Responsive Scrollable Menu

बिहार में सम्राट चौधरी सीएम..., तो डिप्टी कौन? रेस में ये नाम हैं आगे...

Samrat Choudhary CM Bihar: इस समय बिहार की राजनीति में पूरे देश की नजर है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब जल्द ही यहां नया सीएम चुना जाएगा. इस पद के लिए सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम की है.

सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और अगर उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाते हैं तो ये सवाल उठता है कि उनकी जगह डिप्टी सीएम कौन बनेगा? क्या गठबंधन को बचाए रखने के लिए जेडीयू से कोई चेहरा लाया जाएगा या भाजपा अपना ही दूसरा नेता प्रमोट करेगी? आइए समझते हैं वर्तमान में बिहार राजनीति की पूरी तस्वीर.

क्यों सम्राट चौधरी का सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है?

नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है और उन्होंने साफ संकेत दिया है कि अब सत्ता की कमान नए हाथों को सौंपी जाएगी. भाजपा जो विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है अंदरखाते इस बार मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा जता रही है. सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है क्योंकि वे गृह विभाग संभाल रहे हैं, संगठन में मजबूत हैं और नीतीश कुमार खुद उन्हें अपना उत्तराधिकारी मानते दिख रहे हैं. 

बिहार के नए सीएम का नाम तय!

डिप्टी सीएम पद की रेस में कौन-कौन दावेदार?

सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर डिप्टी सीएम पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे मजबूत दावेदारी निशांत कुमार, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी की है. निशांत कुमार की बात करें तो वह नीतीश कुमार के बेटे हैं और जेडीयू से सबसे बड़ा नाम. नीतीश के जाने के बाद पार्टी को मजबूत रखने के लिए निशांत को राजनीति में उतारा जा रहा है. 

जेडीयू को दो डिप्टी सीएम पद देने की लगाई जा रही अटकलें 

विजय कुमार सिन्हा वर्तमान डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. पूर्व विधानसभा स्पीकर रहे सिन्हा का अनुभव काफी है. अन्य संभावित नामों पर चर्चा करें तो जेडीयू से विजय कुमार चौधरी या अशोक चौधरी जैसे नेता भी चर्चा में हैं. कुछ सूत्रों में जेडीयू को दो डिप्टी सीएम देने की बात भी कही जा रही है ताकि नीतीश का परिवार और पार्टी दोनों संतुलित रहें. 

क्या कहता है जाति और गठबंधन का गणित ?

बिहार में जाति हमेशा से बड़ा फैक्टर रही है. सम्राट चौधरी कुशवाहा (कोइरी) समाज से हैं जो ओबीसी का मजबूत हिस्सा है. अगर वे सीएम बने तो डिप्टी सीएम में कुर्मी या अन्य पिछड़ा वर्ग से चेहरा लाने का दबाव होगा. निशांत कुमार कुर्मी समुदाय से हैं जो नीतीश का अपना आधार है. वहीं, विजय सिन्हा भुमिहार समुदाय से जुड़े माने जाते हैं जो ऊपरी जाति का बैलेंस देगा. 

FAQ

Q1. सम्राट चौधरी के सीएम बनने की संभावना कितनी है?  
उत्तर- सम्राट चौधरी के सीएम बनने की संभावना काफी मजबूत है. नीतीश कुमार ने संकेत दिए हैं और भाजपा में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है.

Q2. डिप्टी सीएम पद जेडीयू को क्यों मिल सकता है?  
उत्तर- गठबंधन बचाने और नीतीश के परिवार को साधने के लिए डिप्टी सीएम पद जेडीयू को मिल सकता है.

Q3. नई कैबिनेट में विजय कुमार सिन्हा का क्या रोल हो सकता है?  
उत्तर- वे वर्तमान डिप्टी सीएम हैं. निरंतरता के लिए उन्हें बरकरार रखा जा सकता है या स्पीकर पद दिया जा सकता है.

Q4. क्या दो डिप्टी सीएम रखे जा सकते हैं? 
उत्तर- हां, कई सूत्र यही बता रहे हैं. एक भाजपा से और एक जेडीयू से ताकि सभी समीकरण संतुलित रहें.

नीतीश कुमार ने लगा दी बिहार के नए सीएम पर मुहर?

 

Continue reading on the app

पाकिस्तान 'क्षेत्रीय शांति के लिए कैंसर': बलूच नेता

लंदन, 18 मार्च (आईएएनएस)। बलूच स्वतंत्रता के समर्थक हुरबयार मारी ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर किए गए पाकिस्तानी हवाई हमले की कड़ी निंदा की। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने इसे इस्लामाबाद के झूठ और दुष्प्रचार की एक दास्तां बताया।

उन्होंने इस्लामाबाद की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं और अफगान-विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए इसे क्षेत्रीय अस्थिरता का बढ़ा कारण बताया। उन्होंने पाकिस्तान को क्षेत्रीय शांति के लिए एक कैंसर बताया।

यह बयान सोमवार रात को हुए एक पाकिस्तानी हमले के बाद आया है, जिसमें काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में स्थित 2,000 बिस्तरों वाले ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया था। इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।

बलूच नेता ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मारी ने एक्स पोस्ट में कहा, मैं पाकिस्तान द्वारा मानवता के खिलाफ किए गए इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करता हूं। यह पाकिस्तानी पंजाबी विस्तारवादी एजेंडे का ही एक सिलसिला मानता हूं। राज्य-प्रायोजित हिंसा के माध्यम से अफगानिस्तान को जानबूझकर अस्थिर करने और निर्दोष नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर किए जा रहे बर्बर हमलों को एकजुट होकर विफल किया जाना चाहिए।

उन्होंने पाकिस्तान की कब्जा करने वाली सेनाओं पर आरोप लगाया कि वे वायुसेना और ड्रोन हमलों के जरिए अफगान-विरोधी आक्रामकता जारी रखे हुए हैं, और साथ ही उन क्षेत्रों का शोषण कर रहे हैं जो सही मायने में बलूच और पश्तून लोगों के हैं।

बलूच नेता ने आगे कहा, यह अवैध कब्जा ही अफगानिस्तान में अस्थिरता का मुख्य कारण रहा है, जिसे पाकिस्तान ने पैदा किया है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि अफगानिस्तान में स्थायी शांति तभी स्थापित होगी, जब इन कब्जा करने वाली सेनाओं को हमारी जमीन, समुद्र और हवाई क्षेत्र से खदेड़ दिया जाएगा।

अफगानिस्तान के प्रति बलूचिस्तान के लोगों के अटूट समर्थन पर मारी ने कहा, हम पाकिस्तानी पंजाबी आक्रामकता के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। शांति और समृद्धि का भविष्य हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच सहयोग में ही निहित है। एक संप्रभु और एकीकृत बलूचिस्तान यह सुनिश्चित करेगा कि उसके बंदरगाह अवसरों के द्वार के रूप में काम करें, अफगान व्यापार का स्वागत करें, और मध्य एशिया तथा यूरोप सहित क्षेत्रीय व वैश्विक बाजारों तक पहुंच सुगम बनाएं।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि काबुल में चाहे किसी भी दल की सरकार हो, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध रखने में कभी भी कोई वास्तविक रुचि नहीं दिखाई है।

मारी ने पाकिस्तानी सेनाओं के खिलाफ अपने क्षेत्रों की रक्षा करने और अपने साझा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए बलूचिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एकता का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, यह एक निर्णायक क्षण है। हम दोनों को अपने क्षेत्रों की रक्षा करने, अपने आर्थिक हितों को सुरक्षित रखने, अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और भाईचारे के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होना होगा। एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ, हम उन ताकतों का सामना कर सकते हैं और उन्हें परास्त कर सकते हैं जो हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बनी हुई हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ये है 17 कप्तान बनाने वाली इकलौती आईपीएल टीम, चौंकाने वाली सच्चाई

आईपीएल 2026 में एक और खिलाड़ी अब कप्तानी करता नजर आएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है. आइए आपको बताते हैं कि किस टीम ने अबतक कितने खिलाड़ियों को कप्तान बनाया है. Wed, 18 Mar 2026 21:00:09 +0530

  Videos
See all

ChakraView: ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे! #shorts #ytshorts #mamta #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:33+00:00

West Bangal News: हिमायूं कबीर ने बदली सीट! #shorts #ytshorts #mamta #h umayunkabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:31:41+00:00

Harish Rana कैसे गिरा? पिता का बड़ा खुलासा, AIIMS में शुरू इच्छामृत्यु प्रक्रिया.. | Euthanasia Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:07+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चाहे बीजेपी हो या ममता... सबको 'विभीषण' चाहिए! BJP vs TMC | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers