Responsive Scrollable Menu

Golmaal 5 का ऐलान: अजय देवगन की गैंग में अब अक्षय कुमार की एंट्री, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया बड़ा सरप्राइज़

Golmaal 5 Movie: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी गोलमाल की अगली फिल्म गोलमाल 5 का ऐलान कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आएंगे, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

कास्ट के साथ अनाउंस की फिल्म

फिल्म की घोषणा के साथ एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर साथ नजर आते हैं और फ्रेंचाइज़ी में शरमन जोशी की वापसी का जश्न मनाते दिखते हैं।

वीडियो के आखिर में असली सरप्राइज मिलता है, जब अक्षय कुमार की एंट्री होती है। उनके आते ही टीम की मस्ती और बढ़ जाती है और माहौल और भी मजेदार हो जाता है।

अक्षय कुमार का अलग अंदाज

वीडियो में अक्षय कुमार बिल्कुल अलग लुक में दिखाई देते हैं। उन्होंने सिर पर बाल नहीं रखे हैं और काले कुर्ता-पायजामा के साथ डार्क सनग्लासेस पहने नजर आते हैं। वह आते ही अजय देवगन को गले लगाते हैं और टीम में शामिल हो जाते हैं।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर यह पागलपन और भी बड़ा और मजेदार होने वाला है। उन्होंने कहा कि वह ‘गोलमाल 5’ के इस क्रेजी परिवार का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

सुपरहिट रही है ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज़ी

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल: फन अनलिमिटेड से इस फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। फिल्म अपनी स्लैपस्टिक कॉमेडी, अजीबोगरीब किरदारों और मजेदार कहानी के कारण दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई।

इसके बाद इस सीरीज की कई सफल फिल्में आईं, जिनमें गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और समय के साथ इसकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई।


 

Continue reading on the app

Kitchen Vastu Tips: किचन में चप्पल पहनकर खाना बनाना कितना अशुभ? तूफान की तरह आती है आर्थिक तंगी

Kitchen Vastu: सनातन धर्म में रसोई को 'लक्ष्मी का घर' माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में जूते-चप्पल पहनना नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है. यह देवी अन्नपूर्णा और लक्ष्मी को अप्रसन्न करता है, जिससे परिवार में अशांति और धन हानि होती है. वैज्ञानिक रूप से भी यह जीवाणु फैलाता है.

Continue reading on the app

  Sports

हर्षित राणा की कमी पूरी करेगा CSK के लिए खेल चुका स्टार? आईपीएल को लेकर क्या है KKR की प्लानिंग

harshit rana simarjeet singh kkr ipl 2026: आईपीएल 2026 से पहले उम्मीद है कि कोलकाता नाइट राइडर्स से चोटिल हर्षित राणा की जगह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो केकेआर ने हाल ही में एक ट्रायल आयोजित किया, जिसमें लगभग 6 तेज गेंदबाज शामिल हुए, उनमें सिमरजीत भी शामिल थे. Mon, 16 Mar 2026 20:07:35 +0530

  Videos
See all

LPG Ship Shivalik and Nanda Devi Reach india from Strait of hormuz Live: LPG Crises | | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:40:52+00:00

नूंह मेवात में सेल्फी बना मौत का कारण #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:42:20+00:00

मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो वायरल | #netanyahu #warnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:37:09+00:00

'Shivalik' लाया LPG की बड़ी खेप! | #lpgsupply #straitofhormuz #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:39:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers