ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 16 खिलाड़ियों ने मेडल जीते. इसमें 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे. खास तौर पर सेना के मुक्केबाजों ने 8 मेडल जीतकर भारतीय बॉक्सिंग की सफलता में अहम भूमिका निभाई. इस उपलब्धि के पीछे पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की वैज्ञानिक ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, न्यूट्रिशन, मनोवैज्ञानिक तैयारी और हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की बड़ी भूमिका रही.
Kuldeep Yadav 10 wicket haul: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यॉर्कशर को एसेक्स पर पारी और 106 रनों से ऐतिहासिक जीत दिलाई. कुलदीप ने मैच में 120 रन देकर 10 विकेट (4/70 और 6/50) झटके, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बल्ले से भी 36 रनों का योगदान देने वाले कुलदीप ने हेडिंग्ले की तेज पिच और परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर तीसरे ही दिन मैच खत्म कर दिया. Fri, 11 Sep 2026 00:03:59 +0530