Responsive Scrollable Menu

लंबी अवधि में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए भारत को व्यापार में खुलापन और सुधारों पर देना होगा जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार समझौते के बीच एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी बनने के लिए व्यापार में खुलेपन और जरूरी सुधारों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

सिस्टमैटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए उल्टे ड्यूटी स्ट्रक्चर्स को ठीक करना, लॉजिस्टिक्स और कस्टम प्रक्रिया को आसान बनाकर कच्चे माल की लागत कम करना, बड़े पैमाने पर उत्पादन और रोजगार के लिए असेंबली आधारित मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना, संरक्षणवाद कम करना, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) बढ़ाना, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) को मजबूत करना और जमीन, श्रम व कौशल से जुड़ी समस्याओं को आसान करना जरूरी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संयुक्त रणनीति भारत को एडवांस मैन्युफैक्चरिंग की ओर ले जाएगी, भारत को ग्लोबल वैल्यू चेन (जीवीसी) से मजबूती से जोड़ेगी और डोनाल्ड ट्रंप की सख्त व्यापार नीति से जुड़े जोखिमों को कम करते हुए लंबी अवधि में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद करेगी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत भारत को टैरिफ में राहत और अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलती है, लेकिन इसके बदले भारत को 500 अरब डॉलर के आयात की प्रतिबद्धता और तेल आयात पर रोक जैसी शर्तों से भी जुड़ना होगा।

7 फरवरी 2026 को हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में दोनों देशों के लिए बराबर बाजार पहुंच पर जोर दिया गया है। इसके तहत भारत ने अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं, खाद्य पदार्थों और कृषि उत्पादों जैसे डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्युबल्स (डीडीजीएस), लाल ज्वार, मेवे, फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट पर टैरिफ कम या खत्म करने की सहमति दी है।

इसके बदले अमेरिका ने भारतीय कपड़ा, परिधान, चमड़ा, प्लास्टिक, केमिकल और मशीनरी जैसे कुछ उत्पादों पर 18 फीसदी का शुल्क तय किया है। साथ ही, अंतरिम समझौते के सही तरीके से लागू होने पर जेनेरिक दवाओं, रत्न-हीरे और विमान के पुर्जों पर शुल्क हटाने की योजना भी है।

अमेरिका के नजरिए से यह ढांचा व्यापार संतुलन बनाए रखने और अमेरिकी बाजार में मौजूद बाधाओं को दूर करने के लिए बनाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के लिए यह सौदा टैरिफ में राहत लेकर आता है। इससे भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में प्रभावी शुल्क 18 फीसदी तक आ जाएगा, जो कई प्रतिस्पर्धी देशों से कम है। भारतीय वाणिज्य मंत्री के अनुसार, इससे रोजगार आधारित सेक्टर, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहल को बढ़ावा मिलेगा।

इस समझौते से राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर लगाए गए विमान और उनके पुर्जों पर शुल्क हटेंगे, ऑटोमोबाइल पार्ट्स के लिए विशेष कोटा मिलेगा, जिससे एविएशन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ को मदद मिलेगी।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

SCO vs ITA: स्कॉटलैंड के सामने इटली बेबस, 208 रन के लक्ष्य में बुरी तरह ढेर हुई टीम, 73 रनों से मिली हार

T20 World Cup 2026, SCO vs ITA: टी20 वर्ल्डकप 2026 का 7वां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच खेला गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में स्कॉटलैंड ने 73 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था. एक अच्छी शुरुआत के बावजूद इटली सिर्फ 134 रन पर ऑल-आउट हो गई. यह उनका टी20 वर्ल्डकप के इतिहास का पहला मुकाबला था. 

खबर अपडेट की जा रही है...

 

यह भी पढ़ें - केएल राहुल का रणजी में कोहराम, मुंबई के खिलाफ जड़ दिया शतक, क्वार्टर-फाइनल में मैच विनिंग पारी

यह भी पढ़ें - PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेर

Continue reading on the app

  Sports

जावद में ‘गांधीगिरी’: वेतन न मिलने पर हाथ में ‘माला’ लेकर सफाईकर्मियों ने संभाला मोर्चा

नीमच जिले के जावद नगर परिषद में सोमवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। परिषद कार्यालय में जहां एक ओर पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर कार्यालय के बाहर हाथ में फूल-मालाएं लेकर खड़े कर्मचारियों ने विरोध का एक अनोखा और ‘अजब-गजब’ … Mon, 09 Feb 2026 17:10:36 GMT

  Videos
See all

Iran Vs America Conflict :America का सबसे सुरक्षित बेस खतरे में! Iran की खतरनाक प्लानिंग | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T12:13:41+00:00

Maha 360 | महाराष्ट्र सरकार केंद्रीय बजट के साथ बिठा रही तालमेल | Times Now Navbharat News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T12:05:38+00:00

T-20 World Cup | IND Vs PAK: 'कटोरा' बाज PAK खेल पर बहाने ? #shorts #ytshorts #t20worldcup #indvspak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T12:07:58+00:00

Prahar LIVE: Ghazwa-e-Hind की तैयारी शुरू! | PM Modi Vs Syeda Falak | CM Yogi | Owaisi | Muslim PM #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T12:05:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers