प्यार के अहसास को लफ्जों में पिरोया, इमरान हाशमी की फिल्म का वो गाना, जिसे केके की रूहानी आवाज से कर दिया अमर
नई दिल्ली. इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत गाना 'हां तू है' आज भी लोगों का फेवरेट है. यह गाना प्यार करने वालों के लिए एक एंथम की तरह है. प्रीतम के म्यूजिक और केके की जादुई आवाज ने इस गाने को अमर बना दिया है. यह गाना उस अहसास के बारे में है जब आपको यकीन हो जाता है कि सामने वाला ही आपकी पूरी दुनिया है. 'हां तू है' की धुन इतनी सुकून देने वाली है कि इसे सुनते ही 2008 की यादें ताजा हो जाती हैं. फिल्म में इमरान हाशमी और सोनल चौहान की जोड़ी बहुत फ्रेश और प्यारी लगी थी. इस गाने के जरिए उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इमरान का वो सिग्नेचर अंदाज और सोनल की मासूमियत ने इस रोमांटिक ट्रैक को विजुअली भी बहुत खूबसूरत बना दिया था. भले ही फिल्म को आए बरसों बीत गए हों, लेकिन जब रोमांस की बात आती है, 'हां तू है' गाने का जिक्र जरूर होता है.
'हाई फाइव, उछल-कूद...' T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का जश्न, यहाँ देखी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
'हाई फाइव, उछल-कूद...' T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का जश्न, यहाँ देखी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







