Responsive Scrollable Menu

अफ्रीका से 6 फीमेल, 2 मेल चीते भारत आएंगे:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने पर वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम CEO ब्रेंडे का इस्‍तीफा; 28 फरवरी करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अफ्रीका से 8 चीते भारत आएंगे 28 फरवरी को 8 चीते अफ्रीका से एयरल‍िफ्ट कर भारत लाए जाएंगे। 2. कनाडाई पीएम 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे 27 फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया 27 फरवरी को पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ युद्ध का औपचारिक ऐलान किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट बोर्गे ब्रेंडे का इस्तीफा 26 फरवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट और CEO बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 5. शिक्षा मंत्रालय ने NCERT की नई किताबें वापिस लेने का आदेश दिया 27 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT की कक्षा 8वीं की नई किताबें सर्कुलेशन से वापिस लेने का आदेश दिया। -------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... राष्‍ट्रपति मुर्मू ने पहली बार हेलिकॉप्टर 'प्रचंड' की उड़ान भरी: गंगा डॉल्‍फिन, हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए भारत-नेपाल में MoU; 27 फरवरी करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...

Continue reading on the app

TMC ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया:इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम; जीते तो पहले LGBTQ सांसद होंगे

तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। TMC ने X पर एक पोस्ट में लिखा- हम इन उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे। पश्चिम बंगाल समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो जाएगा। इन खाली सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी। बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से चार TMC के पास थीं। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में मजबूत संख्या के साथ TMC पांच में से चार राज्यसभा सीटें जीतने वाली है, जबकि विपक्षी BJP को एक सीट मिलने की उम्मीद है। TMC ने जिस सीनियर एडवोकेट मेनका अपना उम्मीदवार बनाया है, वे LGBTQ से हैं। अगर वे जीत जाते हैं तो संसद के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई LGBTQ सदस्य सांसद बनेगा। 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने बुधवार को चुनाव प्रोसेस शुरू करने के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 6 मार्च को स्क्रूटनी होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। वोटिंग 16 मार्च को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव का प्रोसेस 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा। जानिए TMC के उम्मीदवारों के बारे में … जानिए मेनका के बारे में… 50 साल की मेनका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। वे कॉमन लॉ, संवैधानिक कानून, कॉर्पोरेट और सफेदपोश अपराध (White-Collar) के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। मेनका और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू दोनों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वे एक कपल हैं। यह कदम LGBTQ समुदाय के लिए एक बड़ा संदेश रहा। 2019 में TIME मैगज़ीन ने इन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया था, उनके LGBTQ अधिकारों के काम और प्रभाव के लिए। गुरुस्वामी ने सेक्शन 377 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाते हुए संविधान के तहत मौलिक अधिकारों के तौर पर मान्यता दी थी। उन्होंने यह कहा था कि संविधान को सिर्फ यौन कृत्यों तक नहीं बल्कि प्रेम और समान अधिकारों तक भी मान्यता देनी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Semifinal का सस्पेंस: Pakistan-SL मैच पर टिकीं New Zealand की निगाहें, कप्तान Santner ने मानी टेंशन की बात

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मैच में इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम में व्याप्त घबराहट को स्वीकार किया। इस हार के बाद न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए शनिवार को होने वाले पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर सुपर 8 के लगातार तीन मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड के क्वालीफाई कर जाने के बाद, ग्रुप 2 से दूसरे सेमीफाइनल स्थान के लिए मुकाबला अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है।
 

इसे भी पढ़ें: BCCI ने किया कन्फर्म, पिता के निधन के बाद Kolkata में Team India से जुड़ेंगे Rinku Singh


न्यूजीलैंड फिलहाल तीन मैचों में तीन अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसने एक मैच जीता है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। पाकिस्तान दो मैचों में एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। एक मैच में उसे हार मिली है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देता है, तो वह न्यूजीलैंड के बराबर तीन अंकों पर आ जाएगा। हालांकि, न्यूजीलैंड के +1.390 के नेट रन रेट को पार करने के लिए उन्हें निर्णायक जीत हासिल करनी होगी, क्योंकि पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 है। ऐसा करने के लिए, पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों से जीतना होगा, या शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरी बल्लेबाजी करते हुए 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य का पीछा करना होगा।


मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, मिशेल सैंटनर ने घबराहट महसूस करने की बात स्वीकार की, लेकिन माना कि क्वालिफिकेशन अब उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम को सिर्फ यह देखना है कि वे सेमीफाइनल के लिए भारत जाते हैं या न्यूजीलैंड वापस लौटते हैं। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, सैंटनर ने कहा कि काफी घबराया हुआ हूं। लेकिन हां, मेरा मतलब है, यह हमारे नियंत्रण से बाहर है। हम वास्तव में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि हम या तो भारत या न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: नई बैटिंग पोजीशन पर Tilak Varma का धमाका, बोले- Team India के लिए किसी भी नंबर पर तैयार


सैंटनर ने यह भी स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने से ब्लैककैप्स के लिए चीजें काफी आसान हो जातीं और उन्होंने फिर से माना कि अन्य मैचों के नतीजों का इंतजार करते हुए कुछ चिंताजनक पल जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि हाल के मैचों में टीम ने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन खेल में और फील्डिंग में छोटी-छोटी चूकें भारी पड़ीं, और उन्होंने इंग्लैंड के खेल की सराहना की। सैंटनर ने कहा कि अगर हम आज रात जीत जाते तो चीजें काफी आसान हो जातीं। लेकिन हां, कल मैच देखते समय थोड़ी घबराहट जरूर होगी, यह देखने के लिए कि क्या होता है। आखिर क्रिकेट एक अजीब खेल है और हमने इस मैच में और पिछले कुछ मैचों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पारी के अंत में या पूरी पारी के दौरान कुछ ऐसे छोटे-छोटे पल होते हैं जहां आप थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, चाहे वह खेल में हो या फील्डिंग में। लेकिन हां, इंग्लैंड ने जिस तरह से लक्ष्य का पीछा किया, उसके लिए उन्हें श्रेय जाता है।
Sat, 28 Feb 2026 12:16:29 +0530

  Videos
See all

India Made Semiconductor Chip Launch | PM Modi: मेड इन इंडिया चिप फैक्ट्री का आज उद्घाटन #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:35:22+00:00

Breaking News: Bijnor में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़का दोषी, सरेआम ADJ निजेंद्र कुमार को दी धमकी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:36:07+00:00

Rajasthan के Dausa में Movie Drishyam जैसी साजिश का खुलासा | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:37:40+00:00

Delhi Liquor Policy Case: Arvind Kejriwal के बरी होने पर क्या बोली दिल्ली के KalkaJi की जनता? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:42:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers