वैभव सूर्यवंशी से जब स्टेज पर पूछा गया तीखा सवाल, तब रवींद्र जडेजा ने किया कुछ ऐसा, जीत लिया सबका दिल
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच अब खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. कई फ्रेंचाइजियां इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रही हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के एक इवेंट में रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी सहित कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस इवेंट के दौरान मीडिया ने सूर्यवंशी से एक मुश्किल सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर सूर्यवंशी के बगल में बैठे रवींद्र जडेजा हरकत में आए और माइक लेकर उन्होंने उस सवाल का करारा जवाब दिया. तो आइए जानते हैं कि आखिर वो सवाल क्या था... जड्डू ने जवाब में क्या-क्या कहा...
वैभव सूर्यवंशी से हुए तीखे सवाल का जडेजा ने दिया करारा जवाब
राजस्थान रॉयल्स के एक इवेंट में पत्रकारों ने एक तीखा सवाल वैभव सूर्यवंशी से किया. पत्रकार ने पूछा कि... राजस्थान रॉयल्स के 2008 के बाद से IPL ट्रॉफी ना जीत पाने से जुड़ा रहा. सवाल था कि राजस्थान को सूखाग्रस्त क्षेत्र माना जाता है और 2008 में आपने IPL ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद से ये भी सूखाग्रस्त क्षेत्र है तो क्या 2026 में राजस्थान रॉयल्स जीतेगी IPL?
ये सवाल काफी गंभीर था. ऐसे में सूर्यवंशी कुछ कहते, इससे पहले उनके बगल में बैठे सीनियर प्लेयर रवींद्र जडेजा ने माइक अपने हाथों में लिया और सटीक जवाब दिया. इससे सूर्यवंशी इसका जवाब देने से बच गए.
रवींद्र जडेजा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, "आपने सही कहा... 2008 से हमने ट्रॉफी नहीं जीती. अभी तो राजस्थान में बहुत ही हरियाली नजर आ रही है. आप ऐसा मत बोलिए सूखा है. बहुत जगह हरियाली है. कोई भी चीज को बड़े होने में टाइम लगता है. पौधा भी बड़ा होता है तो उसको टाइम लगता है. अभी वो पौधा बड़ा हो गया है. अभी वो फल आना शुरू हो गया है."
You got to listen when Banna speaks! ???? pic.twitter.com/JMMnPhTwd7
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2026
शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में चैंपियन बनी थी RR
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 में अपनी पहली और एकमात्र ट्रॉफी जीती थी. शेन वॉर्न की कप्तानी वाली उस टीम ने सभी को हैरान करते हुए ट्रॉफी उठाई थी, क्योंकि उस वक्त टीम में वॉर्न के अलावा कोई भी बड़ा खिलाड़ी शामिल नहीं था. आपको बता दें, IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को खेलेगी. ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में खेला जाएगा.
RR से खेलते दिखेंगे रवींद्र जडेजा
आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेडिंग के जरिए खिलाड़ियों की अदला-बदली की. संजू सैमसन CSK में और रवींद्र जडेजा RR में पहुंच गए. ऐसे में अब IPL 2026 में जड्डू राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. आपको बता दें, फ्रेंचाइजी ने संजू के जाने के बाद अपकमिंग सीजन के लिए रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है. देखने वाली बात होगी कि रियान की कप्तानी में अब RR कैसा प्रदर्शन करती है.
IPL 2026 में ऐसा है राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, कुलदीप सेन और एडम मिलने.
राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल
30 मार्च 2026: RR vs चेन्नई सुपर किंग्स- 7:30 बजे, गुवहाटी
4 अप्रैल 2026: गुजरात टाइटंस vs RR- 7:30 बजे, अहमदाबाद
7 अप्रैल 2026: RR vs मुंबई इंडियंस- 7:30 बजे, गुवहाटी
10 अप्रैल 2026: RR vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 7:30 बजे, गुवहाटी
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी तोड़ना चाहते हैं IPL का ये 13 साल पुराना रिकॉर्ड, खुद दिया है ये बयान
Iran-Israel War: ईरान-इस्राइल युद्ध में AI ने किया कमाल, हफ्ते भर का काम घंटों में कर रहा है पूरा
Iran-Israel War: ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच पिछले 17 दिनों से युद्ध जारी है. युद्ध में एआई प्रमुखता से मदद कर रहा है. एआई सिस्टम पर बड़े पैमाने पर डाटा एनालिसिस करके टार्गेट की पहचान कर रहा है. इसके लिए सेटेलाइट इमेज ड्रोन वीडियो सेंसर डाटा का सहारा ले रहे हैं. एआई सिस्टम इनपुट के आधार पर संभावित लक्ष्यों की सूचियां तैयार कर रहे हैं.
एआई की मदद से वह काम अब घंटों में पूरा हो रहा है, जो पहले कई दिन या सप्ताह भर का वक्त लेता था. एआई ये सुझाव भी देता है कि किसी लक्ष्य पर हमला करने के लिए कौन सा हथियार सबसे अधिक प्रभावी होगा. एआई रियल टाइम मॉनिटरिंग ऑपरेशन के दौरान, एआई कमांड सेंटर को भी लगातार अपडेट देता है और हमलों का तेजी से विश्लेषण भी करता है. देखें न्यूज नेशन रिपोर्ट राहुल डबास की ग्राउंड रिपोर्ट…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















