Responsive Scrollable Menu

पटना: मच्छर के क्वाइल से घर में लगी आग, लपटों में पैरालिसिस महिला मरीज फंसी… जिंदा जलकर मौत

पटना के करबिगहिया थाने में एक हृदय विदारक घटना हुई है. घर में आग लगने से 65 वर्षीय लकवाग्रस्त मालती देवी की दर्दनाक मौत हो गई. वे अपनी शारीरिक अक्षमता के कारण आग से बच नहीं पाईं. उनके 75 वर्षीय लकवाग्रस्त पति, बलीराम चौधरी, भी अपनी आंखों के सामने पत्नी को खोने के बाद झुलस गए. यह घटना बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है.

Continue reading on the app

जब ज्ञान विज्ञान के साथ जुड़ता है तो संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नेशनल साइंस डे पर कहा कि जब ज्ञान विज्ञान के साथ जुड़ता है तो संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जब ज्ञान विज्ञान के साथ जुड़ता है, तो जब ज्ञान और विज्ञान से हमारा परिचय होता है, तो संसार की सभी समस्याओं और संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है। उन्होंने कहा कि समाधान का, विकास का और नवाचार का आधार विज्ञान ही है।

पीएम ने कहा कि आज नेशनल साइंस डे सीवी रमन की रमन इफ़ेक्ट खोज को समर्पित है। रमन इफ़ेक्ट की खोज ने पूरे विज्ञान की दिशा को बदल दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट आगे लिखा कि नेशनल साइंस डे पर हम रिसर्च, इनोवेशन और साइंटिफिक जिज्ञासा की भावना का जश्न मनाते हैं जो हमारे देश को आगे बढ़ाती है। यह दिन सर सीवी रमन की रमन इफ़ेक्ट की अहम खोज की याद में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय रिसर्च को दुनिया भर में मजबूती से जगह दिलाई। हम अपने युवाओं को मजबूत बनाने, रिसर्च इकोसिस्टम को मजबूत करने और देश के विकास और दुनिया की भलाई के लिए साइंस और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का अपना इरादा दोहराते हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की ऐतिहासिक खोज ने भारत को वैज्ञानिक गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। डॉ. सी. वी. रमन की यह उपलब्धि भारतीय प्रतिभा, शोध और नवाचार की वैश्विक पहचान बनी।

आज भारत अंतरिक्ष अनुसंधान से लेकर हरित ऊर्जा, जैव-प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार तक विश्व समुदाय में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। चंद्रयान और गगनयान जैसे अभियानों से लेकर सस्ती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं तक, भारतीय विज्ञान वैश्विक समाधान प्रस्तुत कर रहा है। विज्ञान हमारे आत्मनिर्भर भारत का प्रेरक बल है। यह दिवस हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान और नवाचार को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देता है। राष्ट्र निर्माण में समर्पित सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को साधुवाद, जिनकी प्रतिभा और परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर, हमारे साइंटिस्ट और इनोवेटर्स को बधाई, जिनकी लगन और मेहनत ज्ञान की सीमाओं को लगातार बढ़ा रही है। एआई, स्पेस, डिफेंस और आईटी से लेकर हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और रिन्यूएबल एनर्जी तक, आपकी कामयाबियां भारत के युवाओं को प्रेरित कर रही हैं, हमारी इकॉनमी को मजबूत कर रही हैं, नेशनल सिक्योरिटी को बढ़ा रही हैं और ज़िंदगी को बेहतर बना रही हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

शनिवार को कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर 8 ग्रुप 2 के मैच में श्रीलंका को 147 रन से नीचे रोकने में असफल रहने के बाद पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 की दौड़ से बाहर हो गया है। इस मुकाबले का नतीजा मायने नहीं रखता, क्योंकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड को पछाड़कर क्वालीफाई करने के लिए 65 रनों से अधिक की जीत का अंतर बनाए रखना था। श्रीलंका के 147 रन का आंकड़ा पार करने के साथ ही न्यूजीलैंड सुपर 8 ग्रुप 2 से इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है। 


सुपर 8 ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका पहले ही शीर्ष चार में जगह बना चुका है, और कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच अंतिम सेमीफाइनलिस्ट का फैसला करेगा। पाकिस्तान ने शनिवार को यहां सुपर आठ चरण के मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच रन से जीत दर्ज की लेकिन नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से पिछड़ने केकारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गया। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) के शतक और फखर जमां के (84 रन) के अर्धशतक तथा दोनों के बीच किसी भी विकेट के लिए टी20 विश्व कप इतिहास में 176 रन की रिकॉर्ड भागीदारी से आठ विकेट पर 212 रन बनाए।

 

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए जिसमें कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 76 रन और पवन रत्नायके ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेलीं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर बनाने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन श्रीलंका के मैदान पर खराब प्रदर्शन ने प्रतिद्वंद्वी टीम को फायदा पहुंचाने में योगदान दिया।


जमां 16वें ओवर में आउट हुए, उन्होंने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद की पारी खेली जिसमें नौ चौके और चार छक्के जड़े थे। जब वह 15 रन पर थे तो दासुन शनाका की गेंद पर महीश तीक्षणा के हाथों से निकलकर एक चौका लग गया। जब वह 46 रन पर थे तब श्रीलंकाई विकेटकीपर ने कैच लेने की जोरदार अपील की लेकिन टीम ने डीआरएस नहीं लिया। फरहान (60 गेंद में नौ चौके, पांच छक्के) ने धमाकेदार बल्लेबाजी की पहल की जिससे पाकिस्तान ने पांचवें ओवर के अंदर 50 रन का आंकड़ा पार किया। इससे उन्हें हर ओवर में कम से कम 10 रन बनाने की लय मिली जिसे उन्होंने अच्छी तरह बनाए रखा। दाएं हाथ के बल्लेबाज फरहान ने टी20 विश्व कप के एक चरण में सबसे ज्यादा रन (319) बनाने का भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा और टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक भी लगाया। उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण का पूरा फायदा उठाया जो दबाव में अपनी लाइन एवं लेंथ से चूकते दिखे। श्रीलंका के गेंदबाजों के पास फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज के खिलाफ कोई रणनीति नहीं दिख रही थी।
Sat, 28 Feb 2026 23:10:35 +0530

  Videos
See all

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:00:47+00:00

Israel Iran War News: Donald Trump कर रहे ईरान पर हमले की निगरानी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:06:43+00:00

Iran-America War Update: महायुद्ध शुरू! ईरान ने तबाह किए अमेरिकी मिलिट्री बेस? 400 Missiles Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:10:00+00:00

Israel Iran War News: ईरान और इजराइल में कौन किसपर भारी ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:07:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers