वाले ढाबों पर ढाबे के नाम के साथ धर्म-कांटा क्यों लिखा होता है? #highway #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T18:21:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers