Responsive Scrollable Menu

ला लीगा: रियल मैड्रिड, एटलेटिको और गिरोना ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से हराकर ला लीगा की खिताबी दौड़ को रोमांचक बना दिया है। इस जीत के बाद रियल मैड्रिड अंक तालिका में टॉप पर मौजूद बार्सिलोना से महज 1 अंक पीछे रह गया है।

Continue reading on the app

ये पांच चीजें बिगाड़ रही सेहत का संतुलन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। आज के समय में शुगर की बीमारी से तेजी से लोग ग्रस्त हो रहे हैं। काम में व्यस्त लोगों को पता ही नहीं लगता है कि धीरे-धीरे बीमारी उनके शरीर में पनप रही है।

लक्षण सामने आने पर सामान्य मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। ऐसे में जब बीमारी बहुत बिगड़ जाती है, तब महसूस होता है कि काश पहले ही सावधानी बरत ली होती। शुगर के साथ भी ऐसा ही होता है। यह एक दिन में होने वाली बीमारी नहीं, बल्कि हमारी आलस से भरी लाइफस्टाइल का नतीजा है। आज हम आपको जीवनशैली की उन आदतों के बारे में बताएंगे, जो ब्लड शुगर को असंतुलित करती हैं।

आज के समय में लोग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी शुगर बढ़ा हुआ आता है। इसके पीछे कई कारण हैं। पहला है सुबह खाली पेट चाय पीना। आयुर्वेद में सुबह का समय हल्का और संतुलित आहार का होता है, लेकिन सुबह उठते ही लोग पहली शुरुआत चाय और बिस्कुट से करते हैं। खाली पेट मीठे पेय पदार्थ का सेवन ब्लड शुगर के असंतुलन का कारण बनता है।

दूसरा कारण है खाना खाकर बैठ जाना। खाने के बाद बैठ जाना और लेट जाना सबसे बड़ा कारण है क्योंकि इससे शरीर में ग्लूकोज के एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। आयुर्वेद मानता है कि अगर खाने के बाद हल्की सैर की जाए तो ब्लड सर्कुलेशन और ग्लूकोज का सही उपयोग शरीर में होता है और बीमारियां भी परेशान नहीं करतीं।

तीसरा कारण है देर राज भोजन करना। पहले लोग सूर्य के साथ जीवनशैली को ढालते थे। सूरज से पहले उठ जाना और सूर्य से ढलने के बाद सो जाना सबसे अच्छा समय है लेकिन आज की जीवनशैली में रात को देर तक जागना और देर रात खाना बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। ढलते सूरज के साथ पाचन धीमा होता है और ऐसे में खाना शरीर में सड़ने लगता है और पेट संबंधी विकार भी उत्पन्न होने लगते हैं।

चौथा कारण है कम नींद लेना। कम नींद लेना स्ट्रेस का सबसे बड़ा कारण है, जिससे मन और तन दोनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। ऐसे में हॉर्मोन का असंतुलन और इंसुलिन का अवशोषण शरीर में कम होता है और बीमारियां पनपने लगती हैं।

पांचवा और आखिरी कारण है मैदा और पैक्ड फूड का सेवन। मीठे स्नैक्स, मैदा से बने उत्पाद और कोल्ड ड्रिंक का सेवन, जो न सिर्फ ब्लड शुगर, बल्कि पूरे शरीर के लिए हानिकारक होती है। बाहरी उत्पादों में सोडियम और रिफाइंड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पापा बनने वाले हैं सूर्यकुमार यादव, देविशा के बेबी शॉवर का वीडियो आया सामने

Suryakumar Yadav going to be father soon: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द ही पिता बनने वाले हैं. सूर्या की वाइफ देविशा के बेबी शॉवर का वीडियो सामने आया है. हाल के दिनों में देविशा को लेकर कहा जा रहा था कि वह प्रेगनेंट थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई. Sun, 15 Mar 2026 12:51:59 +0530

  Videos
See all

Tel Aviv Missile Attack: Tel Aviv पर Ballistic Missile की बारिश! #shorts #telaviv #ballisticmissile #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:32:29+00:00

Iran Israel US War Update: ईरान के आसमान में बरस रही है मौत | US | Trump | Netanyahu | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:45:00+00:00

इस्लामी हुकुमत का खात्मा करेंगे ट्रम्प? Middle East War | Hezbollah | Trump Action | Missile Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:40:00+00:00

Election Commission | Gyanesh Kumar: West Bengal-Assam-Tamil Nadu में कौन जीतेगा? #electiondate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:34:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers