Responsive Scrollable Menu

Gaurav Khanna: तलाक के बीच 'गौरव खन्ना' के नाम से चिड़ी Akanksha Chamola, Instagram से मांगी मदद

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: टीवी एक्ट्रेस अंकाक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो Lock Upp Season 2 के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं और उनका तलाक प्रोससे में हैं। इस बीच आकांक्षा ने अपने पति के सरनेम से छुड़कारा पाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 

एक्ट्रेस ने Meta India से अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से पति का नाम हटाने के लिए गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कई बार कोशिश करने के बावजूद वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों के कारण वह अपना यूजरनेम बदल नहीं पा रही हैं, जिसमें अभी भी गौरव खन्ना के नाम का हिस्सा जुड़ा हुआ है।

आकांक्षा ने Meta से मांगी हेल्प 
एक्ट्रेस ने अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलने के लिए अपनी स्टोरी पर मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम को टैग करते हुए लिखा कि, “@meta @metaindia @instagram, यूजरनेम बदलने के लिए अर्जेंट मदद मांग रही हूं। मौजूदा वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों के कारण, कई कोशिशों के बावजूद मैं यूजरनेम नहीं बदल पा रही हूं। अगर आपकी टीम इस मामले को रिव्यू कर सके और कोई संभावित सॉल्यूशन बता सके तो मुझे अच्छा लगेगा।”

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce

बता दें, अभी आकांक्षा चमोला का इंस्टाग्राम यूजरनेम ‘akankshagkhanna’ है। और एक्ट्रेस अब इसे बदलना चाहती है।  

पिछले 1 साल से अलग है कपल  
हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो लॉक अप सच या सज़ा में आकांक्षा चामोला ने धूम मचा दी। जहाँ उन्होंने बताया कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। लॉक अप सीक्रेट्स में उन्होंने अपनी शादी के सच का खुलासा करते हुए बताया था कि वे और गौरव तलाक ले रहे हैं। और वह पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक में नहीं है।” 

उन्होंने आगे कहा, “उनके और गौरव के बीच चीजें नॉर्मल हैं। वह अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। उनका कहना है कि वे दोनों पार्टनर के तौर पर कम्पैटिबल हैं क्योंकि उन दोनों का फ्यूचर काफी अलग है। लेकिन, बदकिस्मती से, यह एक-दूसरे के साथ नहीं है।”

बच्चा बना शादी टूटने की वजह? 
लॉक-अप शो के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह बच्चा नहीं चाहतीं। क्योंकि उनमें मैटरनल इंस्टिंक्ट नहीं है। जबकि गौरव खन्ना को बच्चे काफी पसंद है और उन्होंने बिग बॉस शो के दौरान भी कहा थी कि वह चाहते है कि उनके बच्चे हूं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि वह अपनी पत्नि को बेहद प्यार करते है और उनके फैसले की इज्जत करते हैं। 

  


 

 

Continue reading on the app

दूध, मलाई और ड्राई फ्रूट का कमाल, गोरखपुर में मशहूर हो रहा अमृतसरी मिल्क और पंजाबी आइसक्रीम

गोरखपुर की गलियों में अब पंजाबी स्वाद का नया तड़का देखने को मिल रहा है. अमृतसरी कुल्चा-छोले के साथ यहां मिलने वाला अमृतसरी मिल्क और ड्राई फ्रूट पंजाबी आइसक्रीम लोगों को खूब पसंद आ रहा है. खास स्वाद और क्रीमी टेक्सचर की वजह से ये डेजर्ट शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs BAN ODI-T20I: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर लटकी तलवार? एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से बढ़ा तनाव

भारत और बांग्लादेश के बीच 2024 में वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी थी, जिसके लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना था. मगर देश के हालातों के बाद से ही भारतीय टीम का ये दौरा रद्द हो गया था. Sat, 08 Aug 2026 02:48:40 +0530

  Videos
See all

Washington residents react to Spokane wildfire damage. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T21:45:05+00:00

Saudi Arabia, Turkey and Pakistan make pact as tensions grow in Strait of Hormuz | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T22:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers