Responsive Scrollable Menu

JEE Mains City Intimation Slip 2026: NTA जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Mains City Intimation Slip 2026: इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2026 सेशन 2 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आसानी से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है City Intimation Slip?
एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए छात्रों को यह पता चल जाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे वे समय रहते यात्रा और अन्य जरूरी तैयारियां कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह स्लिप सिर्फ एग्जाम सिटी की जानकारी देती है, इसे एडमिट कार्ड की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

कब होंगे JEE Mains 2026 सेशन 2 एग्जाम?
NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार:
Paper 1 (B.E./B.Tech): 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल 2026
Paper 2 (B.Arch / B.Planning): 7 अप्रैल 2026
देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ये एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे करें City Slip डाउनलोड (Step-by-Step)
अगर आप अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Advance City Intimation for JEE(Main) 2026 Session-II” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना Application Number, Password और Security Pin दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

सभी स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे। अभ्यर्थी जब भी केंद्र पर परीक्षा देने जाएं तो एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट संकट का असर: टॉप-10 में से 5 वैल्यूएबल कंपनियों को लगा बड़ा झटका, 1 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप

भारतीय शेयर बाजार में  पिछले हफ्ते हल्की गिरावट के बीच देश की टॉप कंपनियों को बड़ा झटका लगा। टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से पांच कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 1 लाख करोड़ रुपये घट गया, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 30.96 अंकों यानी 0.04% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि एनएसई निफ्टी 36.6 अंक यानी 0.15% नीचे बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक हफ्ते की शुरुआत में बाजार सकारात्मक रहा, लेकिन गुरुवार को आई तेज गिरावट ने पूरे हफ्ते की बढ़त को खत्म कर दिया। आखिरी कारोबारी दिन भी उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिससे निवेशकों में सतर्कता बनी रही।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार में नेगेटिव बायस के साथ फ्लैट ट्रेंड देखने को मिला, जो निवेशकों की सतर्कता को दिखाता है।

एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान
अगर नुकसान की बात करें तो सबसे बड़ा झटका एचडीएफसी बैंक को लगा, जिसकी मार्केट वैल्यू 56124.48 करोड़ रुपये घटकर 12.01 लाख करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 18009.62 करोड़ रुपये घटा जबकि बजार फाइनेंस को 15338.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

टीसीएस का मार्केट कैप भी घटा
आईटी सेक्टर की दिग्गज टीसीएस का मार्केट कैप 7127.63 करोड़ रुपये घटा और आईसीआईसीआई बैंक को भी 6171.72 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। कुल मिलाकर इन पांच कंपनियों की वैल्यू 102771.87 करोड़ रुपये घट गई। हालांकि, दूसरी तरफ कुछ कंपनियों ने इस गिरावट के बीच शानदार प्रदर्शन किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 45942.75 करोड़ रुपये बढ़कर 19.14 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे यह देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही।

एयरटेल के मार्केट कैप में भी बड़ी गिरावट
टेलीकॉम सेक्टर की भारती एयरटेल का मार्केट कैप 24462.03 करोड़ रुपये बढ़ा जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 10707.52 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा एलआईसी और इंफोसिस के मार्केट कैप में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

मार्केट वैल्यू के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बनी हुई है, इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीसीआईसीआई बैंक और TCS का नंबर आता है। कुल मिलाकर, पिछले हफ्ते बाजार भले ही ज्यादा नहीं गिरा, लेकिन चुनिंदा बड़ी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। यह संकेत देता है कि बाजार में फिलहाल अनिश्चितता और सतर्कता का माहौल बना हुआ है, जहां निवेशक हर छोटे उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, क्या है धोनी का प्लान, इस एक तस्वीर से समझें

will sanju samson be csk wicketkeeper in ipl 2026? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि संजू सैमसन टीम में होने के बावजूद दस्ताने नहीं पहनेंगे. सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें इसी के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही इस भूमिका में नजर आने वाले हैं. Sun, 22 Mar 2026 14:09:14 +0530

  Videos
See all

ईरान को ट्रंप ने दी 48 घंटों की मोहलत [Trumps ulitmatum of 48 Hours to Iran] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:10:19+00:00

News Ki Pathshala Live: Trump ईरान में सेना लेकर उतरने वाले हैं?| PM Modi | America | Israel Vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:14:29+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | Iran-Israel के बीच PM Modi की diplomacy #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:10:00+00:00

खुश हूं कि वो मर गया, रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर बोले ट्रंप [Former FBI Director Robert Mueller Dies] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:16:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers